लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के इशारे पर रोहित शेट्टी को निशाना बनाने की साजिश, मुख्य शूटर गिरफ्तार

Lawrence Bishnoi News: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में गिरफ्तार 7 आरोपियों को कोर्ट ने 25 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, साजिश लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य के इशारे पर रची।
Rohit Shetty House Firing Case Chargesheet
रोहित शेट्टी फायरिंग केस (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on: 
Updated on: 

Rohit Shetty House Firing Case: मुंबई में फिल्मकार रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों को विशेष अदालत ने 25 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों को रविवार रात हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर सोमवार को मुंबई लाया गया।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा मामला

पुलिस ने अदालत को बताया कि वारदात को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर के इशारे पर अंजाम दिया गया। जांच के अनुसार, शेट्टी को नुकसान पहुंचाने और भय का माहौल बनाने के उद्देश्य से यह साजिश रची गई थी।

मुख्य शूटर दीपक शर्मा भी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में कथित मुख्य शूटर दीपक शर्मा भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, घटना से पहले दीपक शर्मा और एक अन्य आरोपी ने शेट्टी के आवास की रेकी की थी। पुलिस हिरासत नोट में कहा गया है कि साजिश शुभम लोनकर ने रची और उसी ने गोलीबारी के लिए धन और हथियार उपलब्ध कराए।

मकोका के तहत सुनवाई

मामले की सुनवाई महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत नामित विशेष अदालत में की जा रही है। पुलिस ने साजिश का पूरा पर्दाफाश करने और लोनकर सहित अन्य वांछित आरोपियों के ठिकाने का पता लगाने के लिए हिरासत की मांग की थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com