-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan Lalkara Farhan Akhtar Exits Siddhant Gupta Cast Update
Lalkara Update: आमिर खान की ‘ललकार’ में बड़ा बदलाव, फरहान अख्तर हुए बाहर, सिद्धांत गुप्ता की हुई एंट्री
- Written By: सोनाली झा
Aamir Khan Film: आमिर खान की फिल्म 'ललकार' से फरहान अख्तर शेड्यूल क्लैश के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सिद्धांत गुप्ता को कास्ट किया गया है। फिल्म 1952 की भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर आधारित है।

आमिर खान, फरहान अख्तर और सिद्धांत गुप्ता (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Aamir Khan Film Lalkara Update: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘ललकार’ एक बार फिर सुर्खियों में है। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही खासा उत्साह है, क्योंकि इसके जरिए आमिर खान और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर करीब 25 साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं। दोनों ने आखिरी बार सुपरहिट फिल्म ‘लगान’ में साथ काम किया था। हालांकि, अब फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहान अख्तर ने अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण फिल्म से हटने का फैसला लिया है। वह जल्द ही निर्देशक नीरज पांडे की आर.डी. बर्मन की बायोपिक पर काम शुरू करने वाले हैं। वहीं, ‘ललकार’ में भी क्रिकेट आधारित कहानी होने की वजह से फरहान को कई महीनों की क्रिकेट ट्रेनिंग और लंबे शूटिंग शेड्यूल की जरूरत थी। दोनों प्रोजेक्ट्स के बीच तालमेल बैठाना मुश्किल होने के कारण उन्होंने ‘ललकार’ छोड़ने का फैसला किया।
सिद्धांत गुप्ता निभाएंगे अहम किरदार
फरहान के बाहर होने के बाद मेकर्स ने बिना देरी किए सिद्धांत गुप्ता को फिल्म के लिए साइन कर लिया है। सिद्धांत इससे पहले ‘जुबली’, ‘इनसाइड एज’, ‘ब्लैक वारंट’ और ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ जैसी चर्चित वेब सीरीज में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बना चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिल्म में आमिर खान के करीबी दोस्तों में से एक का महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
यश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस
डेंगू की चपेट में आईं स्वरा भास्कर, अस्पताल से शेयर की फोटो, बोलीं- सब कुछ कितनी तेजी से हो गया
निर्माता के रूप में जुड़े रहेंगे फरहान
हालांकि, फरहान अख्तर अभिनय से पीछे हट गए हैं, लेकिन वह एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी के साथ फिल्म के निर्माता बने रहेंगे। वहीं, राजकुमार हिरानी फिल्म्स भी इस प्रोजेक्ट का सह-निर्माण कर रहा है। ‘ललकार’ की कहानी 1952 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई पहली टेस्ट क्रिकेट सीरीज की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म की कहानी पीयूष गुप्ता और नीरज सिंह ने लिखी है।
लाला अमरनाथ का किरदार निभाएंगे आमिर खान
फिल्म में आमिर खान भारतीय क्रिकेट के दिग्गज लाला अमरनाथ का किरदार निभाएंगे, जो आजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान थे। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 1 अक्टूबर से मुंबई में शुरू होगी। क्रिकेट, इतिहास और इमोशनल ड्रामा का मेल लिए यह फिल्म आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ लाएगी, जिससे दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
Aamir khan lalkara farhan akhtar exits siddhant gupta cast update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
HP High Court Recruitment 2026: हाईकोर्ट में 388 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
Aug 08, 2026 | 10:26 PMX ने बदला कमाई का खेल, Creator Revenue Share बंद, अब Original Content पर मिलेगा पैसा
Aug 08, 2026 | 10:19 PMछत्तीसगढ़ में शिक्षक के 1654 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी
Aug 08, 2026 | 10:15 PMEkadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें ये पौराणिक कथा, बड़े से बड़ा पाप से मुक्ति की है मान्यता
Aug 08, 2026 | 10:10 PMयश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
Aug 08, 2026 | 10:09 PMमहज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
Aug 08, 2026 | 09:59 PMना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM













