-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Coal Gangue Waste Water Purification Catalyst New Research Study
Waste To Wealth: जहरीला पानी साफ करने का हथियार बनेगा कोल गैंग्यू, एक नई रिसर्च से जगी उम्मीद
- Written By: सिमरन सिंह
Coal Mine: कोयला खदानों का बेकार कचरा अब गंदे पानी को साफ करेगा! वैज्ञानिकों की नई रिसर्च के मुताबिक कोल गैंग्यू से तैयार कैटेलिस्ट जहरीले रसायनों को आसानी से नष्ट कर सकता है।

Waste To Wealth (Source. Gemini)
New Technology For Environmental Pollution Control With Coal: अब तक कोयला खदानों से निकलने वाले ‘कोल गैंग्यू’ को सिर्फ एक बेकार ठोस कचरा माना जाता था। इसे या तो खदानों के बाहर बड़े-बड़े ढेरों में फेंक दिया जाता था या फिर सस्ती भराव सामग्री के रूप में इस्तेमाल कर लिया जाता था। लेकिन अब एक नई वैज्ञानिक रिव्यू स्टडी ने इस कचरे को देखने का नजरिया पूरी तरह बदल दिया है। शोधकर्ताओं का मानना है कि सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह कचरा औद्योगिक गंदे पानी को साफ करने वाला एक असरदार कैटेलिस्ट बन सकता है।
जहरीले रसायनों को भी आसानी से करेगा नष्ट
वैज्ञानिकों के अध्ययन में बताया गया है कि अगर कोल गैंग्यू को प्रोसेस किया जाए, तो यह पेरॉक्सीमोनोसल्फेट (PMS) नाम के बेहद शक्तिशाली ऑक्सीडेंट को एक्टिवेट कर सकता है। यह पीएमएस पानी में मौजूद ऐसे खतरनाक रसायनों को भी तोड़ सकता है, जिन्हें आम जल शोधन तकनीकों से हटाना नामुमकिन होता है। अध्ययनकर्ता और लेखक लिक्सिन ली से मिली जानकारी के अनुसार, कोल गैंग्यू को सिर्फ एक निष्क्रिय कचरा नहीं समझना चाहिए। इसकी प्राकृतिक खनिज संरचना रासायनिक प्रतिक्रियाओं में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
इन 2 समस्याओं का एक साथ मिला समाधान
आपने देखा होगा कि कोयला खनन के दौरान बड़ी मात्रा में निकलने वाला यह कचरा खुले में पड़े रहने पर भारी प्रदूषण फैलाता है। यह जमीन घेरता है, मिट्टी का कटाव बढ़ाता है और इससे निकलने वाले अम्लीय पदार्थ तथा धातुएं आसपास के पानी व जमीन को जहरीला बना देते हैं। हालांकि, इसी कचरे के अंदर सिलिका, एल्यूमिना, लोहा और कई सूक्ष्म धातुएं भी पाई जाती हैं। अगर इस पर गर्मी, ग्राइंडिंग और रासायनिक उपचार जैसे तरीके अपनाए जाएं, तो इसकी अंदरूनी संरचना बदल जाती है और यह एक बेहतरीन कैटेलिस्ट के रूप में काम करने लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500, जानिए आवेदन से लेकर स्टेटस चेक की पूरी प्रक्रिया
Meta, Google, X और Snapchat की आज संसद में बड़ी पेशी, PM मोदी का वीडियो हटाने के बाद एक्शन मोड में सरकार
Explainer: PM मोदी ने किया माफ…फिर भी छात्राओं को मिल रही रेप की धमकी, डॉक्सिंग पर क्या कहता है कानून?
Bhandara News: तुमसर तहसील में नई मैंगनीज खदानें शुरू करने की मांग, हजारों रोजगार की उम्मीद
कैसे साफ हो जाता है कचरे वाला पानी
रिसर्च में पता चला है कि जब प्रोसेस किया गया कोल गैंग्यू पीएमएस के साथ मिलता है, तो यह पानी में सल्फेट और हाइड्रॉक्सिल जैसे बेहद सक्रिय रासायनिक कण पैदा करता है। ये कण पानी में मौजूद जहरीले रसायनों और एंटीबायोटिक्स (जैसे टेट्रासाइक्लिन और फिनॉलिक यौगिकों) को तोड़कर पूरी तरह नुकसानरहित बना देते हैं। रिसर्च में यह भी देखा गया है कि कैटेलिस्ट की पिसाई से इसके कण बेहद छोटे हो जाते हैं, जिससे इसकी सतह बढ़ जाती है और रासायनिक प्रतिक्रिया कई गुना तेज हो जाती है।
ये भी पढ़े: दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500, जानिए आवेदन से लेकर स्टेटस चेक की पूरी प्रक्रिया
लैब के बाहर असली दुनिया में भी इसके परीक्षण की जरूरत
वैज्ञानिकों ने यह भी साफ किया है कि इस तकनीक का सिर्फ प्रयोगशाला में सफल होना ही काफी नहीं है। किसी भी तकनीक को असली मायने में उपयोगी तभी माना जाएगा, जब इसका सफल परीक्षण फैक्ट्रियों से निकलने वाले असली गंदे पानी पर किया जाए। साथ ही यह भी देखना होगा कि इस कैटेलिस्ट को कितनी बार इस्तेमाल किया जा सकता है, इसकी लागत कितनी आती है और यह प्रक्रिया कितनी सुरक्षित है। अगर इन सभी कसौटियों पर यह खरा उतरता है, तो यह कोयला खदानों के कचरे और पानी के प्रदूषण जैसी दोनों समस्याओं का एक साथ खात्मा कर सकता है।
Coal gangue waste water purification catalyst new research study
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Waste To Wealth: जहरीला पानी साफ करने का हथियार बनेगा कोल गैंग्यू, एक नई रिसर्च से जगी उम्मीद
Aug 03, 2026 | 05:41 PMठाणे रिंग मेट्रो को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कलवा-मुंब्रा-दिवा तक विस्तार को मिली हरी झंडी
Aug 03, 2026 | 05:38 PMSawan Ekadashi 2026: सावन की पहली एकादशी कब है? इस दिन चूक गए तो सालभर करना पड़ सकता है इंतज़ार, जानें शुभ योग
Aug 03, 2026 | 05:34 PMबॉलीवुड इंडस्ट्री पर फिर से एक बार फूटा कंगना का गुस्सा, बोली- मैं भी बनना चाहती हूं संघी
Aug 03, 2026 | 05:31 PMIran US Talks: ईरान ने अमेरिका से बातचीत की खबरों को किया खारिज, होर्मुज स्ट्रेट पर बताया नया प्लान
Aug 03, 2026 | 05:30 PMLalkara Update: आमिर खान की ‘ललकार’ में बड़ा बदलाव, फरहान अख्तर हुए बाहर, सिद्धांत गुप्ता की हुई एंट्री
Aug 03, 2026 | 05:28 PMChartered Accountant Guide: 12वीं के बाद कैसे बनें CA? जानिए फाउंडेशन से फाइनल तक का पूरा प्रोसेस
Aug 03, 2026 | 05:26 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














