सिम खरीदने से पहले ऐसे जानें अपने इलाके का सबसे तेज नेटवर्क, पैसे बचेंगे और कॉल भी नहीं कटेगी

SIM Card Buying: हम सिम खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि हमारे इलाके में उसकी नेटवर्क कनेक्टिविटी कमजोर है। कॉल ड्रॉप, धीमा इंटरनेट और बार-बार नेटवर्क गायब होना बड़ी परेशानी बन जाता है।
Before buying a SIM, find out the fastest network in your area, save money and avoid disconnected calls.
Mobile Network Coverage Check (Source. Freepik)
Published on
Updated on

Mobile Network Coverage Check: अक्सर ऐसा होता है कि हम किसी टेलीकॉम कंपनी का सिम खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि हमारे इलाके में उसकी नेटवर्क कनेक्टिविटी कमजोर है। कॉल ड्रॉप, धीमा इंटरनेट और बार-बार नेटवर्क गायब होना बड़ी परेशानी बन जाता है। लेकिन क्या हो अगर सिम खरीदने से पहले ही आपको पता चल जाए कि आपके एरिया में कौन सा नेटवर्क सबसे मजबूत है? अच्छी बात यह है कि आपके स्मार्टफोन में ही एक ऐसी “सीक्रेट सेटिंग” मौजूद है, जो मिनटों में यह जानकारी दे सकती है।

क्या है फोन की सीक्रेट सेटिंग?

इसे सीक्रेट सेटिंग इसलिए कहा जाता है क्योंकि आमतौर पर फोन में नेटवर्क सिलेक्शन ऑटोमैटिक मोड पर सेट रहता है। ज्यादातर लोग इसे बदलते नहीं हैं। जब आप इस सेटिंग को मैन्युअल पर सेट करते हैं, तो फोन आपके आसपास उपलब्ध सभी टेलीकॉम नेटवर्क को स्कैन करता है। इससे आपको यह पता चल जाता है कि आपके इलाके में कौन-कौन से ऑपरेटर उपलब्ध हैं और वे 2G, 3G, 4G या 5G में से कौन सी सर्विस दे रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर आप तय कर सकते हैं कि आपको 4G के लिए कौन सा सिम लेना चाहिए या 5G के लिए कौन सा नेटवर्क बेहतर रहेगा।

ऐसे चेक करें अपने एरिया का बेस्ट नेटवर्क

अपने इलाके का सबसे मजबूत नेटवर्क जानने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले फोन की Settings में जाएं।
  • वहां Mobile Networks या SIM Info के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब Operator या Network Operators विकल्प चुनें।
  • यहां दिख रहे Auto Select Network को बंद कर दें।

इसके बाद आपका फोन आसपास मौजूद सभी नेटवर्क को स्कैन करना शुरू कर देगा। कुछ ही मिनटों में आपके सामने 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क की पूरी लिस्ट आ जाएगी।

कैसे समझें नेटवर्क की लिस्ट?

जब नेटवर्क की सूची सामने आएगी, तो जो नेटवर्क सबसे ऊपर दिखाई देगा, उसे आपके एरिया में सबसे मजबूत माना जाता है। जो नेटवर्क सूची में सबसे नीचे होगा, उसकी सिग्नल स्ट्रेंथ अपेक्षाकृत कमजोर होगी। इस तरह आप आसानी से समझ सकते हैं कि आपके इलाके में कौन सा ऑपरेटर बेहतर कनेक्टिविटी दे रहा है।

ध्यान रखें ये जरूरी बात

नेटवर्क टेस्टिंग केवल घर के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर भी करें। कई बार घर के अंदर सिग्नल कमजोर होता है, जबकि बाहर मजबूत मिलता है। घर और बाहर दोनों जगह टेस्ट करने के बाद आप जिस नेटवर्क का चुनाव करेंगे, वह आपकी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बेहतर साबित होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com