-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- India Host Ai Impact Summit 2026 In New Delhi As Global South Shapes World Ai Agenda
भारत बनेगा वैश्विक AI विमर्श का केंद्र, ग्लोबल साउथ को मिलेगा बड़ा मंच
- Written By: सिमरन सिंह
AI Impact Summit 2026: 2026 की शुरुआत में एक ऐतिहासिक वैश्विक आयोजन की मेजबानी करने जा रहा है। 19 और 20 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में 'इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का आयोजन किया जाएगा।

AI का 2026 में बोलबाला। (सौ. Freepik)
India AI Summit: भारत वर्ष 2026 की शुरुआत में एक ऐतिहासिक वैश्विक आयोजन की मेजबानी करने जा रहा है। 19 और 20 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में ‘इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ (AI Impact Summit) का आयोजन किया जाएगा। यह समिट खास तौर पर ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है, जहां वे मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े समाधान तलाशेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एआई एजेंडे को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस बात की जानकारी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान दी।
नई दिल्ली में होगा ऐतिहासिक वैश्विक आयोजन
‘इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का आयोजन 19-20 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में किया जाएगा। इस समिट में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह पहली बार होगा जब ‘ग्लोबल साउथ’ में किसी वैश्विक एआई समिट का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले इस तरह के समिट ब्लेचली पार्क (यूनाइटेड किंगडम), सियोल और पेरिस में आयोजित हो चुके हैं।
क्यों खास है यह समिट?
राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने इस आयोजन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह समिट सिर्फ औपचारिक चर्चा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसके ठोस और सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में एआई के सबसे ज्यादा यूजर और डाटा उभरती हुई और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं से आएंगे। इसी संदर्भ में उन्होंने स्पष्ट किया कि, “इन देशों की जरूरतों, सीमाओं और नवाचारों को ही वैश्विक एआई इकोसिस्टम का आधार होना चाहिए”।
सम्बंधित ख़बरें
AI की दुनिया में चीन का बड़ा कब्जा, DeepSeek ने मचाई धूम, Google Gemini और GPT 5.5 टॉप 10 से बाहर
Jio का बड़ा धमाका, भीड़ में भी मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, Premium 5G के साथ आए AI फीचर्स ने मचाई हलचल
सड़क पर चलते-चलते 35 सेकंड में खुल जाएगा अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड, लॉन्च हुआ Abhigyan ऐप
Instagram का बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल की हर फोटो पर लिख सकेंगे अलग कैप्शन, क्रिएटर्स के लिए नया क्रिएटिव फीचर
क्या होगा समिट का विजन?
इस समिट का फोकस तीन मुख्य स्तंभों पर रहेगा लोग, धरती और विकास। भारत का मानना है कि तकनीक तभी प्रभावी होती है जब उसे शुरुआत से ही सभी के लिए समावेशी, खुली और भरोसेमंद बनाया जाए। इस मंच पर सरकार, उद्योग जगत, वैज्ञानिक समुदाय और सिविल सोसाइटी एक साथ आएंगे, ताकि एआई का इस्तेमाल मानव कल्याण और सतत विकास के लिए किया जा सके।
सहयोग के 7 प्रमुख क्षेत्र
यह समिट ‘विजन से निष्पादन’ की सोच पर आधारित होगी और सहयोग के सात अहम क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा
- मानव पूंजी और सामाजिक समावेश
- सुरक्षित एआई
- लचीलापन
- वैज्ञानिक सहयोग
- एकसमान पहुंच
- आर्थिक विकास के लिए एआई को स्केल करना
- जनकल्याण
वैश्विक स्तर पर मिला समर्थन
फ्रांस की एआई और डिजिटल एम्बेसडर क्लारा चापाज ने कहा कि यह समिट केवल चर्चा तक सीमित नहीं है, बल्कि अब विचारों को जमीन पर उतारने का सही समय है। वहीं संयुक्त राष्ट्र के टेक्नोलॉजी दूत अमनदीप सिंह गिल ने कहा कि सोशल मीडिया और परमाणु ऊर्जा जैसे पुराने तकनीकी बदलाव यह साबित कर चुके हैं कि वैश्विक चुनौतियों का समाधान देशों के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि यह पहली बार है जब किसी विकासशील देश में एआई समिट हो रही है, जिससे वैश्विक संवाद में ज्यादा देशों और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।
India host ai impact summit 2026 in new delhi as global south shapes world ai agenda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
3 Idiots के सीक्वल में होगी Vicky Kaushal की एंट्री? राजकुमार हिरानी ने तोड़ी चुप्पी
Jun 20, 2026 | 05:57 PMइंदौर में मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही: चलती BMW कार पर गिरा मलबा, बाल-बाल बची चालक की जान
Jun 20, 2026 | 05:46 PMPM Kisan Yojana Update: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें स्टेस्टस
Jun 20, 2026 | 05:45 PMBharat Tiwari Encounter: सरेंडर के बाद भी भरत तिवारी का एनकाउंटर, बिहार पुलिस क्या छिपा रही? EXPLAINED
Jun 20, 2026 | 05:45 PMकानपुर देहात के बोतल बाबा का कारनामा: फूंक मारकर कैंसर ठीक करने का करते थे दावा; FIR दर्ज, जानें क्या है मामला
Jun 20, 2026 | 05:41 PMबस के सामने दौड़ पड़ी मासूम बच्ची, एक सेकंड की दूरी ने बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Jun 20, 2026 | 05:35 PMउज्जैन: मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लिया सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा
Jun 20, 2026 | 05:32 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM














