-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Sawan Ekadashi 2026 First Ekadashi Date Shubh Yog Vrat Significance
Sawan Ekadashi 2026: सावन की पहली एकादशी कब है? इस दिन चूक गए तो सालभर करना पड़ सकता है इंतज़ार, जानें शुभ योग
- Written By: सीमा कुमारी
Sawan Ekadashi 2026 Shubh Yog: सावन एकादशी का शुभ दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जानें सावन की पहली एकादशी कब है, शुभ योग, पूजा का सही समय, व्रत का महत्व।

भगवान विष्णु (सौ.AI)
Sawan First Ekadashi Kab Hai : हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने का सबसे श्रेष्ठ व्रत माना जाता हैं। हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में एक-एक एकादशी पड़ती है, जिनका अपना अलग धार्मिक महत्व होता हैं।
इस बार सावन माह की पहली एकादशी यानी कामिका एकादशी 9 अगस्त 2026, रविवार को रखा जाएगा। धर्म ग्रथों में बताया गया है कि, कामिका एकादशी को उपवास करने से श्रेष्ठ संतान की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कामिका एकादशी का व्रत रखने से जातक की सारी मनोकामनाएं भी शीघ्र पूरी हो जाती हैं।
कब रखा जाएगा कामिका एकादशी 2026?
पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 8 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगी और 9 अगस्त 2026 को सुबह 7 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त 2026, रविवार को रखा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सुबह छूट गई सावन सोमवार की पूजा? घबराएं नहीं, शाम के इस शुभ मुहूर्त में करें शिवलिंग का अभिषेक, मिलेगा पूरा फल
भंडारा के 3 तीर्थस्थलों को मिला A श्रेणी का दर्जा, 100% निधि खर्च, ग्रंथालयों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी जोर
Shiva Symbolism: Gen Z को क्यों जानने चाहिए भगवान शिव के ये प्रतीक? इनमें छिपे हैं जीवन बदलने वाले संदेश
कब्रिस्तान विवाद में फंसे दो मौलाना, एक ने दूसरे पर लगाया कब्र बेचकर करोड़ो की वसूली का आरोप..
कामिका एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त और योग
कामिका एकादशी के दिन द्विपुष्कर योग और हर्षण योग का संयोग भी बन रहा है। द्विपुष्कर योग दिन में 11 बजकर 04 मिनट पर बनेगा और यह दोपहर में 02 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। हर्षण योग प्रात:काल से लेकर 10 अगस्त को 2:04 ए एम तक रहेगा।
वहीं कामिका एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 22 मिनट से सुबह 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
ये भी पढ़ें- सुबह छूट गई सावन सोमवार की पूजा? घबराएं नहीं, शाम के इस शुभ मुहूर्त में करें शिवलिंग का अभिषेक, मिलेगा पूरा फल
कामिका एकादशी 2026 पारण का समय
कामिका एकादशी का पारण 10 अगस्त 2026 को किया जाएगा। पारण के लिए शुभ समय सुबह 6 बजकर 18 मिनट से सुबह 8 बजे तक रहेगा। पारण के दिन द्वादशी तिथि समाप्त होने का समय सुबह 8 बजकर 7 मिनट पर रहेगा।
बता दें कि एकादशी के व्रत को समाप्त करने को पारण कहते हैं। एकादशी व्रत के अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण किया जाता है। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले करना अत्यंत जरूरी होता है। द्वादशी तिथि सूर्योदय से पहले समाप्त हो गयी हो तो एकादशी व्रत का पारण सूर्योदय के बाद ही होता है।
कामिका एकादशी का धार्मिक महत्व
कहा जाता है कि कामिका एकादशी के दिन व्रत रखने और दीन-हीन, असहाय लोगों को दान देने से व्यक्ति सभी प्रकार के पापों से मुक्त हो जाता है। चातुर्मास में पड़ने वाली कामिका एकादशी का अपना अलग ही महत्व है। मान्यताओं के अनुसार यह एकादशी अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्रदान करती है। इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है।
Sawan ekadashi 2026 first ekadashi date shubh yog vrat significance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sawan Ekadashi 2026: सावन की पहली एकादशी कब है? इस दिन चूक गए तो सालभर करना पड़ सकता है इंतज़ार, जानें शुभ योग
Aug 03, 2026 | 05:34 PMबॉलीवुड इंडस्ट्री पर फिर से एक बार फूटा कंगना का गुस्सा, बोली- मैं भी बनना चाहती हूं संघी
Aug 03, 2026 | 05:31 PMIran US Talks: ईरान ने अमेरिका से बातचीत की खबरों को किया खारिज, होर्मुज स्ट्रेट पर बताया नया प्लान
Aug 03, 2026 | 05:30 PMLalkara Update: आमिर खान की ‘ललकार’ में बड़ा बदलाव, फरहान अख्तर हुए बाहर, सिद्धांत गुप्ता की हुई एंट्री
Aug 03, 2026 | 05:28 PMChartered Accountant Guide: 12वीं के बाद कैसे बनें CA? जानिए फाउंडेशन से फाइनल तक का पूरा प्रोसेस
Aug 03, 2026 | 05:26 PMछगन भुजबल को पालक मंत्री बनाओ… NCP के यूथ विंग ने चौक में लगाया बैनर, बारिश के बीच बढ़ा नासिक का सियासी पारा
Aug 03, 2026 | 05:22 PMMumbai Metro Line 9: दहिसर-मीरा मेट्रो का काउंटडाउन शुरू, 2-3 महीने में पूरी मेट्रो लाइन-9 पर दौड़ेंगी ट्रेनें
Aug 03, 2026 | 05:21 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














