- Hindi News »
- Technology »
- Union Cabinet Approves Electronic Manufacturing Scheme
Make in India फिर से भरेगा उड़ान, 22,919 करोड़ की इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण योजना को मंजूरी
सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जा विनिर्माण में भारत को आत्मनिर्भर बनाने, इस क्षेत्र में बड़े निवेश को आकर्षित करने और रोजगार सृजित करने के लिए शुक्रवार को 22,919 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी।
- Written By: Saurabh Pal

राजनाथ सिंह, पीएम मोदी, अमित शाह (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जा विनिर्माण में भारत को आत्मनिर्भर बनाने, इस क्षेत्र में बड़े निवेश को आकर्षित करने और रोजगार सृजित करने के लिए शुक्रवार को 22,919 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी। यह देश में पहली ऐसी योजना है जो निष्क्रिय इलेक्ट्रॉनिक घटकों के विनिर्माण को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जा विनिर्माण परिवेश में बड़े पैमाने पर वैश्विक एवं घरेलू निवेश को आकर्षित करके एक मजबूत आपूर्ति शृंखला का विकास करने के मकसद से ‘इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जा विनिर्माण योजना’ को मंजूरी दी।
इस पहल से क्षमता एवं योग्यता विकसित कर और भारतीय कंपनियों को वैश्विक मूल्य शृंखलाओं (जीवीसी) के साथ एकीकृत करके घरेलू मूल्यवर्धन (डीवीए) में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का घरेलू उत्पादन वित्त वर्ष 2014-15 के 1.90 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 9.52 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह सालाना 17 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में लिए गए इस फैसले की जानकारी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। वैष्णव ने संवाददाताओं से कहा इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जा विनिर्माण योजना के तहत निष्क्रिय घटकों को मंजूरी दी गई है। इसका कुल पैकेज 22,919 करोड़ रुपये का है। यह छह साल में पूरी होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से 91,600 लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार पैदा होगा और लगभग 59,350 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होगा। वैष्णव ने कहा कि यह खंड दूरसंचार, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन, चिकित्सा उपकरण, बिजली क्षेत्र जैसे कई क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Sanjay Seth का दावा तीनों राज्यों में बनेगी BJP सरकार, वोटिंग प्रतिशत से दिखा पीएम मोदी का विकास प्रभाव
बंगाल चुनाव: पश्चिम बंगाल की जनता को पीएम मोदी ने दी 6 गारंटी, बोले- अब हर रेपकांड की खुलेगी फाइल
आधी आबादी को मिलेगा पूरा हक, संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर होगी चर्चा, PM मोदी ने की ये अपील
नवभारत निशानेबाज: नेता व आंदोलनकारी की खूबी, उमा भारती बेचतीं पोहा-जलेबी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस योजना से 4.56 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन होने की उम्मीद है। इस बीच, एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना भारतीय विनिर्माताओं को विभिन्न श्रेणियों एवं खंडों के कलपुर्जों से जुड़ी विशिष्ट खामियों को दूर करने के लिए अलग-अलग प्रोत्साहन देती है। इसके लक्षित खंडों में डिस्प्ले मॉड्यूल एवं कैमरा मॉड्यूल और मल्टी-लेयर प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी), लिथियम-ऑयन बैटरी और मोबाइल, आईटी हार्डवेयर उत्पादों एवं संबंधित उपकरणों के संलग्नक शामिल हैं। उन्हें कारोबार से जुड़ी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
प्रोत्साहन के एक हिस्से का भुगतान रोजगार लक्ष्य प्राप्ति से भी जुड़ा हुआ है। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में उपयोग किए जाने वाले घटकों और पूंजीगत वस्तुओं को पूंजीगत व्यय प्रोत्साह मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का निर्यात वित्त वर्ष 2014-15 के 0.38 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 2.41 लाख करोड़ रुपये हो गया जो सालाना 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
Union cabinet approves electronic manufacturing scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: महात्मा ज्योतिराव फुलेः भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, आज भी प्रेरणा के स्रोत
Apr 11, 2026 | 07:24 AMमथुरा नाव हादसे का लाइव VIDEO आया सामने, यमुना में जान बचाने को छटपटाते दिखे लोग, मंजर देख कांप जाएगी रूह
Apr 11, 2026 | 07:12 AMनासिक सेक्स स्कैंडल: 160 GB डेटा में कैद हैं अशोक खरात की घिनौनी करतूतें, SIT को मिली फॉरेंसिक रिपोर्ट
Apr 11, 2026 | 07:11 AMनवभारत निशानेबाज: मतदाता ने कौन सा कमाल किया, उसने किस प्रकार का वोट दिया
Apr 11, 2026 | 07:03 AMधरती पर सुरक्षित लौटा NASA का Artemis 2 मिशन, 10 दिनों तक चांद पर किया रिर्सच, प्रशांत महासागर में हुई लैंडिंग
Apr 11, 2026 | 06:58 AMAshok Kharat Case: SIT समन के बावजूद रूपाली चाकणकर पेश नहीं, बहन को नोटिस
Apr 11, 2026 | 06:56 AMRohini Hattangadi Career: पर्दे पर बुजुर्ग किरदार से छा गईं रोहिणी हट्टंगड़ी, इंटरनेशनल फिल्म से मिली पहचान
Apr 11, 2026 | 06:55 AMवीडियो गैलरी

Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM














