- Hindi News »
- Technology »
- Vivo V50 Going To Lauched In 3 Color Variants With These Powerful Features
Vivo V50 स्मार्टफोन भारत में 17 फरवरी को होगा लॉन्च, जानिए खास फीचर्स
इसके लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन में ZEISS-ट्यून्ड कैमरा मिलने की संभावना है, जो इसे फोटोग्राफी के लिहाज से शानदार बना सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह

Vivo v50 जल्द होगा भारत में लॉन्च जानें क्या है खास फीचर्स। (सौ. Vivo)
नवभारत टेक डेस्क: Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V50 लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन में ZEISS-ट्यून्ड कैमरा मिलने की संभावना है, जो इसे फोटोग्राफी के लिहाज से शानदार बना सकता है।
तीन कलर वेरिएंट में आएगा Vivo V50
Vivo पहले ही अपने आगामी स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन की जानकारी दे चुका है। Vivo V50 को तीन आकर्षक रंगों में पेश किया जाएगा – रोज रेड, स्टारी नाइट ब्लू और टाइटेनियम ग्रे। हालांकि, यह माना जा रहा है कि कंपनी Vivo V50 Pro वेरिएंट को इस लॉन्च इवेंट में शामिल नहीं करेगी।
पावरफुल बैटरी और शानदार डिस्प्ले
Vivo ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि V50 का डिजाइन बेहद स्लिम होगा। इस फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है, जिससे लंबा बैकअप मिलेगा। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें क्वाड-कर्व्ड पंच-होल डिस्प्ले दिया जाएगा, जो प्रीमियम लुक देगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की स्क्रीन होगी, जिससे यूजर्स को स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
Meta ने चुपके से लॉन्च किया Forum ऐप, Reddit को देगा सीधी टक्कर
Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
नहीं खा पाएगा इंसानों की नौकरी AI, Starbucks में दूध पहचानने में फेल हुआ स्मार्ट सिस्टम, कंपनी ने किया फायर
कैमरा फीचर्स होंगे दमदार
Vivo V50 में कैमरा सेगमेंट भी काफी दमदार रहेगा। इसमें 50 MP का ZEISS कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलेगा, जिससे बेहतरीन स्टेबलाइज्ड फोटोज और वीडियोज कैप्चर की जा सकेंगी। इसके अलावा, फोन में 50 MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जाएगा, जिससे वाइड-एंगल फोटोग्राफी आसान होगी। सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 50 MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध रहेगा।
IP68 और IP69 रेटिंग के साथ दमदार परफॉर्मेंस
Vivo V50 को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा। यह स्मार्टफोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा, जिससे यूजर्स को नए फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलेगी।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
भारत में 17 फरवरी को लॉन्च होगा Vivo V50
Vivo ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Vivo V50 स्मार्टफोन भारत में 17 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। टेक लवर्स को इस फोन का बेसब्री से इंतजार है और यह देखना दिलचस्प होगा कि Vivo V50 बाजार में कितना धमाल मचाता है।
Vivo v50 going to lauched in 3 color variants with these powerful features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर: ईडी और पुलिस का डर दिखाकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 32.5 लाख की ठगी; गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 04:17 PMदेवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ी, इंदौर के MY अस्पताल में 2 ने तोड़ा दम
May 23, 2026 | 04:14 PMGanga Snan Rules: गंगा स्नान के नियम जान लें, कहीं अनर्थ न हो जाए
May 23, 2026 | 04:11 PMआजम खान और अब्दुल्ला को लगा बड़ा झटका, दो पैन कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई सजा, अब कितने साल जेल में रहेंगे?
May 23, 2026 | 04:03 PMअहिल्यानगर में पानी बिल वसूली अभियान तेज, बंद जल योजनाएं शुरू करने के आनंद भंडारी ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 03:58 PMछत्रपति संभाजीनगर: कचरा और प्लास्टिक फैलाने वालों पर मनपा सख्त; 20 दिनों में वसूला 8.5 लाख का जुर्माना
May 23, 2026 | 03:54 PMपूर्व DGP के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन हड़पने का आरोप, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर फेथ ग्रुप का मालिक राघवेंद्र
May 23, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














