-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Buy A Budget Friendly Laptop With Windows 11 Before October 14 Otherwise You Will Face Problems
14 अक्टूबर से पहले खरीदें बजट-फ्रेंडली Laptop Windows 11 के साथ, नहीं तो होगी परेशानी
- Written By: सिमरन सिंह
Windows 10 support ends: Laptop खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सही समय है। क्योंकि 14 अक्टूबर 2025 के बाद Windows 10 को Security Updates मिलना बंद हो जाएगा।

Laptop जो होगा आपके लिए सही। (सौ. Freepik)
Laptop offers: अगर आप नया Laptop खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सही समय है। क्योंकि 14 अक्टूबर 2025 के बाद Windows 10 को Security Updates मिलना बंद हो जाएगा। Microsoft ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि Windows 10 का सपोर्ट इसी तारीख तक उपलब्ध रहेगा। जिसको देखते हुए अगर आप भी अपने Laptop को अपडेट करना चाहते है तो नया Laptop का ऑप्सन भी आपके लिए सही रहेंगा।
Windows 10 का सपोर्ट बंद, लेकिन काम करता रहेगा
कंपनी के अनुसार, Windows 10 पर चल रहे आपके सिस्टम पर ऑपरेटिंग सिस्टम काम करता रहेगा, लेकिन सिक्योरिटी पैच और तकनीकी अपडेट मिलना बंद हो जाएगा। इसका मतलब है कि इंटरनेट से जुड़े रहने पर आपका PC साइबर अटैक और वायरस के खतरे में आ सकता है।
क्यों जरूरी है Windows 11?
Windows 11 न केवल बेहतर सुरक्षा फीचर्स के साथ आता है, बल्कि इसमें तेज़ परफॉर्मेंस, अपडेटेड इंटरफेस और नई टेक्नोलॉजी सपोर्ट भी मिलता है। Microsoft ने इसे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। यही कारण है कि आने वाले समय में Windows 11 आधारित डिवाइस ही सुरक्षित और अपडेटेड रहेंगे। जो इसमें किसी तरह के वायरस को न आने देगा, साथ ही नई टैक्नोलॉजी ले लिए भी सही है।
सम्बंधित ख़बरें
Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
WhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
बजट-फ्रेंडली लैपटॉप्स पर बढ़ेगी डिमांड
टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले महीनों में Windows 11 वाले बजट-फ्रेंडली Laptop की डिमांड बढ़ने वाली है। खासतौर पर वे ग्राहक जो रोज़मर्रा के काम, ऑनलाइन क्लास या ऑफिस वर्क के लिए डिवाइस खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह सबसे उपयुक्त समय है।
अपग्रेड न करने पर होगा नुकसान
IT विशेषज्ञों के अनुसार, “Windows 10 का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अगर अपग्रेड नहीं करेंगे तो उन्हें सुरक्षा और प्राइवेसी से जुड़ी बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।” इसके अलावा, कई नए सॉफ्टवेयर और एप्लिकेशन Windows 10 को सपोर्ट नहीं करेंगे, जिससे सिस्टम आउटडेटेड हो जाएगा।
ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जिनके पास Windows 10 वाले पुराने लैपटॉप हैं, वे या तो Windows 11 में अपग्रेड करें (अगर डिवाइस सपोर्ट करता हो) या फिर नया लैपटॉप खरीदें। मार्केट में कई कंपनियां इस समय आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ Windows 11 प्री-इंस्टॉल्ड लैपटॉप उपलब्ध करा रही हैं।
ये भी पढ़े: ब्लॉक करने के बाद भी जारी है अनचाही कॉल्स का संकट, जानें कैसे दूर करें ये परेशानी
कुछ अच्छे विकल्प:
HP Laptop 15 (Intel Core i3‑1315U): लगभग ₹31,990 में उपलब्ध, यह लैपटॉप 13वीं जनरेशन i3 प्रोसेसर के साथ आता है, रोज़मर्रा के कामों के लिए अच्छा है।
Lenovo IdeaPad Slim 3 Ryzen 5: लगभग ₹36,999 की कीमत में, Ryzen 5 CPU और हल्की डिज़ाइन के साथ, थोड़ा बेहतर परफॉरमेंस चाहिए तो यह बेहतर विकल्प है।
Samsung Galaxy Book4 13th Gen: लगभग ₹32,990, ब्रांड भरोसा, अच्छी बिल्ड क्वालिटी और हल्की पोर्टेबिलिटी चाहने वालों के लिए।
Acer Aspire 3 (Celeron N4500): बजट में सबसे सस्ता विकल्प (₹20-25 हज़ार के आसपास), हल्के यूज़ के लिए ठीक, लेकिन गेमिंग या भारी टास्किंग के लिए नहीं।
ध्यान देंने वाली बातें
अगर आप सुरक्षित और स्मूद अनुभव चाहते हैं तो 14 अक्टूबर 2025 से पहले Windows 11 वाला लैपटॉप खरीदना ही बेहतर है। यह कदम न केवल आपकी डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करेगा बल्कि आने वाले वर्षों तक आपका डिवाइस पूरी तरह अपडेटेड भी रहेगा।
Buy a budget friendly laptop with windows 11 before october 14 otherwise you will face problems
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













