-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Chartered Accountant Guide How To Become Ca After 12th
Chartered Accountant Guide: 12वीं के बाद कैसे बनें CA? जानिए फाउंडेशन से फाइनल तक का पूरा प्रोसेस
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
CA Registration 2026: 12वीं के बाद CA कैसे बनें? जानिए CA Foundation, Intermediate, Articleship, Final Exam, ICAI रजिस्ट्रेशन और चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की पूरी प्रक्रिया।

12वीं के बाद कैसे बनें CA (सोर्स- एआई नीर्मित)
Career After 12th Commerce: कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) देश के सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय करियर विकल्पों में से एक माना जाता है। वित्तीय प्रबंधन, टैक्सेशन, ऑडिट, अकाउंटिंग और कॉर्पोरेट फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की मांग सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में लगातार बनी रहती है। भारत में CA कोर्स का संचालन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा किया जाता है।
यह कोर्स चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उम्मीदवारों के लिए शानदार करियर और आकर्षक वेतन के अवसर खुल जाते हैं। 12वीं के बाद छात्र सीधे CA Foundation कोर्स में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और इसके बाद इंटरमीडिएट, आर्टिकलशिप तथा फाइनल परीक्षा के जरिए चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सफर पूरा करते हैं। इस बीच उम्मीदवारों को आईटी और सॉफ्ट स्किल्स से जुड़ी अनिवार्य ट्रेनिंग भी पूरी करनी होती है। वहीं, ICAI ने नवंबर 2026 सत्र के लिए CA Final रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा खोल दी है, जिससे जिन अभ्यर्थियों का आवेदन अधूरा रह गया था, उन्हें एक और मौका मिल गया है। आइए जानते हैं CA बनने का पूरा प्रोसेस।
ICAI कराता है CA कोर्स और परीक्षा
आपको बता दें कि भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने की पूरी प्रक्रिया इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के माध्यम से संचालित की जाती है। यह देश का वैधानिक संस्थान है, जो CA कोर्स, परीक्षा और सदस्यता से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं का संचालन करता है। CA बनने के बाद उम्मीदवार टैक्स मैनेजमेंट, ऑडिट, अकाउंटिंग, फाइनेंशियल प्लानिंग, कॉर्पोरेट फाइनेंस और वेल्थ मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञ के रूप में काम कर सकते हैं। निजी कंपनियों, बहुराष्ट्रीय संस्थानों और सरकारी संगठनों में भी योग्य CA की अच्छी मांग रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
MECL Recruitment 2026: मिनिरत्न कंपनी में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती शुरू, 1.40 लाख तक मिलेगी सैलरी
NHSRCL Vacancy 2026: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में 237 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे मिलेगी 1.10 लाख तक की सैलरी
AAI Job Alert: मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 8 अगस्त से करें ऑनलाइन आवेदन, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलर
IIT जोधपुर ने AI के दौर में नौकरी बचाने के लिए लॉन्च किया अनूठा BS प्रोग्राम, जानें इसके फायदे
CAबनने के लिए कितने चरणों को पास करन पढ़ता है?
दरअसल चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने के लिए CA Foundation, CA Intermediate, Articleship Training इस तीनों चरणों को पास करना पड़ता है।
पहला चरण- CA Foundation परीक्षा
12वीं कक्षा पास करने के बाद छात्र सीधे सीए फाउंडेशन (CA Foundation) कोर्स में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह CA बनने की पहली सीढ़ी होती है। इस स्तर पर अकाउंटिंग, बिजनेस लॉ, बिजनेस मैथमैटिक्स और बिजनेस इकोनॉमिक्स जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। इस परीक्षा को पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। फाउंडेशन परीक्षा पास करने के बाद ही उम्मीदवार अगले चरण में प्रवेश कर सकते हैं।
दूसरा चरण- CA Intermediate
CA Foundation पास करने के बाद उम्मीदवार सीए इंटरमीडिएड (CA Intermediate) कोर्स में दाखिला लेते हैं। इसमें टैक्सेशन, एडवांस अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, फाइनेंशियल मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट लॉ जैसे विषयों की पढ़ाई होती है। इसी दौरान छात्रों को आईटी और सॉफ्ट स्किल्स से जुड़ा अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम भी पूरा करना होता है। यह चरण छात्रों को व्यावसायिक ज्ञान और व्यावहारिक कौशल दोनों प्रदान करता है।
तीसरा चरण- Articleship Training
सीए आर्टिकलशिप (CA Intermediate) के बाद उम्मीदवारों को Articleship Training करनी होती है। बता दें कि यह 3 साल की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग होती है, जिसमें छात्र अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के साथ वास्तविक ऑडिट, टैक्सेशन और अकाउंटिंग से जुड़े कार्यों का अनुभव प्राप्त करते हैं। इसी अवधि में छात्रों को Advanced Integrated Course on Information Technology and Soft Skills (AICITSS) भी पूरा करना अनिवार्य होता है, जिससे उनकी तकनीकी और पेशेवर क्षमता विकसित होती है।
CA Final पास करने के बाद मिलती है सदस्यता
आर्टिकलशिप (Articleship) के अंतिम चरण में उम्मीदवार CA Final परीक्षा देते हैं। इसमें फाइनेंशियल रिपोर्टिंग, एडवांस ऑडिटिंग, स्ट्रैटेजिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट, टैक्सेशन और कॉर्पोरेट लॅा जैसे कोर्स शामिल होते हैं। फाइनल परीक्षा और आर्टिकलशिप सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद उम्मीदवार ICAI की सदस्यता प्राप्त करते हैं और आधिकारिक रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट (Chartered Accountant) बन जाते हैं। इसके बाद वे स्वतंत्र प्रैक्टिस करने के साथ-साथ देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में भी करियर बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- NEET UG Counselling 2026 Schedule: 4 अगस्त से शुरू होगी MCC काउंसलिंग, जानें AIQ और स्टेट राउंड की पूरी डिटेल
CA Final 2026 रजिस्ट्रेशन दोबारा शुरू
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने नवंबर 2026 सत्र के लिए CA फाइनल रजिस्ट्रेशन विंडो एक बार फिर खोल दी है। जिन अभ्यर्थियों का आवेदन पहले पूरा नहीं हो सका था, वे SSP पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक पूरा कर सकते हैं। नवंबर 2026 की CA Final परीक्षा 2 नवंबर से शुरू होगी। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिनका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका होगा।
Chartered accountant guide how to become ca after 12th
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chartered Accountant Guide: 12वीं के बाद कैसे बनें CA? जानिए फाउंडेशन से फाइनल तक का पूरा प्रोसेस
Aug 03, 2026 | 05:26 PMछगन भुजबल को पालक मंत्री बनाओ… NCP के यूथ विंग ने चौक में लगाया बैनर, बारिश के बीच बढ़ा नासिक का सियासी पारा
Aug 03, 2026 | 05:22 PMMumbai Metro Line 9: दहिसर-मीरा मेट्रो का काउंटडाउन शुरू, 2-3 महीने में पूरी मेट्रो लाइन-9 पर दौड़ेंगी ट्रेनें
Aug 03, 2026 | 05:21 PMश्रीकांत शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली वैशाली दरेकर का इस्तीफा, उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका
Aug 03, 2026 | 05:21 PMपंकजा मुंडे को कांग्रेस का खुला ऑफर, विजय वडेट्टीवार बोले- भाजपा छोड़ें, हम बनाएंगे पहली OBC महिला मुख्यमंत्री
Aug 03, 2026 | 05:19 PMमानसून सत्र के पहले दिन विधायक आलम बदी को अर्पित की श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने 21 पूर्व सदस्यों को भी किया नमन
Aug 03, 2026 | 05:17 PMमेरे भाई ने बहुत कुछ झेला है… सलमान खान के बयान से फिर चर्चा में आया सोहेल-सीमा का रिश्ता
Aug 03, 2026 | 05:15 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














