- Hindi News »
- Travel »
- Explore These Places In North India In February For A Relaxing Experience The Spring Season Will Be Memorable
सुकून के लिए नॉर्थ इंडिया की इन जगहों को फरवरी में करें एक्सप्लोर, बसंत की बहार बनेगी यादगार
- Written By: रंजन कुमार
Offbeat Places North India: शिमला-मनाली की भीड़ से बचना हो तो नॉर्थ इंडिया की 5 सीक्रेट जगहें बर्फ, शांति और नेचर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देती हैं। इस फरवरी में यहां जाएं व बसंत की बहार को यादगार बनाएं।

नैनिताल से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित पंगोट गांव।
Best Place For February Visit: फरवरी में शिमला और मनाली टूरिस्ट से भरे रहते हैं। इस टाइम नॉर्थ इंडिया में कुछ ऐसी हिडन डेस्टिनेशन होती हैं, जो शांति, बर्फ, नेचर और एडवेंचर यानी सब कुछ देती हैं। वो भी बिना भीड़-भाड़ के। आप इस फरवरी में कुछ अलग, सुकूनभरा और यादगार ट्रैवल प्लान करना चाहते हैं तो ऐसे 5 जगहें परफेक्ट हैं।
नैनीताल से सिर्फ 15 से 20 किलोमीटर दूर स्थित पंगोट छोटा-सा गांव है, जो बर्ड वॉचिंग और शांत माहौल के लिए ही बहुत प्रसिद्ध है। यहां फरवरी में ठंड के साथ हरियाली और बादलों का खूबसूरत संगम देखने को मिलता है। यह जगह कपल्स और सोलो ट्रैवलरों के लिए आदर्श है।
मुंसियारी
आप बर्फ, एडवेंचर और कम भीड़ चाहते हैं तो मुंसियारी से बेहतर कुछ नहीं है। पंचाचूली चोटियों का नजारा फरवरी में बेहद खूबसूरत लगता है। स्नो वॉक, लोकल कल्चर और हिमालयन सनराइज यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है।
सम्बंधित ख़बरें
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
Travel Essential: छुट्टियों में घूमने जा रहे हैं, तो इन आइटम्स को पैक करना न भूलें, जर्नी हो जाएगी मजेदार
New Travel Destination Muthupettai: अगर आप भी पक्षी, झील, जंगल के शौकीन है, तो घूम आइए विजय थलापति के गांव
चोपता
चोपता मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से चर्चित है। मगर, फरवरी में यह जगह और भी खास हो जाती है। यहां से तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रेक की शुरुआत होती है। बर्फ से ढकी घास की ढलानें, देवदार के जंगल और साफ हवा मतलब कुल मिलकर इसे परफेक्ट विंटर डेस्टिनेशन है।
कल्पा
किन्नौर जिला स्थित कल्पा, सेब के बागानों और किन्नर कैलाश रेंज के शानदार नजारों के लिए काफी फेमस है। यहां फरवरी में बर्फ की सफेद चादर बिछी होती है। ऐसे में टूरिस्ट कम होते हैं। अगर, आप शांत माहौल में पहाड़ों की असली खूबसूरती देखना चाहते हैं तो कल्पा जरूर जाना चाहिए।

तीर्थन वैली
तीर्थन वैली अब भी मास टूरिज्म से दूर है। यहां फरवरी में हल्की ठंड, बर्फ से ढकी चोटियां और शांत नदियां देखने को मिलती हैं। ट्रेकिंग, ट्राउट फिशिंग एवं नेचर वॉक के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां का ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क नेचर लवर को दीवाना बना देता है।
यह भी पढ़ें: वीकेंड पर दिल्ली से सोलो ट्रिप का प्लान? इन जगहों पर मिलेगा एडवेंचर और सुकून
ऋषिकेश
ऋषिकेश में योग, गंगा आरती एवं एडवेंचर का सही मेल है। फरवरी में मौसम काफी खुशनुमा रहता है।
वाराणसी
आप संस्कृति और आध्यात्म को करीब से देखना चाहते हैं तो बनारस के घाट और संकरी गलियां बहुत पसंद आएंगी। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर यहां का नजारा देखने लायक होगा।
Explore these places in north india in february for a relaxing experience the spring season will be memorable
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
12 जून का इतिहास: जब अहमदाबाद में क्रैश हुआ एअर इंडिया का विमान; जानें आज की बड़ी घटनाएं
Jun 12, 2026 | 10:25 AM10 जून की डेडलाइन भी चूकी, मीठी नदी में गाद और कचरा बरकरार; मुंबई में बढ़ा बाढ़ का खतरा
Jun 12, 2026 | 10:25 AMएम्स भोपाल में तीमारदारों को बड़ी राहत: बनेगा 500 बेड का आधुनिक विश्राम सदन, फुटपाथ पर नहीं गुजारनी पड़ेगी रात
Jun 12, 2026 | 10:25 AMनागपुर एयरपोर्ट का कायाकल्प: 25 जून को GMR ग्रुप को मिलेगा नियंत्रण, 7,000 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर
Jun 12, 2026 | 10:24 AM100 साल बाद भी गोंदिया नगर परिषद के पास नहीं डंपिंग यार्ड, ठेकेदार के भरोसे कचरा प्रबंधन
Jun 12, 2026 | 10:22 AMModel Harsha Sani Arrested: 11 करोड़ के नशीले पदार्थ के साथ पकड़ी गई मॉडल, बैंकॉक कनेक्शन की जांच जारी
Jun 12, 2026 | 10:20 AMएस कुमार्स बैंक फ्रॉड केस में शिकंजा, ईडी ने रायगढ़ और लंदन की करोड़ों की संपत्तियों को किया अटैच
Jun 12, 2026 | 10:10 AMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














