Valentine’s Day पर बड़ा तोहफा: 50 हजार से भी कम में मिल रहा iPhone 17, जानिए पूरी डील

Valentine’s Day के मौके पर अगर आप अपने लवर को कोई यादगार और प्रीमियम गिफ्ट देना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। क्रोमा ने इस खास अवसर पर बड़ी सेल शुरू की है।
Valentine's Day gift iPhone 17 is available for less than 50,000 rupees all the details of the deal.
iPhone 17 (Source. Design)
Published on
Updated on

iPhone 17 Valentine’s Day Offer: Valentine’s Day के मौके पर अगर आप अपने लवर को कोई यादगार और प्रीमियम गिफ्ट देना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। क्रोमा ने इस खास अवसर पर बड़ी सेल शुरू की है, जिसमें iPhone 17 पर भारी छूट दी जा रही है। यह वही फोन है, जिसे Apple ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था और अब पहली बार इसे इतनी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। सही ऑफर्स का फायदा उठाने पर iPhone 17 की कीमत 50,000 रुपये से भी नीचे आ सकती है। ऐसे में मिडिल और लोअर मिडिल क्लास खरीदारों के लिए यह डील किसी तोहफे से कम नहीं है।

iPhone 17 के दमदार फीचर्स

iPhone 17 को Apple ने कई बड़े अपग्रेड्स के साथ बाजार में उतारा था। इसमें 6.3 इंच का Always-On डिस्प्ले दिया गया है, जो ProMotion टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। फोन को एल्युमिनियम और ग्लास फिनिश के साथ डिजाइन किया गया है और इसकी मोटाई सिर्फ 7.3mm है, जिससे यह हाथ में काफी प्रीमियम फील देता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP + 12MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि फ्रंट में Center Stage लेंस दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple की लेटेस्ट A19 चिप लगी है, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें iPhone 16 के मुकाबले बड़ी बैटरी दी गई है। इन्हीं फीचर्स की वजह से इस फोन की दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ बिक्री हुई है।

क्रोमा की छप्परफाड़ डील ने सबका ध्यान खींचा

क्रोमा पर 6 फरवरी से शुरू हुई इस सेल में iPhone 17 की असली कीमत 82,900 रुपये बताई जा रही है। हालांकि, कुछ शर्तों के साथ ग्राहक इसे बेहद सस्ते में खरीद सकते हैं। क्रोमा के मुताबिक, एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन पर 23,500 रुपये तक की छूट, 8,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,000 रुपये का कैशबैक मिल सकता है। इन सभी ऑफर्स को जोड़ने पर iPhone 17 की कीमत 50,000 रुपये से भी कम रह जाती है।

Apple की तरफ से भी Valentine’s Day ऑफर

Valentine’s Day को देखते हुए Apple ने भी अपने प्रोडक्ट्स पर छूट का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक, 99,900 रुपये की कीमत वाले MacBook Air M4 की खरीद पर ग्राहक 10,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। वहीं, iPhone 17 सीरीज के मॉडल्स पर 5,000 रुपये और iPhone 16 व iPhone 16 Plus पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में Apple फैंस के लिए यह समय खरीदारी का सबसे सही मौका माना जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com