-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Explainer Flight Took Off On New Year 2025 Landed In 2024 Understand Concept Of Time Travel
Explainer: नए साल 2025 को उड़ी फ्लाइट 2024 में हुई लैंड, समझिए टाइम ट्रैवल का चौंकाने वाला कॉन्सेप्ट
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
इंटरनेशनल डेट लाइन, जिसे IDL के नाम से भी जाना जाता है। यह एक काल्पनिक रेखा है, जो दिखाई नहीं देती। दिखाई नहीं देने के बावजूद यह काल्पनिक रेखा प्रशांत महासागर के बीच से होकर गुजरती है। इस काल्पनिक रेखा का उल्लेख सबसे...

कॉन्सेप्ट फोटो
नवभारत एक्सप्लेनर डेस्क : आपने टाइम ट्रैवल की कई कहानियां सुनी होंगी। इसके साथ ही इस पर आधारित कई फिल्में भी बनी हैं, जिन्हें आपने देखा ही होगा। मैं इन सब बातों को इसलिए कर रहा हूं, क्योंकि साल 2024 बीत चुका है और नए साल में 1 जनवरी 2025 को टाइम ट्रैवल की एक चौंकाने वाली कहानी सुनने को मिली, जिसके बारे में हम आज के एक्सप्लेनर में बात करने वाले हैं। इसके लिए पढ़ते जाइए इस एक्सप्लेनर को अंत तक।
दरअसल, कैथे पैसिफिक फ्लाइट CX880 ने 1 जनवरी, 2025 को हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी, लेकिन वह फ्लाइट 31 दिसंबर, 2024 को अमेरिका के लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी। सुनने में भले ही अजीब लग रहा हो, पर यह सच में हुआ है। आपको बता दें कि यह इंटरनेशनल डेट लाइन के कारण हुआ है। इसी लाइन की वजह से फ्लाइट पीछे की टाइम में उतरी।
12 घंटे की यात्रा में इंटरनेशनल डेट लाइन को कर लिया पार
हांगकांग से उड़ान भरने वाली फ्लाइट ने 12 घंटे की यात्रा में इंटरनेशनल डेट लाइन को पार कर लिया। यह इंटरनेशनल डेटलाइन प्रशांत महासागर में एक अदृश्य रेखा है। इस रेखा के आधार पर कैलेंडर का दिन बदल जाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि हांगकांग लॉस एंजिल्स से करीब 16 घंटे आगे है।
सम्बंधित ख़बरें
विंटर नाइट का आनंद लेने के लिए जाएं राजस्थान, इन 5 फेमस शहरों में आएगी काफी मौज
सुकून के लिए नॉर्थ इंडिया की इन जगहों को फरवरी में करें एक्सप्लोर, बसंत की बहार बनेगी यादगार
सफर पर जाने से पहले रख लें अपने बैग में गट केयर किट, कभी खराब नहीं होगा यात्रा का मजा
Google से अब कर पाएंगे टाइम ट्रैवल, 20 साल पुराना नज़ारा देखना होगा मुमकिन
यही कारण रही कि फ्लाइट जब हांगकांग से उड़ी, तो वहां कैलेंडर पहले ही बदल चुका था। 1 जनवरी, 2025 की तारीख आ चुकी थी। लॉस एंजिल्स 16 घंटे पीछे था, इसलिए वहां नया साल शुरू होने में थोड़ी समय थी। फ्लाइट जब लैंड की तो वहां कि तारीख 31 दिसंबर, 2024 हो रही थी। इसलिए फ्लाइट के यात्रियों को हांगकांग में नया साल मनाने का मौका एक बार फिर से मिल गया।
समझिए इंटरनेशनल डेट लाइन के बारे में
इंटरनेशनल डेट लाइन, जिसे IDL के नाम से भी जाना जाता है। यह एक काल्पनिक रेखा है, जो दिखाई नहीं देती। दिखाई नहीं देने के बावजूद यह काल्पनिक रेखा प्रशांत महासागर के बीच से होकर गुजरती है। इस काल्पनिक रेखा का उल्लेख सबसे पहले साल 1884 में हुआ था। इस काल्पनिक रेखा की खासियत यह है कि पृथ्वी को दो भागों में बांटती है और इसे अलग-अलग समय और तारीखों में बांट देती है।
ऐसे में जब कोई फ्लाइट इस रेखा को पार करती है तो रेखा के उस पार के देशों में तारीख बदल जाती है। जब आप इस इमेजनरी रेखा को पार करके पश्चिम की ओर बढ़ते हैं तो तारीख एक दिन आगे बढ़ जाती है और जब आप रेखा के इस तरफ पूर्व की ओर बढ़ते हैं तो तारीख एक दिन पीछे चली जाती है। इस रेखा की मदद से पूरी दुनिया में कैलेंडर और समय बदलता रहता है।
अन्य एक्सप्लेनर या स्पेशल खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें….
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह रेखा कानूनी तौर पर सत्यापित नहीं है और न ही यह एक सीधी रेखा है। यह देशों और उनकी भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से कर्व यानी घुमावदार है। रूस और अलास्का के बीच एक टेढ़ी-मेढ़ी रेखा है। जिसके कारण डेटलाइन बदलते रहते हैं। बता दें, फ्लाइट CX880 में बैठे लोगों के लिए यह सफर काफी यादगार रहा, क्योंकि उन्होंने नए साल का जश्न सबसे पहले मनाया और फिर फ्लाइट लैंड होने के बाद फिर से एक दिन पीछे चले गए।
Explainer flight took off on new year 2025 landed in 2024 understand concept of time travel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रैफिक चालान भरने में देरी पड़ सकती है भारी, कैसे Evening Court में कम झंझट और कम खर्च में निपटाएं मामले?
Jun 19, 2026 | 04:14 AMSamsung का AI करेगा आपके पालतू जानवर की हेल्थ चेक, फोटो खींचते ही पता चलेगा बीमारी का खतरा
Jun 19, 2026 | 02:01 AMAaj Ka Rashifal 19 June 2026: कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ, जानें शुक्रवार का भाग्यफल
Jun 19, 2026 | 12:10 AMMaharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
Jun 18, 2026 | 11:22 PMगडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
Jun 18, 2026 | 11:21 PMयकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PMलाख स्टार्टअप्स, UPI और AI…पेरिस में PM मोदी ने दुनिया को दिखाया भारत का दम, जानें क्या कुछ कहा
Jun 18, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM
क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM














