- Hindi News »
- Technology »
- Apple Big Bang After Iphone 17 So Products Will Be Launched By Year Check Full List
Liquid Glass डिज़ाइन के साथ आया iPhone 17, जानें क्या है iOS 26 में खास
- Written By: सिमरन सिंह
Apple Design Strategy: Apple कुछ सालों से लगातार नए इनोवेशन पेश कर रहा है। इस बार Apple ने अपने सभी ऑपरेटिंग सिस्टम्स को नए Liquid Glass डिज़ाइन लैंग्वेज पर रीवैंप किया है।

Apple ने कई नई चीजे लॉन्च कि है। (सौ. Apple)
Apple 2025 Products: Apple पिछले कुछ सालों से लगातार नए इनोवेशन पेश कर रहा है। Vision Pro हेडसेट और Ultra स्मार्टवॉच जैसे प्रोडक्ट्स लंबे समय से चर्चा में रहे हैं, लेकिन कंपनी के डिज़ाइन में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले थे। साल 2025 में यह तस्वीर बदलती दिख रही है। इस बार Apple ने अपने सभी ऑपरेटिंग सिस्टम्स को नए Liquid Glass डिज़ाइन लैंग्वेज पर रीवैंप किया है और हार्डवेयर पर भी खास ध्यान देना शुरू कर दिया है।
मजबूती पर जोर
नए iPhones की सबसे बड़ी खासियत उनकी ड्यूरेबिलिटी है। अब तक यूज़र्स अक्सर स्क्रीन और बैक पैनल टूटने से परेशान रहते थे। लेकिन iPhone 17 सीरीज़ में सामने और पीछे दोनों तरफ और मजबूत ग्लास दिया गया है, जिससे डिवाइस ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ हो गया है।
Pro मॉडल्स होंगे और पावरफुल
Apple ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। अब कंपनी Pro मॉडल्स को एडवांस फीचर्स से लैस करेगी। इनमें बेहतर बैटरी, नए कैमरा अपग्रेड्स और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी शामिल होगी। यहां तक कि फोन को मोटा और भारी बनाने की जरूरत पड़ी तो भी कंपनी पीछे नहीं हटेगी।
सम्बंधित ख़बरें
iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा खुलासा, छोटी Dynamic Island, बड़ी बैटरी और बहुत कुछ हुआ लीक
अब ChatGPT और Gemini को टक्कर देगी नई Siri, iPhone यूजर्स के लिए बड़ा धमाका
बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान
डिलीवरी बॉय ने पार्सल में पत्थर भरकर चुरा लिए 7 iPhone, 3 महीने बाद पुलिस ने धरदबोचा
Apple will reportedly launch these new products between late 2025 and early 2026 🔥 Source: @markgurman pic.twitter.com/Hrj2kziONe — Apple Hub (@theapplehub) September 14, 2025
डिज़ाइन पर लौटता फोकस
iPhone 17 लॉन्च इवेंट की शुरुआत Steve Jobs के उद्धरण से हुई, “Design is not just what it looks and feels like. Design is how it works.”
यह 2017 में Steve Jobs Theater खुलने के बाद पहली बार हुआ जब किसी लॉन्च इवेंट में उनके विचार को इतनी प्रमुखता दी गई। CEO टिम कुक ने कहा, “डिज़ाइन हमेशा से Apple की पहचान और काम का अहम हिस्सा रहा है।” वहीं, हार्डवेयर हेड John Ternus ने इसे दुनिया की “सबसे बेहतरीन डिज़ाइन टीम” बताया।
Jony Ive के दौर में डिज़ाइन पर बने वीडियो Apple की पहचान हुआ करते थे। iPhone 17 लॉन्च पर भी दो डिज़ाइन वीडियो दिखाए गए जिनमें कर्मचारियों ने iPhone 17 Pro की यूनिबॉडी और iPhone Air के निर्माण प्रोसेस पर रोशनी डाली। अब सवाल उठता है कि क्या Apple सचमुच पुराने डिज़ाइन-फोकस्ड दौर की वापसी कर रहा है या यह सिर्फ एक मार्केटिंग रणनीति है।
ये भी पढ़े: UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, आज से नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव; जानें किसे फायदा-किसे नुकसान
आने वाले प्रोडक्ट्स की झलक
Apple 2025 और 2026 की शुरुआत तक कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगा:
- iPad Pro (M5 चिप, अक्टूबर तक)
- अपडेटेड Vision Pro (नए हेडबैंड व प्रोसेसर के साथ)
- AirTag 2 (बेहतर ट्रैकिंग और रेंज)
- Apple TV (N1 चिप, नया Siri, Apple Intelligence फीचर्स)
- HomePod mini (नए कलर और फास्ट चिप)
- MacBook Pro और Air (M5 चिप, 2026 की शुरुआत तक)
- नया Mac External Monitor
- iPhone 17e (A19 चिप, 2026 की पहली छमाही)
- Smart Home Hub (नेक्स्ट-जेन Siri, 2026 की शुरुआत तक)
$2000 iPhone का सरप्राइज
Apple ने इस बार 2TB स्टोरेज वाला iPhone लॉन्च कर सभी को चौंका दिया। इसकी कीमत अमेरिका में $2000 (करीब 1.6 लाख रुपये) रखी गई है। भले ही यह एक niche प्रोडक्ट हो, लेकिन इससे साफ है कि आने वाले समय में Apple प्रीमियम सेगमेंट में और भी महंगे मॉडल्स उतार सकता है।
Apple big bang after iphone 17 so products will be launched by year check full list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMअवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
May 26, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














