Sanjay Seth का दावा तीनों राज्यों में बनेगी BJP सरकार, वोटिंग प्रतिशत से दिखा पीएम मोदी का विकास प्रभाव

रक्षा राज्यमंत्री Sanjay Seth ने केरल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों में बढ़े वोटिंग प्रतिशत को पीएम मोदी के विकास का संकेत बताया और सरकार बनाने का दावा किया।
Sanjay Seth on Assembly Election
संजय सेठ (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sanjay Seth on Assembly Election: केरल, पुडुचेरी और असम के विधानसभा चुनावों में गुरुवार को वोटिंग प्रतिशत ने सभी को चौंका दिया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में बंपर वोट पड़े। इस बीच रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने वोटिंग प्रतिशत को लेकर दावा किया कि पीएम मोदी का विकास वोटरों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

रांची में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि वोटिंग प्रतिशत को लेकर जो संकेत मिल रहे हैं, इससे एक चीज तो साफ है कि लोगों को पीएम मोदी के नेतृत्व वाला विकास पसंद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास की ओर ले जा रहे हैं, भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की राह पर है।

Sanjay Seth का बड़ा दावा

हर जगह विकास दिखाई दे रहा है। करोड़ों महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं। 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए। यह इस बात का संकेत है कि तीन राज्यों में पीएम मोदी का विकास सिर चढ़ कर बोल रहा है। संजय सेठ ने दावा किया कि केरल, पुडुचेरी और असम में हम लोग सरकार बनाएंगे।

Sanjay Seth ने बंगाल को लेकर भी दिया बयान

बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए संजय सेठ ने कहा कि बंगाल के अंदर सुनामी चल रही है, पूरा माहौल भाजपा के पक्ष में है। बंगाल के अंदर भी बड़े अंतर से भाजपा सरकार बनाएगी।

पीएम मोदी को लेकर कही बड़ी बात

उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर कहा कि पीएम मोदी ने अपने अब तक के कार्यकाल में नारी शक्ति को शासन के केंद्र में रखा है। अब इस दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए विकसित भारत में मातृशक्ति की भूमिका मजबूत करने का संकल्प लिया गया है। लोकतंत्र को और मजबूत बनाने के लिए विधायी संस्थाओं में नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना अत्यावश्यक है। देश में मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री का यह कदम अभिनंदनीय है।

Navbharat Live
navbharatlive.com