- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Polls Bjp Hindi Speaking Leaders Ticket Distribution Mumbai
BMC Election: बीजेपी में टिकट की ‘लॉटरी’, हिंदी भाषी दावेदारों की लगी कतार
Mumbai News: बीएमसी चुनाव से पहले बीजेपी में टिकट को लेकर जबरदस्त होड़ मची है। शिंदे गुट से सीट बंटवारे के चलते कई हिंदी भाषी दावेदारों को झटका लग सकता है। मुंबई बीजेपी की लड़ाई ठाकरे बंधुओं से होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Maharashtra Local Body Election: बीएमसी चुनाव के अखाड़े में उतरने को लेकर वैसे तो सभी दलों से हिंदी भाषी नेताओं ने दावेदारी ठोंकी है, लेकिन टिकट को लॉटरी समझ बैठे बीजेपी में कुछ ज्यादा ही नगरसेवक बनने वालों की भीड़ है।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए मुंबई मनपा का चुनाव एक प्रतिष्ठा का प्रश्न है। उद्धव ठाकरे की सत्ता को किसी भी हालत में बीजेपी उखाड़ फेंकना चाहती है, इसलिए अनचाहे मन से ही सही हाईकमान के दबाव में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ पार्टी को गठबंधन करना पड़ रहा है, ऐसी हालत है कि कई नेताओं को इसलिए चुनाव लड़ने से वंचित होना पड़ेगा, क्योंकि बंटवारे में सीट शिवसेना को जाने वाली है।
शिंदे गुट से समझौते के कारण कईयों का टूटेगा सपना
पश्चिमी उपनगरों से कांग्रेस से बीजेपी में आए कमलेश यादव, विनोद मिश्र, ज्ञानमूर्ति शर्मा, पंकज यादव, दीपक ठाकुर, सागर सिंह ठाकुर, सुनीता यादव, सुधा सिंह जैसे हिंदी भाषी पहले से बीजेपी से नगरसेवक हैं। इस बार भी सभी ने टिकट मांगा है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रधानमंत्री आवास योजना में पालघर जिले को राज्य में दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
सैनिकों की यात्रा में लापरवाही पर रेलवे बोर्ड सख्त, मिलिट्री ट्रेनों की सुविधाओं की होगी जांच
विश्व संग्रहालय दिवस: भंडारा की ऐतिहासिक धरोहर क्यों हो रही उपेक्षित? 100 कमरों वाला पांडे महल बदहाल
AIADMK के दोनों गुटों में घमासान जारी, डिंडीगुल ऑफिस में पुलिस ने जड़ा ताला, दफ्तरों पर कब्जे की लड़ाई जारी
विद्यार्थी सिंह की सीट आरक्षित
जानकारी के अनुसार इसमें सुनीता यादव को छोड़कर करीब सभी को टिकट मिलना तय है। विद्यार्थी सिंह की सीट आरक्षित हो गयी है, इसलिए उनका परिवार इस बार चुनाव महासंग्राम से बाहर रह सकता है। इसके अलावा अन्य हिंदी भाषी चेहरों में कालीना से दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके अमरजीत सिंह, नितेश राजहंस सिंह, अजय सिंह, मालाड वेस्ट से तेजिंदर सिंह तिवाना, धारावी में दीपक सिंह टिकट के प्रमुख दोवदार हैं।
अंधेरी पूर्व में जयनारायण तिवारी, चांदीवली-साकीनाका से सीताराम तिवारी, शुभ्रांशु दीक्षित, दहिसर पूर्व से अमित सिंह, अरविंद यादव, सूची यादव, पवई से श्रीनिवास त्रिपाठी, भरत सिंह, शिवम सिंह, शिवनारायण सिंह और आदित्य सिंह, मुलुंड से मनीष तिवारी, भांडुप से जेनी शर्मा, दादर-माटुंगा से उदयप्रताप सिंह भी चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। हालांकि दक्षिण मुंबई के रणजीत सिंह ने भी दावा किया है।
मुंबई के हिंदी भाषियों का झुकाव बीजेपी के साथ
बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि यह सहीं है कि मौजूदा समय में मुंबई के हिंदी भाषियों का झुकाव बीजेपी के साथ है, इसलिए कार्यकर्ताओं में भी टिकट मांगने का उत्साह है, लेकिन पार्टी की भी अपनी मजबूरी है।
मुंबई बीजेपी की लड़ाई उद्धव और राज ठाकरे की पार्टी से है। इसलिए टिकट उन्हीं को मिलेगा, जो जीत हासिल कर सकें, जुगाड़ और पैराशुट उम्मीदवारों को टिकट देकर पार्टी कोई रिश्क लेने के मूड में नहीं है। हो सकता है कि ऐसे नेताओं को टिकट की घोषणा के बाद निराश होना पड़े। कई सीटें ऐसी भी हैं, जो बीजेपी को नहीं मिल पा रही हैं, क्योंकि हिंदी भाषियों की सीट बंटवारे में शिंदे गुट के पास जा सकती है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: नेशनल हेराल्ड फैसले के बाद कांग्रेस का आक्रामक रुख, ईडी दफ्तर पर प्रदर्शन
अन्य पार्टियों की अपेक्षा मुंबई में और मराठी बंधुओं के साथ उत्तर भारतीयों और परप्रातीय को सबसे ज्यादा अहमियत देने वाली पार्टी भाजपा है। इससे पहले भी भाजपा ने बीते मनपा चुनावों में परप्रांतीय मुंबईकर नेताओं को मौका दिया था, जिन्होंने जीत हासिल की थी। इस बार भी पार्टी ने युवाओं को मौका देने को कहा है। भाजपा कोई भेदभाव नहीं करती।
एडवोकेट अखिलेश चौबे (इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी मुंबई भाजपा नेता)
Bmc polls bjp hindi speaking leaders ticket distribution mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
May 18, 2026 | 01:11 PMगोंदिया में सरकारी खरीदी केंद्रों पर धान बिक्री बढ़ी, करोड़ों का भुगतान; हजारों किसानों को राहत
May 18, 2026 | 01:11 PMInstagram के नए Instants फ़ीचर से हुए परेशान? इस आसान तरीके से करें बंद
May 18, 2026 | 01:10 PMED का डबल अटैक! AAP नेता दीपक सिंगला के घर पर छापा, दिल्ली से गोवा तक मची खलबली
May 18, 2026 | 01:09 PMShivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
May 18, 2026 | 01:02 PMसैलून में आराम से बैठकर हेयरकट करवाता दिखा बंदर, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ‘पूरा नवाब है’
May 18, 2026 | 01:01 PMप्रधानमंत्री आवास योजना में पालघर जिले को राज्य में दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
May 18, 2026 | 12:56 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM













