-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Apple Warns Users Dont Use Google Chrome Amid Tussle Between The Two Companies
Apple की यूज़र्स को चेतावनी: Google Chrome इस्तेमाल न करें, दोनों कंपनियों के बीच खींचतान
- Written By: सिमरन सिंह
iPhone Warns For Chrome: Apple ने iPhone यूज़र्स को एक बड़ा सुझाव दिया है Google Chrome का इस्तेमाल बंद करें। लेकिन अब यूजर्स ये सूच रहे है कि इतने बड़े फैसले के पीछे वजह क्या है।

Apple ने अपने यूजर्स को दी चेतावनी। (सौ. AI)
Google Chrome Warning iPhone Users: Apple ने iPhone यूज़र्स को एक बड़ा सुझाव दिया है Google Chrome का इस्तेमाल बंद करें। कंपनी का दावा है कि उसका अपना ब्राउज़र Safari, Chrome की तुलना में कहीं ज्यादा सुरक्षित है और यूज़र प्राइवेसी को बेहतर तरीके से बचाता है। Apple के अनुसार, Safari वेबसाइटों और विज्ञापनदाताओं को यूज़र का “यूनिक डिजिटल फिंगरप्रिंट” तैयार करने से रोकता है, जिससे किसी की ऑनलाइन प्रोफाइल बनाना लगभग असंभव हो जाता है। सफारी एक ऐसी लेयर तैयार करता है कि ट्रैकिंग सिस्टम सभी यूज़र्स को एक जैसी प्रोफाइल दिखाता है ।
Apple–Google की दोस्ती में दरार?
Apple के Chrome से दूरी बनाने वाले बयान ने दोनों टेक दिग्गजों की दोस्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि गूगल, ऐप्पल डिवाइसेस पर डिफॉल्ट ब्राउज़र बने रहने के लिए हर साल अरबों रुपये चुकाता है। साल 2021 में गूगल ने Apple को लगभग 18 बिलियन डॉलर (करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये) दिए थे, सिर्फ इसलिए कि iPhone में लिंक Chrome पर खुले।
ये सेटिंग यूज़र की पसंद पर निर्भर है वह चाहे तो सफारी इस्तेमाल कर सकता है या Chrome अनइंस्टॉल भी कर सकता है। लेकिन गूगल की इस मोटी रकम के पीछे उसकी मुख्य दिलचस्पी Apple यूज़र्स की आदतों और व्यवहार का डेटा हासिल करना है, जिसे वह विज्ञापनदाताओं को बेचकर कमाई करता है।
सम्बंधित ख़बरें
पुराना PF खाता भूल गए? सरकार का नया E-PRAAPTI पोर्टल करेगा मिनटों में काम, ऐसे मिलेगा फंसा हुआ पैसा
WhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Google का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Dell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
ऐप्पल की App Tracking Transparency (ATT) फीचर से जहाँ Facebook जैसे ऐप्स को भारी नुकसान हुआ, वहीं गूगल और उसके ऐप्स को इससे लगभग छूट मिली हुई है। इसी वजह से दोनों कंपनियों के बीच यह ‘दोस्ती’ सालों से चल रही थी पर अब इसमें खटास दिखने लगी है।
Google की नई ट्रैकिंग पॉलिसी ने बढ़ाई चिंता
Apple की चेतावनी की वजह गूगल का डिजिटल फिंगरप्रिंटिंग बैन हटाना है। डिजिटल फिंगरप्रिंटिंग का मतलब है आपकी हर ऑनलाइन हरकत को ट्रैक करके एक विशिष्ट डिजिटल पहचान बनाना।
जैसे: आप क्या सर्च करते हैं, कौन सी ऐप्स कितनी देर इस्तेमाल करते हैं, किस तरह का कंटेंट देखते हैं, क्या खरीदते हैं…
यह सारी जानकारी एक प्रोफाइल में बदल दी जाती है, जिसे विज्ञापन कंपनियों को भेजा जाता है। यही वजह है कि आपको आपकी पसंद से जुड़े विज्ञापन लगातार दिखाई देते हैं। Apple की नज़र में गूगल की यह ट्रैकिंग “यूज़र प्राइवेसी के खिलाफ” है। इसलिए वह यूज़र्स को Chrome और अन्य गूगल ऐप्स से दूर रहने की सलाह दे रहा है। हालाँकि, यह सिर्फ सुझाव है, Apple ने किसी भी ऐप पर प्रतिबंध नहीं लगाया है।
ये भी पढ़े: सावधान! 2026 में स्मार्टफोन लैपटॉप हो सकते हैं महंगे, जानें आपको कितना ज्यादा देना पड़ेगा पैसा
आगे क्या? यूज़र जाएंगे कहाँ Safari या Google?
अब बड़ा सवाल यह है कि iPhone यूज़र करेंगे क्या? क्योंकि अंत में सर्च तो गूगल पर ही करनी होती है। Safari सुरक्षित है, पर गूगल सर्च से बचना लगभग नामुमकिन। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि Apple अपने यूज़र्स को सुरक्षा और सुविधा के बीच कौन सा संतुलन देता है और क्या यह दोनों दिग्गज कंपनियों के रिश्तों में और तनाव पैदा करेगा।
Apple warns users dont use google chrome amid tussle between the two companies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














