- Hindi News »
- Technology »
- Google Warns Passwords Are Being Stolen Through Fake Alert Emails
Google की चेतावनी: नकली अलर्ट Email से चुराए जा रहे पासवर्ड
Fake Alerts on Gmail: डिजिटल युग में साइबर अपराधी नए-नए तरीको से लोगो को लूट रहे है। हैकर्स ने जीमेल यूजर्स को ठगने का नया हथकंडा अपनाया है।
- Written By: सिमरन सिंह

Gmail से कर रहे लोग ठगी। (सौ. Freepik)
Gmail Cyber Crime: डिजिटल युग में साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके खोजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में हैकर्स ने जीमेल यूजर्स को ठगने का नया हथकंडा अपनाया है। वे नकली साइन-इन अलर्ट ईमेल भेजकर यूजर्स का डेटा चुरा रहे हैं और धोखाधड़ी कर रहे हैं।
गूगल अलर्ट की आड़ में ठगी
गूगल के अनुसार, अब लगभग सभी यूजर्स को उसकी ओर से साइन-इन अलर्ट भेजे जाते हैं। हैकर्स इसी का फायदा उठाकर ऐसे ईमेल भेज रहे हैं, जो बिल्कुल असली जैसे दिखते हैं। इनमें गूगल का लोगो, फॉर्मेटिंग और ‘सुरक्षा को खतरा’ संदेश शामिल होते हैं। इन ईमेल्स में प्रायः एक लिंक या बटन होता है, जैसे Check Activity या Secure Your Account। लेकिन यह लिंक सीधे एक फर्जी लॉगिन पेज पर ले जाता है, जहां यूजर द्वारा डाला गया पासवर्ड तुरंत चोरी हो जाता है।
पासवर्ड बदलना क्यों जरूरी
रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में लगभग 2.5 अरब जीमेल यूजर्स सक्रिय हैं। इनमें से केवल 36% यूजर्स ही नियमित रूप से अपना पासवर्ड अपडेट करते हैं। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पासवर्ड को समय-समय पर बदलना ही ऐसे जोखिमों से बचने का सबसे आसान उपाय है।
सम्बंधित ख़बरें
अब वीडियो देखते-देखते करें मल्टीटास्किंग, YouTube का बड़ा अपडेट, PiP फीचर सभी यूज़र्स के लिए शुरू
मोबाइल पर नहीं आया Emergency Alert? घबराइए नहीं, ये 5 वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार
Census 2027: घर बैठे भरें जनगणना फॉर्म, नहीं तो पड़ सकता है भारी, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस
iPhone खरीदने से पहले जरूर पढ़ें: iPhone 15, 16 या 17 कौन सा फोन आपके लिए है परफेक्ट?
जालसाजों के अन्य तरीके
हैकर्स सिर्फ नकली अलर्ट ईमेल तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे और भी कई तरीके अपनाते हैं
- फर्जी नोटिफिकेशन: ईमेल में वॉइसमेल या नोटिस का नकली लिंक भेजकर डेटा चोरी करना।
- सपोर्ट बनकर ठगी: खुद को गूगल स्टाफ बताकर ईमेल या कॉल पर निजी जानकारी हासिल करना।
इन तकनीकों के जरिए साइबर अपराधी यूजर्स का व्यक्तिगत और वित्तीय डेटा चुरा लेते हैं।
गूगल की चेतावनी और सुरक्षा उपाय
गूगल ने अपने यूजर्स को नकली अलर्ट ईमेल्स से सावधान रहने की अपील की है। साथ ही कुछ बुनियादी सुरक्षा कदम अपनाने की सलाह दी है
- संदिग्ध ईमेल आने पर सीधे उस लिंक पर क्लिक न करें।
- ब्राउज़र में नया टैब खोलकर myaccount.google.com पर जाएं।
- Security टैब पर क्लिक कर Recent Security Events पैनल चेक करें।
- हाल की गतिविधियों में अनजान डिवाइस या लोकेशन को देखें।
यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत Secure Your Account पर क्लिक करके पासवर्ड रीसेट करें।
ये भी पढ़े: लैपटॉप ओवरहीटिंग होने की पीछे क्या है वजह? जानें समाधान के आसान तरीके
ध्यान दें
ऑनलाइन धोखाधड़ी का दायरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जागरूकता और सतर्कता ही यूजर्स के लिए सबसे बड़ा हथियार है। समय-समय पर पासवर्ड बदलना, संदिग्ध ईमेल्स से बचना और सीधे गूगल अकाउंट सेटिंग्स में जाकर सुरक्षा जांच करना ही ठगी से बचने का सही तरीका है।
Google warns passwords are being stolen through fake alert emails
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का 3 मई को करेंगे भूमिपूजन; जानिए क्यों खास है यह प्रोजेक्ट
May 02, 2026 | 09:27 PMत्रिशंकु विधानसभा बनी तो टीएमसी-बीजेपी के पास क्या रास्ता? बहुमत के लिए क्या करेंगे मोदी और ममता, जानें सब कुछ
May 02, 2026 | 09:22 PMPune Nasrapur Case: वैकुंठ शमशान घाट पर होगा मासूम का अंतिम संस्कार, AI निगरानी और भारी पुलिस बल तैनात
May 02, 2026 | 09:14 PMJabalpur Cruise Accident: मौत के तांडव के बीच देवदूत बनकर आए मजदूर, रमजान ने 6 लोगों को निकाला था पानी से बाहर
May 02, 2026 | 09:12 PMसऊदी अरब में शराब का संकट: ईरान जंग ने रोकी सप्लाई, रियाद की इकलौती दुकान के बाहर लगीं लंबी कतारें
May 02, 2026 | 08:52 PMBada Mangal 2026: 19 साल बाद बन रहा है अद्भुत संयोग, नोट कीजिए 8 बुढ़वा मंगल की तिथियां
May 02, 2026 | 08:51 PMसंविधान और सेकुलरिज्म बचाना होगा, भाषाई और धार्मिक राजनीति देश के लिए खतरा: आज़मी
May 02, 2026 | 08:49 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














