- Hindi News »
- Travel »
- Visit Rajasthan To Enjoy Winter Nights These 5 Famous Cities Offer Ample Fun
विंटर नाइट का आनंद लेने के लिए जाएं राजस्थान, इन 5 फेमस शहरों में आएगी काफी मौज
Rajasthan Night View Cities: ठंड के मौसम में राजस्थान की रातें जितनी ठंडी होती हैं, उतनी खूबसूरत भी। राजधानी जयपुर के साथ-साथ जैसलमेर, उदयपुर, माउंट आबू और जोधपुर विंटर नाइट व्यू के लिए फेमस हैं।
- Written By: रंजन कुमार

राजस्थान के शहर का खूबसूरत नाइट व्यू।
Rajasthan Night Views: आमतौर पर राजस्थान रेगिस्तान और भारी गर्मी के लिए जाना जाता है। मगर, ठंड की रातों में राजस्थान बिल्कुल अलग रंग में होता है। दिसंबर और जनवरी में यहां का तापमान अचानक गिर जाता है। रातें ठंडी, शांत और बहुत खूबसूरत हो जाती हैं। रोशनी से जगमगाते किले, झीलों पर पड़ती चांदनी रौशनी और ठंडी हवा राजस्थान की विंटर नाइट्स को बेहद यादगार बनाती है। अगर, आप सर्दियों में नाइट व्यू और रॉयल फील चाहते हैं तो राजस्थान की काफी फेमस इन 5 शहरों को नाइट में जरूर एक्सप्लोर करें।
सर्दियों की रात में जयपुर का नजारा किसी सपने से कम नहीं लगता है। आमेर किला, नाहरगढ़ और हवा महल लाइटिंग में बहुत खूबसूरत दिखते हैं। नाहरगढ़ से पूरी पिंक सिटी जगमगाती नजर आती है। वहीं, ठंडी हवा और रॉयल माहौल जयपुर की रातों को खास बनाता है।
जैसलमेर
दिन में काफी गर्म रहने वाला जैसलमेर रात में काफी ठंडा होता है। सोनार किले की पीली रोशनी, रेगिस्तान में बोनफायर और तारों से भरा आसमान विंटर नाइट में जैसलमेर की खूबसूरती बदल देता है। जैसलमेर के डेजर्ट कैंप में बिताई गई रात जाने वालों को जिंदगी भर याद रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में भीषण गर्मी और शादियों के सीजन से ST बसों में भारी भीड़, यात्रियों ने की बस फेरियां बढ़ाने की मांग
यात्रियों की भारी भीड़ कम करने के लिए Indian Railway 15 अप्रैल से चलाएगा 18262 समर स्पेशल ट्रेनें
ईरान का डर या पर्यटन में गिरावट…18 महीने तक बंद रहेगा Dubai का ये आलीशान होटल, जानें क्या है असली वजह
गर्मियों में भीड़ से हैं परेशान? उत्तराखंड के इन हिडन हिल स्टेशनों का बनाएं प्लान

उदयपुर
उदयपुर लेक सिटी नाम से मशहूर है। यह सर्दियों की रातों में काफी रोमांटिक हो जाता है। पिछोला झील के किनारे की ठंडी हवा, लेक पैलेस की रिफ्लेक्शन और सिटी पैलेस की रोशनी रात को बेहद खास बनाती है। कपल्स के लिए यह विंटर नाइट डेस्टिनेशन सबसे अच्छा माना जाता है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के प्रदूषण से दूर राजस्थान की इन जगहों पर करें सफर, चारों तरफ दिखेगी हरियाली
माउंट आबू
माउंट आबू राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है और सर्दियों में यहां की रातें सबसे ठंडी होती हैं। नक्की लेक, गुरु शिखर और शांत पहाड़ों के बीच ठंडी हवा सर्द रातों को यादगार बना देती है। सर्दियों में यहां कभी-कभी तापमान शून्य के करीब भी पहुंच जाता है।
जोधपुर
मेहरानगढ़ किले की ऊंचाई से रात में जोधपुर का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है। सर्दियों में यहां की रातें ठंडी होती हैं। नीले घरों पर पड़ती रोशनी ब्लू सिटी को अलग सुंदरता देती है। लोग इसे कैमरे में कैद करना नहीं भूलते हैं।
Visit rajasthan to enjoy winter nights these 5 famous cities offer ample fun
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CNG, Hybrid या Electric: मिडिल क्लास के लिए कौन सी कार है सबसे सस्ती और फायदेमंद?
May 01, 2026 | 12:39 PMMumbai Slum Safety Alert: गर्मियों में बढ़ा खतरा, फायर ब्रिगेड की चेतावनी
May 01, 2026 | 12:32 PMनागपुर में हाई अलर्ट, रेडिएशन हमले की धमकी, गुमनाम पत्र से मचा हड़कंप, जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध पदार्थ
May 01, 2026 | 12:31 PMMVA में ‘2028’ का मास्टरस्ट्रोक: अंबादास दानवे की उम्मीदवारी के बदले कांग्रेस ने पक्की की अपनी दो सीटें
May 01, 2026 | 12:30 PMपवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! असम CM की पत्नी द्वारा दर्ज मानहानि केस में मिली अग्रिम जमानत
May 01, 2026 | 12:27 PMतेज आंधी में उड़ने से बचने के लिए चचा ने पकड़ा पेट्रोल पंप का पिलर, मजेदार वीडियो वायरल
May 01, 2026 | 12:27 PMऑपरेशन यू-टर्न के बाद नया कदम, नागपुर में ड्रग टेस्टिंग शुरू; सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त
May 01, 2026 | 12:21 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














