-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Delhi Laxmi Yojana Women Will Receive 2500 Every Month Process For Apply
दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500, जानिए आवेदन से लेकर स्टेटस चेक की पूरी प्रक्रिया
- Written By: सिमरन सिंह
Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली लक्ष्मी योजना का ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है। जिसकी आवेदन कि प्रक्रिया यह बताई गई है।

Delhi Laxmi Yojana (Source. Gemini)
Delhi Laxmi Yojana Apply Online: दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली लक्ष्मी योजना का ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं इसमें खास बात यह है कि अब आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है जिससे महिलाओं को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने की जरूरत नहीं होगी। इसमें आवेदन करने के साथ-साथ उसका स्टेटस भी घर बैठे ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकेगा। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी पहले ही समझ लेना बेहतर रहेगा।
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- इसका आवेदन करने के लिए बताए गए स्टेप्स को फॉलो करे
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल dly.delhi.gov.in पर जाएं।
- यहां Apply/Registration विकल्प पर क्लिक करें
- पात्रता से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपनी योग्यता सत्यापित करें।
- इसके बाद आधार कार्ड के अनुसार व्यक्तिगत जानकारी भरें और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज करें।
- अगले चरण में बैंक खाते की जानकारी भरनी होगी, क्योंकि योजना की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज तय फॉर्मेट में अपलोड करें, आवेदन फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांचें और फिर सबमिट कर दें।
- आवेदन जमा होने के बाद स्थानीय MP/MLA Endorsement की हस्ताक्षरित कॉपी भी अपलोड करनी होगी। अंत में Acknowledgement Receipt डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
वहीं इस योजना के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड, दिल्ली निवास प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, बैंक पासबुक या बैंक खाते की जानकारी, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, परिवार के सदस्यों से जुड़े दस्तावेज और जहां आवश्यक हो वहां MP/MLA Endorsement तैयार रखें। दस्तावेजों में किसी भी तरह की गलती आवेदन को प्रभावित कर सकती है।
घर बैठे ऐसे करें आवेदन का स्टेटस चेक
आवेदन की स्थिति जानने के लिए फिर से आधिकारिक पोर्टल खोलें और Track Application/Application Status विकल्प पर जाएं। यहां Application ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। OTP वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद स्क्रीन पर आपके आवेदन की स्थिति दिखाई देगी। यहां आपको Submitted, Under Verification, Approved या Rejected जैसे अपडेट देखने को मिल जाएगे।
इन गलतियों से बचें, तभी मिलेगा योजना का लाभ
जानकारी में बताया जा रहा है कि आवेदन करते समय सभी जानकारियां आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के अनुसार ही भरें। गलत जानकारी या अधूरे दस्तावेज मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। आवेदन की रसीद सुरक्षित रखना भी जरूरी है क्योंकि भविष्य में स्टेटस ट्रैक करने या किसी अन्य प्रक्रिया में इसकी आवश्यकता पड़ सकती है। वहीं योजना के तहत मिलने वाली 2,500 रुपये की सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी इसलिए बैंक विवरण सही दर्ज करना बेहद जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
15 अगस्त से पहले दिल्ली में मचा हड़कंप, लाल किला समेत कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
Meta, Google, X और Snapchat की आज संसद में बड़ी पेशी, PM मोदी का वीडियो हटाने के बाद एक्शन मोड में सरकार
BJP का Mission Gen-Z, जंतर-मंतर के आंदोलन के बाद युवाओं को साधने की बड़ी तैयारी, जानें क्या है पूरा प्लान?
पप्पू यादव के घर हंगामा: चप्पल फेंकने के आरोपी हैप्पी शर्मा का दावा- हमारे पास कोई हथियार नहीं था
Delhi laxmi yojana women will receive 2500 every month process for apply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500, जानिए आवेदन से लेकर स्टेटस चेक की पूरी प्रक्रिया
Aug 03, 2026 | 04:38 PMChina Surveillance: लीक डेटाबेस से बड़ा खुलासा, जानिए चीन कैसे रखता है विदेशियों की हर पल की खबर
Aug 03, 2026 | 04:38 PM80 साल की उम्र में पहली बार देखा समंदर, बेटे ने पूरा किया पिता का सपना; भावुक वीडियो वायरल
Aug 03, 2026 | 04:35 PMमुंबई कोस्टल रोड दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य, पीयूष गोयल बोले- बदल जाएगी शहर की तस्वीर
Aug 03, 2026 | 04:34 PMYavatmal Crime: यवतमाल में भूदान भूमि घोटाले की सुगबुगाहट, करोड़ों की जमीन बिक्री की होगी जांच
Aug 03, 2026 | 04:33 PMछात्रों के लिए किसी भी सरकार से टकराएंगे! अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार, क्या झारखंड प्रोटेस्ट में CJP देगी साथ?
Aug 03, 2026 | 04:32 PM5 से 10 साल का रुका किराया और 5000 करोड़ की जमीन का खेल; SRA CEO से मिले रोहित पवार और आदित्य ठाकरे
Aug 03, 2026 | 04:31 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














