-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Haier Launches New Refrigerator Offering A Premium Experience With Large Capacity And Compact Design
Haier का नया रेफ्रिजरेटर लॉन्च, बड़ी कैपेसिटी और कॉम्पैक्ट डिजाइन में मिलेगा प्रीमियम अनुभव
- Written By: सिमरन सिंह
Haier Frost Free 5252 Series: Haier ने भारतीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी नई Frost Free 5252 Series रेफ्रिजरेटर रेंज लॉन्च कर दी है। जिसमें कमाल के फीचर्स होने का दावा किया गया है।

Haier (Source. Haier)
Haier Refrigerator Smart Refrigerator Launch: घरेलू उपकरणों की दिग्गज कंपनी Haier Appliances India ने भारतीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी नई Frost Free 5252 Series रेफ्रिजरेटर रेंज लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह सीरीज बड़ी स्टोरेज कैपेसिटी और कॉम्पैक्ट फिट का बेहतरीन संतुलन पेश करती है। आधुनिक भारतीय किचन के लिए डिजाइन किया गया यह रेफ्रिजरेटर एडवांस टेक्नोलॉजी, प्रीमियम लुक और सस्टेनेबल फीचर्स के साथ आता है।
बड़ी कैपेसिटी, स्मार्ट स्टोरेज
Haier की यह नई सीरीज 475 लीटर की कैपेसिटी के साथ आती है, जिसमें स्मार्ट तरीके से डिजाइन किए गए स्टोरेज स्पेस दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसका लेआउट ऐसा है कि रोजमर्रा के इस्तेमाल में चीजें आसानी से मिल सकें और फूड ऑर्गनाइजेशन बेहतर हो। यह खासतौर पर बड़े परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
360° कूलिंग से हर कोना रहेगा फ्रेश
Frost Free 5252 Series में 360° Surround Cooling तकनीक दी गई है, जो पूरे फ्रिज में समान रूप से ठंडी हवा पहुंचाती है। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव नहीं होता और फल-सब्जियां लंबे समय तक ताजा रहती हैं। बार-बार दरवाजा खोलने पर भी कूलिंग पर असर नहीं पड़ता।
सम्बंधित ख़बरें
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Netflix ने 6 साल बाद लौटाया Free Trial, नए यूजर्स को मिल रहा 0 रुपये में सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें चेक
WhatsApp Username फीचर पर सरकार की सख्ती, Meta ने भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा बड़ी जांच
Truecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
डबल मैजिक जोन और हाईजीन टेक्नोलॉजी
इस सीरीज में Double Magic Zones दिए गए हैं, जिनका तापमान 0°C से 4°C तक एडजस्ट किया जा सकता है। वहीं, H-Deo Fresh तकनीक 99.99% तक बैक्टीरिया और बदबू को खत्म करने में मदद करती है, जिससे खाना ज्यादा सुरक्षित और हाइजीनिक रहता है।
ऊर्जा बचत और सस्टेनेबिलिटी पर फोकस
Haier ने इस रेफ्रिजरेटर में Twin Inverter Technology और 3S Eco Mode दिया है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और ऑपरेशन भी बेहद शांत रहता है। इसके अलावा Solar Connect Technology की मदद से यह फ्रिज सोलर पावर पर भी काम कर सकता है, जो इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाता है।
ये भी पढ़े: 2026 में स्मार्टफोन और लैपटॉप होंगे महंगे? RAM की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई चिंता
कीमत और उपलब्धता
Frost Free 5252 Series की कीमत 43,590 रुपये रखी गई है। यह Graphite Black और Black Glass कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। ग्राहक इसे रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और Haier की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
कंपनी का बयान
Haier Appliances India के प्रेसिडेंट एन.एस. सतीश ने कहा, “हम आधुनिक भारतीय घरों की बदलती जरूरतों को समझते हुए लगातार इनोवेशन कर रहे हैं। Frost Free 5252 Series के जरिए हम फ्रेशनेस, सुविधा और सस्टेनेबिलिटी का नया अनुभव देने जा रहे हैं।”
Haier launches new refrigerator offering a premium experience with large capacity and compact design
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Lock Upp 2: तलाक की अफवाहों के बीच बदले गोविंदा के सुर, पत्नी सुनीता पर लुटाया प्यार, पैचअप की चर्चाएं तेज
Jul 11, 2026 | 03:03 PM3 नाबालिगों को खंभे से बांधा, फिर रस्सी और लोहे की चैन से पीटा! चोरी के शक में तालिबानी सजा का Video वायरल
Jul 11, 2026 | 02:53 PM‘कवच टावर’ पर चढ़े स्टेशन मास्टर, सोलापुर के होटगी स्टेशन पर मचा हड़कंप, वरिष्ठ अफसरों पर कथित उत्पीड़न का आरोप
Jul 11, 2026 | 02:53 PMगणेशोत्सव 2026: कोंकण जाने वालों के लिए खुशखबरी, 13 जुलाई से शुरू होगी स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग
Jul 11, 2026 | 02:52 PMनागपुर मनपा ने चुकाया 128 करोड़ का कर्ज; नाग और पोहरा नदी परियोजनाओं के लिए जुटाए जाएंगे 600 करोड़ रुपये
Jul 11, 2026 | 02:50 PMनैनीताल में शराब के नशे में धुत पर्यटकों का हंगामा, स्कॉर्पियो से तीन वाहनों को मारी टक्कर
Jul 11, 2026 | 02:41 PMBhandara News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सरकार से मांग, काल्पनिक वेतनवृद्धि देकर पेंशन लाभ देने की अपील
Jul 11, 2026 | 02:36 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














