दिल्ली वाले दिल थाम लें! लियोनेल मेसी का आज फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में होगा कार्यक्रम

Lionel Messi India Visit: लियोनेल मेसी की भारत यात्रा को लेकर देशमें जबरदस्त उत्साह है। कोलकाता कार्यक्रम के बाद अब मेसी आज राजधानी दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनका कार्यक्रम फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में है।
Lionel Messi will perform at the Feroz Shah Kotla Stadium in Delhi today
लियोनेल मेसी। इमेज-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Lionel Messi Delhi Visit: फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी की भारत यात्रा को लेकर देश भर में जबरदस्त उत्साह बना है। कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम के बाद अब मेसी आज राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। यहां उनका कार्यक्रम फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में होना है। मेसी की मौजूदगी को लेकर दिल्ली के फुटबॉल प्रेमियों और खेल प्रशंसकों में उत्साह दिख रहा है।

मेसी की एक झलक पाने के लिए हजारों प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे। ऑनलाइन टिकटों की बिक्री पहले रिकॉर्ड गति से हुई और कुछ समय में सभी टिकट बिक गए। 36 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में टिकटों की कीमत 4,500 रुपये से 80 हजार रुपये तक रखी गई थी। महंगे टिकटों के बावजूद प्रशंसकों का उत्साह इतना जबरदस्त रहा कि सभी श्रेणियों के टिकट बिक चुके हैं।

फुटबॉल मैच खेलेंगे

मेसी स्टेडियम में एक सेलेब्रिटी फुटबॉल मैच में शामिल होंगे। भारतीय फिल्म और खेल जगत की जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी। साथ ही मेसी बच्चों के लिए आयोजित फुटबॉल क्लिनिक में भी हिस्सा लेंगे, जहां वे युवा खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां समझाएंगे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में भारतीय क्रिकेट और फुटबॉल जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ उनका मंच साझा करना प्रस्तावित है। बता दें, कोलकाता के बाद मेसी हैदराबाद, मुंबई में कार्यक्रम में भाग ले चुके हैं। मुंबई में वह क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के साथ नजर आए।

प्रशासन सतर्क

कोलकाता में कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्थाओं और हंगामे को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो, उसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का निरीक्षण कर रहे और प्रवेश, निकास तथा भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की जा रही।

अतिरिक्त बल तैयार

पुलिस उपायुक्त मध्य जिला निधिन वाल्सन ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल, क्यूआरटी और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बल तैयार रखा गया है। कोलकाता की घटना से सबक लेते हुए राजधानी में सुरक्षा के हर पहलू को गंभीरता से परखा जा रहा, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफल तरीके से हो सके।