-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Meta Google X And Snapchat Face A Major Parliamentary Hearing Today Meta Summons
Meta, Google, X और Snapchat की आज संसद में बड़ी पेशी, PM मोदी का वीडियो हटाने के बाद एक्शन मोड में सरकार
- Written By: सिमरन सिंह
Meta Summons: भारत में सोशल मीडिया की जवाबदेही को लेकर सरकार सख्त रुख अपना रही है। जिसमें IT पर बनी संसदीय स्थायी समिति ने Meta, X, Google और Snapchat जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों से बात करेंगी।

Meta summons (Source. Magnific)
Digital Privacy: आज के समय में देखा जा रहा है कि भारत में सोशल मीडिया कंपनियों की जवाबदेही को लेकर सरकार सख्त रुख अपनाती नजर आ रही है। जिसमें सूचना एवं प्रौद्योगिकी (IT) पर बनी संसदीय स्थायी समिति ने Meta, X, Google और Snapchat जैसी बड़ी टेक कंपनियों के प्रतिनिधियों को आज शाम 4 बजे तलब किया है। वहीं इसमें हाल ही में हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो को गलती से हटाए जाने के विवाद और डिजिटल प्राइवेसी से जुड़े सवालों के बीच यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। इसको लेकर माना जा रहा है कि इस दौरान कंपनियों से सुरक्षा मानकों, डेटा संरक्षण और भारतीय कानूनों के पालन को लेकर कई तीखे सवाल पूछे जाएंगे।
शाम 4 बजे होगी टेक कंपनियों से सीधी पूछताछ
जानकारी में सामने आ रहा है कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संसदीय स्थायी समिति देश में काम कर रही प्रमुख सोशल मीडिया कंपनियों के अधिकारियों से आमने-सामने चर्चा की जाएंगी। वहीं इस बैठक में Meta जिसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप आता है X, Google और Snapchat के प्रतिनिधि शामिल होने वाले है। इस बैठक को लेकर सरकार का उद्देश्य यह जानना है कि ये कंपनियां भारतीय कानूनों और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े नियमों का कितना गंभीरता से पालन कर रही हैं।
तीन बड़े मुद्दों पर रहेगा पूरा फोकस
इस बैठक में सबसे पहले महिलाओं और बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर कंपनियों से जवाब मांगा जाएगा। इसके अलावा किसानों, ग्रामीणों, मजदूरों और आम नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा और प्राइवेसी भी प्रमुख मुद्दा रहने वाली है। वहीं तीसरा और सबसे अहम सवाल यह होगा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और सरकारी निर्देशों के पालन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की भूमिका कितनी जिम्मेदार रहने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
AI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
AI लोगों की नौकरी छीनने का जरिया नहीं बनना चाहिए, भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार की बड़ी चेतावनी
अब Snapchat पर मिलेगी सरकार, विदेश मंत्रालय का बड़ा डिजिटल दांव, युवाओं तक पहुंचने के लिए बदली पूरी रणनीति
सोचते ही स्क्रीन पर लिख जाएगा मैसेज, AI कंपनी पढ़ेगी आपका दिमाग, बदले में दे रही ₹5,200 तक की रकम
PM मोदी का वीडियो हटने से क्यों बढ़ा विवाद?
बता दें कि इस पूरे मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ दिया गया वीडियो फेसबुक से अचानक हटा दिया गया था। बाद में Meta ने इसे तकनीकी गलती बताते हुए वीडियो को दोबारा बहाल कर दिया लेकिन इस घटना ने कंटेंट मॉडरेशन, प्लेटफॉर्म की जवाबदेही और डिजिटल प्राइवेसी पर नई बहस छेड़ दी। इसी के बाद सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों की कार्यप्रणाली पर और कड़ी नजर रखने के संकेत दिए।
ये भी पढ़े: क्या सच में बन गया Spider-Man का Web Shooter? YouTuber ने बनाया हाथ से जाल फेंकने वाला गजब डिवाइस
पेपर लीक से लेकर डेटा सुरक्षा तक बढ़ी चिंता
देखा जा रहा है कि यह घटनाक्रम नीट-यूजी 2026 परीक्षा विवाद और उसके बाद चले 36 दिनों के छात्र आंदोलन के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने छात्रों को भरोसा दिलाया था कि सरकार पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून और स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी। इसी दिशा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 भी पेश किया गया जिसमें 10 साल तक की जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान रखा गया है।
वहीं अब संसदीय समिति यह सुनिश्चित करना चाहती है कि भारत में काम करने वाली कोई भी विदेशी टेक कंपनी नागरिकों के डेटा का दुरुपयोग न कर सके और संवेदनशील राष्ट्रीय मामलों में गलत या भ्रामक जानकारी के प्रसार को रोकने के लिए पूरी जिम्मेदारी निभाए। ऐसे में आज की बैठक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए नए सुरक्षा मानकों और जवाबदेही से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत सामने आ सकते हैं।
Meta google x and snapchat face a major parliamentary hearing today meta summons
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दुष्कर्म की घटना से भड़का भंडारा, मासूम को न्याय दिलाने के लिए छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च
Aug 08, 2026 | 12:35 PMमहिला आरक्षण पर रिजिजू का राहुल गांधी पर तंज, बोले- अब X पर ज्ञान देने के बाद संसद में बिना शर्त दें समर्थन
Aug 08, 2026 | 12:34 PMसागर जिला अस्पताल के ICU में एक हफ्ते से बंद AC, मरीज घर से ले आए कूलर- सिस्टम को शर्मसार करने वाला VIDEO
Aug 08, 2026 | 12:33 PMSL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता
Aug 08, 2026 | 12:26 PMमहंगा हुआ डॉक्टर बनना: FRA ने मंजूर की 19 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की नई फीस; पालघर का यह कॉलेज बना सबसे महंगा
Aug 08, 2026 | 12:18 PMश्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामलें में दोनों पक्षों में हुई सुलह वार्ता, 18 अगस्त को फिर होगी बैठक
Aug 08, 2026 | 12:15 PMमहाकाल दरबार में दो राज्यों के मंत्रियों ने टेका माथा; भस्म आरती में शामिल होकर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना
Aug 08, 2026 | 12:14 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














