
प्रतीकात्मक फोटो (सौजन्य- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत के साथ कई देशों में गूगल की कुछ सेवाएं शुक्रवार शाम को प्रभावित हो गई। खबरों का गूगल न्यूज प्लेटफार्म डाउन हो गया। वहीं गूगल डिस्कवर के होम पेज की फीड के साथ-साथ गूगल ट्रेंड्स के भी काम नहीं करने की जानकारी मिली है।
शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने गूगल न्यूज के काम न करने की शिकायत की। बताया जा रहा है न्यूज टैब और गूगल न्यूज के होम पेज में दिक्कत आई। वेब वर्जन के साथ-साथ गूगल न्यूज की एंड्रॉइड और आईओएस एप पर भी लेटेस्ट न्यूज फीड लोड नहीं हुई। गूगल की सर्विस कुछ देर तक डाउन रही। जिसके बाद सर्विस दोबारा ठीक हो गई। इसके पहले वेब वर्जन के साथ एंड्रॉइड और आईओएस एप पर भी लेटेस्ट न्यूज फीड लोड नहीं हो रहा था।
गूगल वेब पेज पर नहीं दिखी खबरें (सौजन्य- सोशल मीडिया)
वहीं गूगल डिस्कवर के होम पेज की फीड और गूगल ट्रेंड्स के भी काम नहीं करने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गुगल डिस्कवर भी कुछ समय के लिए डाउन हो गया था। डिस्कवर में दो दिन पुरानी खबर आ रही थी या किसी यूजर को एरर दिखा रहा था।
गूगल की प्रभावित सेवाओं में गूगल ट्रेंडस भी शामिल है। शुक्रवार शाम को गूगल की ट्रेंडस बताने वाली सर्विस भी डाउन थी। रियल टाइम सर्च के लिए फीड लोड नहीं हो रही थी और न ही किसी खास कैटेगरी के लिए कोई फीड आ रही थी। गूगल ट्रेंड और डिस्कवर डाउन होने के कारण यूजर्स को लेटेस्ट खबरे और अपडेट नहीं मिल पा रहे थे। जिससे लाखों यूजर्स परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी जाहिर की।
गूगल की न्यूज, ट्रेंड और डिस्कवर सेवा फिर से काम करना शुरु हो चुकी हैं। हालांकि कंपनी ने सेवाएं बंद होने को लेकर कोई कारण नहीं बताया है। गूगल न्यूज की बात करें तो यहां अलग-अलग पब्लिकेशंस के मौजूदा इवेंट, दुनिया भर की खबरें और कई तरह का कॉन्टेंट खोजा जा सकता है। किसी लेख को बुकमार्क और शेयर भी करने का ऑप्शन होता है। गूगल डिस्कवर यूजर्स के आधार पर बनती है। इसमें कोई भी अपनी रुचि के हिसाब से लेख या खबर देख सकता है। इस फीड में टाइम-टू-टाइम अपडेट होता रहता है।






