-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Launch Review Oppo Find X9 Series 2 Phone Launched Comes With 7500mah Battery Know Price In India
Oppo Find X9 Series का ग्लोबल लॉन्च, दमदार फीचर्स, चिपसेट और शानदार कैमरा सेटअप के साथ एंट्री
- Written By: सिमरन सिंह
Oppo Flagship Phones: Oppo ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Find X9 Pro और Find X9 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इन दोनों मॉडलों को पहले चीन में पेश किया गया था।

Oppo Find X9 Series भारत में होगा लॉन्च। (सौ. Oppo)
Oppo Find X9 Series India Launch: Oppo ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Find X9 Pro और Find X9 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इन दोनों मॉडलों को पहले चीन में पेश किया गया था और अब कंपनी इन्हें भारत में भी जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियत है इसका 3nm MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, जो अब तक के सबसे एडवांस और पावरफुल प्रोसेसरों में से एक माना जा रहा है। दोनों फोन्स ColorOS 16 पर चलते हैं, जो Android 16 पर आधारित है।
Oppo Find X9 Pro: प्रीमियम डिजाइन और बेहतरीन परफॉर्मेंस
Oppo Find X9 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 लगाया गया है। फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स मिली हैं, जिससे यह धूल और पानी दोनों से पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
कैमरा सेक्शन की बात करें तो फोन में Hasselblad ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का Sony LYT-828 प्राइमरी सेंसर (OIS), 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, और 200MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। फ्रंट कैमरे के लिए कंपनी ने 50MP का सेल्फी सेंसर दिया है। फोन में 16GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है, जो इसे मल्टीटास्किंग के लिए बेहद तेज़ बनाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Amazon Prime Day 2026 की तारीखें घोषित, 3 दिन तक मिलेगी भारी छूट, स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने वालों का फायदा
AI की दुनिया में चीन का बड़ा कब्जा, DeepSeek ने मचाई धूम, Google Gemini और GPT 5.5 टॉप 10 से बाहर
Jio का बड़ा धमाका, भीड़ में भी मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, Premium 5G के साथ आए AI फीचर्स ने मचाई हलचल
सड़क पर चलते-चलते 35 सेकंड में खुल जाएगा अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड, लॉन्च हुआ Abhigyan ऐप
बैटरी और कनेक्टिविटी
Oppo Find X9 Pro में 7,500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, USB 3.2 Type-C पोर्ट और AI LinkBoost टेक्नोलॉजी दी गई है।
Oppo Find X9: कॉम्पैक्ट लेकिन दमदार
Oppo Find X9 में थोड़ा छोटा 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट के साथ आता है। इसमें भी वही Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है, लेकिन यह मॉडल 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 50MP का Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो कैमरा (OIS) दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP Sony IMX615 सेंसर मिलता है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 7,025mAh बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। दोनों मॉडलों में Advanced Vapor Chamber Cooling System दिया गया है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग या भारी यूज़ के दौरान भी फोन हीट नहीं होता।
कीमत और उपलब्धता
Oppo Find X9 Pro की शुरुआती कीमत EUR 1,299 (लगभग ₹1,34,000) रखी गई है। यह वेरिएंट 16GB RAM + 512GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, Oppo Find X9 की कीमत EUR 999 (लगभग ₹1,03,000) है, जिसमें 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मिलता है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो Find X9 Pro Silk White और Titanium Charcoal, जबकि Find X9 Space Black, Titanium Grey और Velvet Red रंगों में उपलब्ध होगा।
Launch review oppo find x9 series 2 phone launched comes with 7500mah battery know price in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तेलंगाना में टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक बस; मची चीख-पुकार
Jun 21, 2026 | 02:30 PMYoga Economy: योग इकोनॉमी का कारोबार 12 लाख करोड़ के पार, दुनिया भर में योग का बिजनेस बढ़ा
Jun 21, 2026 | 02:29 PMईस्टर्न फ्रीवे विस्तार परियोजना में बड़ा बदलाव, MMRDA ने 949 पेड़ों को बचाने का लिया फैसला
Jun 21, 2026 | 02:28 PMभंडारा के साकोली थानेदार के खिलाफ विधायक विनोद अग्रवाल की शिकायत, एसपी से की जांच की मांग
Jun 21, 2026 | 02:28 PMनीतीश कुमार को मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी! मंत्रियों ने दिए संकेत, JDU की बैठक के बीच सामने आई बड़ी खबर
Jun 21, 2026 | 02:21 PMNEET UG Re-Exam 2026: दिल्ली-एनसीआर में नीट परीक्षा के दौरान सख्त सुरक्षा, हर केंद्र पर निगरानी बढ़ी
Jun 21, 2026 | 02:20 PMनागपुर-अबू धाबी सेंटर विवाद: NTA की जांच में सामने आया हैरान करने वाला सच, सोशल मीडिया के दावों की खुली पोल
Jun 21, 2026 | 02:19 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














