- Hindi News »
- India »
- Today S Latest News 15 December Live Read All The Big News Of The Day In One Click
आज की ताजा खबर 15 दिसंबर LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें
Breaking News Live: बिहार के मंत्री नितिन नबीन बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय पहुंचे। जहां पर उनका शानदार स्वागत किया गया।
- Written By: अर्पित शुक्ला , अभिषेक सिंह

Breaking News Live Update: बिहार के मंत्री नितिन नबीन बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय पहुंचे। जहां पर उनका शानदार स्वागत किया गया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी आज से जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा के अंतिम चरण में पीएम ओमान पहुंचेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
केरल की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री केपी उन्नीकृष्णन का निधन, संसद की बुलंद आवाज हुई खामोश
आज की ताजा खबर 3 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 2 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
‘इतिहास के सबसे खतरनाक शख्स का अंत’, खामेनेई की मौत पर डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी मीडिया की पुष्टि
15 Dec 2025 10:13 PM (IST)
15 Dec 2025 10:13 PM (IST)मोहाली फायरिंग में कबड्डी खिलाड़ी की मौत
पंजाब के मोहाली में हुई फायरिंग में घायल हुए खिलाड़ी को लेकर फोर्टिस अस्पताल ने बयान जारी करते हुए कहा कि "हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि 30 साल के कबड्डी खिलाड़ी श्री कंवर दिग्विजय सिंह को 15 दिसंबर 2025 को शाम 6:05 बजे गोली लगने की चोटों के साथ फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली लाया गया था। तुरंत क्लिनिकल जांच के बावजूद, उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस मुश्किल समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"
#UPDATE | Mohali, Punjab | "We are deeply saddened to confirm that Mr Kanwar Digvijay Singh, a 30-year-old Kabaddi player, was brought to Fortis Hospital Mohali at 6:05 PM on 15th December 2025 with gunshot injuries. Despite immediate clinical assessment, he was declared brought… https://t.co/FXWLatkyyH
— ANI (@ANI) December 15, 2025
15 Dec 2025 09:25 PM (IST)
15 Dec 2025 09:25 PM (IST)पटना में सिटी SDO के घर के पास गोली मारकर युवक की हत्या
पटना सिटी SDO के घर के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 6-7 कारतूस बरामद किए हैं और CCTV फुटेज और पीड़ित के मोबाइल की मदद से जांच कर रही है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
Patna, Bihar: A young man was shot dead near the Patna City SDO’s residence. Police recovered 6–7 cartridges and are investigating using CCTV footage and the victim’s mobile. The victim’s identity is yet to be confirmed pic.twitter.com/S7ByGYM3Kg
— IANS (@ians_india) December 15, 2025
15 Dec 2025 07:00 PM (IST)
15 Dec 2025 07:00 PM (IST)कल दिल्ली कंटोनमेंट में पुरस्कार वितरण करेंगे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 16 दिसंबर, 2025 को दिल्ली कैंटोनमेंट के रक्षा संपदा भवन में रक्षा संपदा दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वह देश भर में फैले 61 कैंटोनमेंट बोर्ड के रक्षा भूमि प्रबंधन और नगर प्रशासन के क्षेत्र में सार्वजनिक सेवा में उत्कृष्टता के लिए रक्षा मंत्री पुरस्कार प्रदान करेंगे।
Raksha Mantri Rajnath Singh will preside over the Defence Estates Day Celebrations at Raksha Sampada Bhawan, Delhi Cantonment on December 16, 2025. He will confer the Raksha Mantri Awards for Excellence in public service in the field of Defence Land Management and Municipal… pic.twitter.com/HpGVwyQJAX
— IANS (@ians_india) December 15, 2025
15 Dec 2025 06:31 PM (IST)
15 Dec 2025 06:31 PM (IST)बिहार बीजेपी का मुखिया बनने के बाद सरावगी की पहली प्रतिक्रिया
बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "मैं केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे इस ज़िम्मेदारी के लायक समझा। पूरी ईमानदारी से हम सरकार और संगठन के बीच तालमेल बिठाने और पार्टी को और मज़बूत करने का काम करेंगे। भारतीय जनता पार्टी पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए माँ जैसी है।"
Patna, Bihar: BJP State President Sanjay Saraogi says, "I express my gratitude to the central leadership and the state leadership for considering me worthy of this responsibility. With complete honesty, we will work to establish coordination between the government and the… pic.twitter.com/oGTeupiJ1h
— IANS (@ians_india) December 15, 2025
15 Dec 2025 05:36 PM (IST)
15 Dec 2025 05:36 PM (IST)जॉर्डन के अम्मान पहुंचे पीएम मोदी, हुआ शानदार स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन के अम्मान पहुंच गए हैं। यहां एक होटल में उनके स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीयता की स्पष्ट झलक देखकर पीएम मोदी भी भावविभोर हो गए।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi witnesses a cultural performance as he arrives at a hotel in Amman, Jordan
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/MIZBtOy2l5
— ANI (@ANI) December 15, 2025
15 Dec 2025 04:40 PM (IST)
15 Dec 2025 04:40 PM (IST)संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष
बीते कल नितिन नबीन को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यरिणी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने और उत्तर प्रदेश भाजपा के निए अध्यक्ष की घोषणा के बाद आज पार्टी ने बिहार के लिए भी अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। इस बार संजय सरावगी को राज्य में बीजेपी की कमान सौंपी गई है।
Sanjay Saraogi, MLA, has been appointed as the State President of the Bharatiya Janata Party, Bihar. pic.twitter.com/qYezyJsijJ
— ANI (@ANI) December 15, 2025
15 Dec 2025 04:01 PM (IST)
15 Dec 2025 04:01 PM (IST)दिल्ली पहुंचे BJP के नए कप्तान नितिन नबीन
बिहार के मंत्री नितिन नबीन बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय पहुंचे। जहां पर उनका शानदार स्वागत किया गया। इससे पहले एयरपोर्ट पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और अन्य नेताओं ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट उनका स्वागत किया था।
#WATCH | Delhi: Bihar Minister Nitin Nabin receives a grand welcome as he arrives at the BJP headquarters after being appointed as the working president of the party pic.twitter.com/txOe5jieP7
— ANI (@ANI) December 15, 2025
15 Dec 2025 03:55 PM (IST)
15 Dec 2025 03:55 PM (IST)राम विलास वेदांती का गुजर जाना बड़ा नुकसान: विनय कटियार
बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने पूर्व सांसद राम विलास दास वेदांती के निधन पर कहा, " रामविलास दास वेदांती जैसे संत, जो सांसद भी रहे, उनका गुजर जाना आसमयिक हुआ नुकसान है।"
Lucknow, Uttar Pradesh: Bajrang Dal founder Vinay Katiyar on the demise of Former MP Ram Vilas Das Vedanti says, "When someone passes away, especially a saint like Ramvilas Das Vedanti, who also served as a Member of Parliament, it is a sudden loss..." pic.twitter.com/OortmytVVy
— IANS (@ians_india) December 15, 2025
15 Dec 2025 03:04 PM (IST)
15 Dec 2025 03:04 PM (IST)सिंगरौली में काटे जा रहे जंगलों को लेकर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में काटे जा रहे जंगलों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इस दौरान एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत अन्य नेताओं ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं।
LIVE: Press briefing by senior Madhya Pradesh leaders at Congress Office, New Delhi. https://t.co/s5Jsjscgo2
— Congress (@INCIndia) December 15, 2025
15 Dec 2025 01:56 PM (IST)
15 Dec 2025 01:56 PM (IST)दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, आपस में टकराईं 25 गाड़ियां
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक एक करके करीब 25 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए।
15 Dec 2025 01:43 PM (IST)
15 Dec 2025 01:43 PM (IST)पूर्व सांसद और VHP के दिग्गज नेता राम विलास वेदांती का निधन
राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी संत पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 67 साल के थे। मध्यप्रदेश के रीवा में उन्होंने अंतिम सांस ली।
15 Dec 2025 01:01 PM (IST)
15 Dec 2025 01:01 PM (IST)'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा', मनरेगा का नाम बदलने पर बोलीं प्रियंका
केंद्र सरकार ने मनरेगा को खत्म कर ग्रामीण रोजगार के लिए नया कानून लाने का विधेयक लोकसभा सदस्यों में बांटा है। ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ विधेयक 2025 में 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी का प्रस्ताव है। प्रियंका गांधी ने इस पर सवाल उठाया है और पूछा है कि महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा?
15 Dec 2025 12:24 PM (IST)
15 Dec 2025 12:24 PM (IST)MGNREGA को खत्म कर ग्रामीण रोजगार पर नया कानून लाएगी सरकार
केंद्र सरकार ने मनरेगा को खत्म कर ग्रामीण रोजगार के लिए नया कानून लाने का विधेयक लोकसभा सदस्यों में बांटा है। ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ विधेयक 2025 में 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी का प्रस्ताव है।
15 Dec 2025 11:50 AM (IST)
15 Dec 2025 11:50 AM (IST)भाजपा के नव-नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली के लिए रवाना
#WATCH | Patna, Bihar: BJP's newly-appointed national working president, Bihar Minister Nitin Nabin leaves for Delhi. pic.twitter.com/PR4Qd9Ve8J
— ANI (@ANI) December 15, 2025
15 Dec 2025 11:46 AM (IST)
15 Dec 2025 11:46 AM (IST)कोहरे की वजह से ग्रेटर नोएडा में टकराए एक दर्जन वाहन
ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर एक दर्जन से ज्यादा वाहन कोहरे की वजह से आपस में टकरा गए हैं। वाहन में भरे हुए आलू सड़कों पर बिखर गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
15 Dec 2025 11:23 AM (IST)
15 Dec 2025 11:23 AM (IST)BJP ने अपने सभी सांसदों के लिए 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक व्हिप जारी किया
संसद का शीतकालीन सत्र जारी है और इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। बीजेपी ने अपने सभी सांसदों से 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिलों को सदन में पेश किया जाएगा।
15 Dec 2025 11:17 AM (IST)
15 Dec 2025 11:17 AM (IST)PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस के नारे पर जेपी नड्डा ने की माफी की मांग
राज्यसभा में जेपी नड्डा ने कहा, "सोनिया गांधी जी को कल कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लगाए गए नारों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। कल कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए। यह कांग्रेस पार्टी की सोच और मानसिकता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी बातें कहना निंदनीय है। सोनिया गांधी जी को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।"
Speaking in the Rajya Sabha, Union Minister JP Nadda says, "Sonia Gandhi ji should apologise to the nation for slogans raised against PM Modi in the Congress rally yesterday."
"In the Congress rally yesterday, slogans were raised against PM Modi. This shows the Congress party's… pic.twitter.com/oWwUKj1DEQ
— ANI (@ANI) December 15, 2025
15 Dec 2025 11:06 AM (IST)
15 Dec 2025 11:06 AM (IST)नौकरी के बदले ज़मीन मामले में अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी
नौकरी के बदले ज़मीन मामले में CBI ने दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट को बताया कि एक और आरोपी की मौत हो गई है। कोर्ट ने CBI को मृत आरोपी और दूसरे आरोपियों की रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी।
15 Dec 2025 10:09 AM (IST)
15 Dec 2025 10:09 AM (IST)तीन देशों के दौरे पर रवाना PM नरेंद्र मोदी, पहले जाएंगे जॉर्डन
नरेंद्र मोदी अगले तीन दिनों की जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान यात्रा के लिए सोमवार को रवाना हुए। उन्हेंने एक्स पोस्ट पर कहा, “अगले तीन दिनों में, मैं जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान जाऊंगा। ये तीन महत्वपूर्ण साझेदार हैं जिनके साथ भारत के सदियों पुराने सभ्यतागत संबंध और मजबूत द्विपक्षीय रिश्ते हैं।"
Over the next three days, will be going to Jordan, Ethiopia and Oman. These are three valued partners with whom India has age-old civilisational ties and strong bilateral relations.https://t.co/QSkwR9m6IZ
— Narendra Modi (@narendramodi) December 15, 2025
15 Dec 2025 09:32 AM (IST)
15 Dec 2025 09:32 AM (IST)पिता ने पांच बच्चों के साथ लगाई फांसी, बिहार में दिल दहलाने वाली घटना
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक पिता ने मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी के चलते अपने पांच बच्चों को फंदे से लटका दिया और खुद भी फांसी लगा ली।
15 Dec 2025 09:02 AM (IST)
15 Dec 2025 09:02 AM (IST)जम्मू कोर्ट में NIA आज दाखिल करेगी पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी चार्जशीट
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आज पहलगाम आतंकी हमले की चार्जशीट दायर करेगी, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी और हमले को पाकिस्तान-स्थित आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। NIA की जांच में तीन पाकिस्तानी आतंकियों की सीधी संलिप्तता सामने आई है। चार्जशीट जम्मू स्थित NIA की विशेष अदालत में पेश की जाएगी।
15 Dec 2025 08:26 AM (IST)
15 Dec 2025 08:26 AM (IST)सिडनी का हमलावर पाकिस्तान आर्मी जनरल का बेटा
सिडनी में हमला करने वाला नवीद अकरम, रिटायर्ड पाकिस्तानी सेना के जनरल सादिक अकरम का बेटा है। वह कुछ महीने पहले ISIS में शामिल हुआ था।
15 Dec 2025 07:43 AM (IST)
15 Dec 2025 07:43 AM (IST)आज दोपहर 12 बजे कार्यभार संभालेंगे नितिन नबीन
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन का आज बीजेपी मुख्यालय में भव्य स्वागत होगा। दोपहर 12 बजे वह कार्यभार संभालेंगे। बीजेपी के सभी बड़े नेता नितिन नबीन के स्वागत और कार्यभार संभालने के मौके पर मौजूद रहेंगे।
15 Dec 2025 06:54 AM (IST)
15 Dec 2025 06:54 AM (IST)उत्तर भारत में छाया घना कोहरा
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे कड़कड़ाती ठंड ने दस्तक दे दी है।
15 Dec 2025 06:43 AM (IST)
15 Dec 2025 06:43 AM (IST)PM मोदी आज जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर रवाना होंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा के अंतिम चरण में पीएम ओमान पहुंचेंगे।
Today s latest news 15 december live read all the big news of the day in one click
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया का ग्लोबल अवतार, पहली बार इस खास व प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट
Mar 03, 2026 | 09:34 PMगोरेगांव: नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य का मुरदोली गेट वर्षों से बंद, पर्यटन और रोजगार पर गहरा असर
Mar 03, 2026 | 09:28 PMजसप्रीत बुमराह पर सबकी निगाहें, 500 इंटरनेशनल विकेट से बस चंद कदम दूर, फिर हो जाएंगे इस खास क्लब में शामिल
Mar 03, 2026 | 09:20 PMहुसैन दलवई का बड़ा बयान: खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन गलत नहीं, अमेरिका-इजरायल की ‘दादागिरी’ पर बरसे
Mar 03, 2026 | 09:14 PMमिडिल ईस्ट के मुश्किल हालातों में फंसे भारतीयों की होगी घर वापसी, इंडिगो ने स्पेशनल रेस्क्यू ऑपरेशन किया शुरू
Mar 03, 2026 | 08:58 PMभंडारा में कृषि यंत्रीकरण योजना को रफ्तार, 9.90 करोड़ की निधि से किसानों को बड़ी राहत
Mar 03, 2026 | 08:56 PMमिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














