iPhone 18 Pro में बड़ा धमाका, छोटी होगी Dynamic Island, सैटेलाइट इंटरनेट और सुपरफास्ट चिप से बदलेगा गेम

iPhone 18 Pro Features: मशहूर एपल विश्लेषक जेफ पु की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में बड़ा डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकता है।
iPhone 18 Pro has a big bang, Dynamic Island will be smaller, satellite internet and superfast chip will change the game.
iPhone 18 Pro (Source. Navbharat)
Published on
Updated on

iPhone 18 New Design: एपल यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। मशहूर एपल विश्लेषक जेफ पु की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में बड़ा डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी अपने चर्चित ‘Dynamic Island’ के साइज को छोटा करने की तैयारी में है। इसके लिए फेस आईडी से जुड़ी अहम तकनीकों को स्क्रीन के नीचे शिफ्ट किया जा सकता है। इससे यूजर्स को ज्यादा बड़ी और क्लीन डिस्प्ले मिलेगी, जो देखने में पहले से ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक होगी।

A20 Pro चिप: परफॉर्मेंस में नया रिकॉर्ड

परफॉर्मेंस के मामले में एपल पहले से ही आगे रहा है, लेकिन इस बार कंपनी एक नई ऊंचाई छू सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro सीरीज में A20 Pro चिपसेट दिया जाएगा, जिसे 2-नैनोमीटर तकनीक पर तैयार किया जा रहा है। सरल भाषा में कहें तो यह चिप फोन को बेहद तेज बनाएगी। गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान न सिर्फ स्पीड शानदार होगी, बल्कि बैटरी की खपत भी कम होगी। यानी ज्यादा काम और कम चार्जिंग की जरूरत।

अब बिना टावर भी चलेगा इंटरनेट!

नेटवर्किंग के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लीक जानकारी के अनुसार, इन हैंडसेट्स में एपल का खुद का C2 मॉडम और N2 चिप मिल सकती है। इसमें ‘NR-NTN’ तकनीक का सपोर्ट होगा, जिससे फोन सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट हो सकेगा। इसका मतलब है कि जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचता, वहां भी इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकेगा। भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी बेहतर सिग्नल मिलने की संभावना है। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो दूरदराज या ट्रैवलिंग के दौरान कनेक्टिविटी की समस्या झेलते हैं।

कैमरा में पहली बार Variable Aperture

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए iPhone 18 Pro सीरीज किसी सरप्राइज से कम नहीं होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे में पहली बार ‘Variable Aperture’ लेंस दिया जा सकता है। यह तकनीक कैमरे को खुद तय करने में सक्षम बनाएगी कि सेंसर में कितनी रोशनी जानी चाहिए। इससे लो-लाइट फोटोग्राफी और प्रोफेशनल पोर्ट्रेट शॉट्स (Bokeh) लेना आसान होगा। एपल के इतिहास में पहली बार यह फीचर देखने को मिल सकता है।

कब होगा लॉन्च?

हालांकि एपल की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी सितंबर में iPhone 18 लाइनअप पेश कर सकती है। शुरुआत में केवल Pro मॉडल्स के लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। अगर ये सभी अपग्रेड सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro सीरीज एपल के इतिहास में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com