बजट नहीं, चटनी की रेसिपी! महिला ने मजेदार अंदाज में आम बजट को किया रोस्ट, वीडियो वायरल

Viral Budget Video : आम बजट पेश होते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई, लेकिन एक महिला का वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में है, जिसमें उन्होंने बजट को रेसिपी के अंदाज में मजेदार तरीके से रोस्ट किया।
A woman’s kitchen-style roast of the Union Budget has gone viral, humorously reflecting middle-class concerns.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Union Budget 2026 : देश में जैसे ही आम बजट पेश किया गया, वैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कोई सरकार की नीतियों की तारीफ करता दिखा तो कोई महंगाई, टैक्स और मिडिल क्लास की परेशानियों को लेकर सवाल उठाता नजर आया।

इसी बीच एक महिला का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने बजट की आलोचना करने का बिल्कुल अलग और मजेदार तरीका अपनाया। महिला ने न भाषण दिया, न ही आंकड़ों की बात की, बल्कि पूरे बजट को रसोई की एक रेसिपी की तरह पेश कर दिया। उनका यह अंदाज लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है।

आम बजट पर महिला ने वीडियो बनाकर कसा तंज

वायरल वीडियो में महिला कहती हैं कि अगर बजट बनाना है तो सबसे पहले घर का चौथा सबसे बड़ा पतीला निकालिए। इस एक लाइन से ही लोगों को समझ आ गया कि वह भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताए जाने पर तंज कस रही हैं।

इसके बाद वह बजट की “चटनी” बनाने की बात करती हैं और कहती हैं कि जब तक इसमें मिडिल क्लास का खून और पसीना न मिले, तब तक स्वाद नहीं आता। यह डायलॉग सोशल मीडिया यूजर्स को सीधे दिल पर लग गया। लोगों का कहना है कि इस एक लाइन में मध्यम वर्ग की पूरी पीड़ा को हंसी-मजाक के अंदाज में बयां कर दिया गया है।

हंसी जमाक में बताया वजट को लेकर लोगों का दर्द

महिला यहीं नहीं रुकतीं, बल्कि आगे शिक्षा, बेरोजगारी, EU डील और टैरिफ जैसे मुद्दों को भी रसोई की भाषा में समझाती हैं। वह अलग-अलग “मसाले” और “चाशनी” डालकर बजट को रोस्ट करती नजर आती हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Kabiran_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स के मजेदार कमेंट्स की भी बाढ़ आ गई है। किसी ने लिखा कि यह तो शानदार बजट रेसिपी है, तो किसी ने कहा कि इसमें जितना तड़का लगाया जाए उतना कम है। कुल मिलाकर, यह वीडियो लोगों को हंसाने के साथ-साथ बजट को लेकर आम जनता की सोच भी सामने रख रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com