Lenovo Tab P11 Pro भारत में लॉन्च, मिला डाॅल्बी विज़न का सपोर्ट, जानें कीमत
- Written By: मृणाल पाठक
Image: Google
टेक कंपनी (Tech. Company) Lenovo ने अपना लेटेस्ट डिवाइस (Latest Device) भारत (India) में लॉन्च (launch) कर दिया है। यह कंपनी का Lenovo Tab P11 Pro है। मालूम हो कि इस फ्लैगशिप टेबलेट (Tablet) को ग्लोबल मार्केट (Global Market) में Lenovo Tab M10 HD Zen 2 के साथ पिछले साल सितंबर (last Year September) में पेश किया गया था। वहीं अब यह डिवाइस भारतीय बाज़ार (Indian Market) में भी उपलब्ध हो गया है। इसमें खास फीचर के तौर पर OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो डाॅल्बी विज़न (Dolby Vision) और HDR सपोर्ट के साथ आता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
Specifications-
Lenovo Tab P11 Pro में 11।5 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसके डिस्प्ले में डाॅल्बी विज़न और एचडीआर सपोर्ट दिया गया है। यह Qualcomm Snapdragon 730G प्रोसेसर पर काम करता है और एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 618 GPU दिया गया है। इस टैबलेट में यूज़र्स को 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,096mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें इंस्टैंट अनलाॅकिंग के लिए इसमें इनबिल्ट टाइम ऑफर फ्लाइट सेंसर्स दिए गए हैं।
Camera-
Lenovo Tab P11 Pro में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर और 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस उपलब्ध है। वहीं वीडियो काॅलिंग के लिए इसमें ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया गया है। जिसमें 8MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है।
सम्बंधित ख़बरें
Apple पर बड़ा झटका, iPhone खरीदा फीचर्स नहीं मिले, अब यूजर्स को मिलेगा हर्जाना, जानिए कितना पैसा लौटाएगी कंपनी
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
बगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
अचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
Price-
Lenovo Tab P11 Pro को भारत में 44,999 रुपये की कीमत में लौचंह किया गया है। यह टेबलेट ग्रे कलर वेरिएंट के साथ आता है। ग्राहक इस टैबलेट को ई-काॅमर्स साइट Amazone, Flipkart और Lenovo।Com से खरीद सकते हैं। इस टेबलेट की सेल 14 फरवरी को शुरू होगी। वहीं कंपनी जल्द ही इसे ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराएगी। ग्राहक को इस टैबलेट के साथ 30 दिनों के लिए इंट्रोड्यूसरी लाॅन्च ऑफर भी दिया जाएगा, जिसके तहत 49,999 रुपये में इस डिवाइस को कीबोर्ड कवर के साथ खरीद सकते हैं। इस कीबोर्ड कवर की कीमत 10,000 रुपये है।
