- Hindi News »
- Technology »
- Now Your Phone Location Can Be Continuously Monitored
अब आपके फोन लोकेशन की लगातार हो सकती है निगरानी, Jio, Airtel, Idea ने सरकार से मांगी मंजूरी
Phone Location Tracking: टेलीकॉम इंडस्ट्री के इस प्रस्ताव का सैमसंग, एपल और गूगल ने पुरजोर विरोध किया है। स्मार्टफोन मेकर्स ने प्राइवेसी चिंताओं के कारण इस प्रस्ताव का विरोध किया है।
- Written By: रंजन कुमार
फोन लोकेशन की ट्रैकिंग। इमेज-एआई
Mobile Privacy Issues India: संचार साथी ऐप पर विवाद थम चुका है। मगर, संचार साथी 2.0 जल्द लॉन्च होने वाला है। इस बार केंद्र सरकार खुद सामने से नहीं आई है। फ्रंट फुट पर टेलीकॉम कंपनियां हैं। इन्होंने सरकार को फोन की लोकेशन ट्रेकिंग का प्रस्ताव दिया है। मतलब सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने फोन लोकेशन की लगातार निगरानी करने का प्रस्ताव दिया है। COAI में Airtel, Jio, Vodafone Idea शामिल हैं। इसके तहत सरकार के आदेश पर स्मार्टफोन कंपनियों को फोन में हमेशा लोकेशन ऑन रखनी होगी। मतलब यूजर चाहे तो भी इसे बंद नहीं कर पाएंगे।
टेलीकॉम इंडस्ट्री के इस प्रस्ताव का सैमसंग, एपल और गूगल ने विरोध जताया है। स्मार्टफोन मेकर्स ने प्राइवेसी चिंताओं के चलते इस प्रस्ताव का विरोध किया है। रॉयटर्स ने ये जानकारी ईमेल, डॉक्यूमेंट्स और सूत्रों के हवाले से दी है।
क्या है वजह?
दरअसल, जांच एजेंसियों को लीगल मामलों में जरूरत पड़ने पर किसी शख्स की प्रीसाइज लोकेशन नहीं मिल पाती है। डिवाइस की जो लोकेशन मिलती है, वह नजदीकी टॉवर की लोकेशन होती है। पहली बात कि यह लोकेशन सटीक नहीं होती, दूसरी इसे आसानी से बंद किया जा सकता है। इससे निपटने के लिए COAI ने Always On का प्रस्ताव रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
AI YouTube Shorts को करेंगा चेंज, Gemini Omni से बनेंगे Viral Videos, नहीं होगी वीडियो एडिटिंग की जरूरत
YouTube पर बड़ा बदलाव, अब टाइप नहीं, सीधे सवाल पूछकर खोजें वीडियो, Google का नया AI फीचर मचा देगा धूम
मध्य प्रदेश में AI आधारित डिजिटल बदलाव की दिशा में बड़ी पहल, मुख्यमंत्री मोहन यादव की गूगल टीम के साथ अहम बैठक
iPhone जैसा लुक, 5000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स, 10 हजार से कम में लॉन्च हुआ itel A100 Pro
चाहकर भी लोकेशन नहीं कर पाएंगे ऑफ
यूजर चाहकर भी अपने फोन जीपीएस लोकेशन को ऑफ नहीं कर पाएंगे। सरकार प्रस्ताव मान लेती है तो स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों को A-GPS टेक्नोलॉजी एक्टिवेट करनी होगी। ये टेक्नोलॉजी सैटेलाइट सिग्नल्स के साथ सेल्यूलर डेटा भी इस्तेमाल करती है। A-GPS टेक्नोलॉजी का उपयोग इमरजेंसी के समय कॉल करने के लिए किया जाता है। सरल शब्दों में कहा जाए तो सेटेलाइट नेटवर्क कॉल। एपल, गूगल और सैमसंग के कई स्मार्टफोन इस फीचर के साथ आते हैं। मगर, इसका इस्तेमाल इमरजेंसीमें ही होता है। इसकी मदद से डिवाइस की कुछ मीटर की लोकेशन को ट्रैक किया जा सकता है।
गूगल और सैमसंग ने जताया विरोध
टेलिकॉम कंपनियों के प्रस्ताव का गूगल, एपल, सैमसंग ने विरोध किया है। इंडियन सेल्यूलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन ने कहा है कि डिवाइस लेवल ट्रैकिंग दुनिया में कहीं इस्तेमाल नहीं होती। ICEA गूगल और एपल को रिप्रेजेंट करता है। मामले में स्मार्टफोन इंडस्ट्री के टॉप एग्जीक्यूटिव्स के साथ गृह मंत्रालय की बैठक 5 दिसंबर को होनी थी, जिसे टाल दिया गया है। फिलहाल मामले में किसी कंपनी ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है।
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन में लोकेशन ऑन रखने से बैटरी क्यों होती है तेजी से खत्म?
फिलहाल बिना अनुमति लोकेशन नहीं होता ट्रैक
बता दें, लोकेशन ट्रेकिंग को लेकर स्मार्टफोन कंपनियों ने कुछ साल में कई बड़े बदलाव किए हैं। फोन का कोई भी ऐप बिना यूजर की अनुमति के लोकेशन ट्रैक नहीं कर सकता है। अभी यूजर को ALways On, ऐप के इस्तेमाल के समय (While Using The App) और कभी नहीं (Never) के ऑप्शन दिए जाते हैं। Always On होने पर फोन में लगातार इससे जुड़ा पॉपअप आएगा कि यह ऐप आपकी लोकेशन ट्रैक कर रहा है।
Now your phone location can be continuously monitored
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mouni Roy ने ऑफ शोल्डर न्यूड गाउन में बिखेरा जलवा, डायमंड नेकलेस और लग्जरी वॉच ने खींचा सबका ध्यान
May 21, 2026 | 10:51 AMरेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
May 21, 2026 | 10:49 AMगड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव: जगदलपुर बैठक में केंद्र सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया सम्मानित
May 21, 2026 | 10:49 AMबंगाल के नए नियम! सुवेंदु अधिकारी ने सरकारी अफसरों पर लगायी बंदिशे; मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य
May 21, 2026 | 10:49 AMUPSC Civil Service 2027: सिविल सेवा परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 23 मई को होगा एग्जाम, देखें पूरा शड्यूल
May 21, 2026 | 10:49 AMट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, दहेज प्रथा को बताया जिम्मेदार
May 21, 2026 | 10:48 AMअमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
May 21, 2026 | 10:46 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














