घर में Wi-Fi पासवर्ड भूल गए? इन आसान तरीकों से मिनटों में जानें पासवर्ड

How to view Wi-Fi password: Wi-Fi हर घर की बुनियादी जरूरत बन चुका है। सभी छोटे बड़े इंटरनेट से जोड़े काम को करने के लिए Wi-Fi जरूरी है और इसके ठप पड़ने पर परेशानी होती है।
घर में Wi-Fi पासवर्ड भूल गए? इन आसान तरीकों से मिनटों में जानें पासवर्ड
Wifi का Password भूलने पर क्या करें। (सौ. Freepik)
Updated on

WiFi Password Tips: आज के डिजिटल दौर में Wi-Fi हर घर की बुनियादी जरूरत बन चुका है। वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑफिस वर्क, ऑनलाइन क्लासेस, बच्चों का होमवर्क, या फिर स्मार्ट होम गैजेट चलाने हों सब कुछ Wi-Fi के बिना ठप पड़ जाता है। ऐसे में पासवर्ड भूल जाना किसी परेशानी से कम नहीं। अक्सर लोग महीनों तक पासवर्ड बदलते नहीं और फिर ज़रूरत पड़ने पर याद नहीं रहता। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है और अचानक मेहमान को Wi-Fi देना हो या नया डिवाइस कनेक्ट करना हो, तो चिंता छोड़िए हम आपके लिए लेकर आए हैं हर डिवाइस पर Wi-Fi पासवर्ड जानने के आसान तरीके।

विंडोज कंप्यूटर पर ऐसे देखें Wi-Fi पासवर्ड

अगर आप Windows लैपटॉप या कंप्यूटर यूज करते हैं, तो पासवर्ड पता करना बेहद आसान है।

  • सबसे पहले Wi-Fi Settings में जाएं।
  • यहां आपको आपका कनेक्टेड नेटवर्क दिखाई देगा।
  • अब उस नेटवर्क की Properties पर क्लिक करें।
  • जैसे ही नया पेज खुलेगा, आपको Wi-Fi Password देखने का ऑप्शन दिखेगा।
  • इस पर टैप करते ही आपका पासवर्ड सामने आ जाएगा।

Android फोन यूज़र्स के लिए थोड़ा अलग तरीका

Android स्मार्टफोन पर सीधे पासवर्ड नहीं दिखता, लेकिन फिर भी इसे देखा जा सकता है।

  • फोन की Settings खोलें और Network & Internet में जाएं।
  • अब Wi-Fi Network चुनें।
  • यहां आपको Share का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस पर टैप करते ही एक QR कोड बनेगा।
  • इस QR कोड को स्कैन करके किसी भी डिवाइस को आसानी से Wi-Fi से कनेक्ट किया जा सकता है।

MacBook पर ऐसे मिलेगा Wi-Fi पासवर्ड

  • अगर आप Mac यूज करते हैं, तो पासवर्ड "Applications > Utilities" में स्टोर रहता है।
  • सबसे पहले उस Wi-Fi नेटवर्क का नाम खोजें, जिससे आप जुड़े हैं।
  • नेटवर्क नाम पर Double Click करें।
  • अब Show Password का विकल्प दिखेगा।
  • यहां अपने Admin Password को दर्ज करें।
  • इसके बाद आपका Wi-Fi पासवर्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

iPhone और iPad पर मिनटों में देखें Wi-Fi पासवर्ड

  • iPhone यूजर्स के लिए भी तरीका आसान है।
  • Settings > Wi-Fi में जाएं।
  • कनेक्टेड नेटवर्क के आगे बने Info (i) आइकन पर टैप करें।
  • फोन आपसे Face ID या Touch ID से वेरिफिकेशन मांगेगा।
  • वेरिफिकेशन के बाद आपका Wi-Fi पासवर्ड सीधे स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Navbharat Live
navbharatlive.com