- Hindi News »
- Technology »
- Apple Event 2025 Live Updates Iphone 17 Series Launched Iphone Air Iphone 17 Pro Know All Features And Prices
Apple iPhone 17 series लॉन्च, जानें क्या है नए फीचर्स और कीमत
Apple Launch Event All Updates: iPhone 17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल है। जो कमाल के फीचर्स और कीमत में आने वाला है।
- Written By: सिमरन सिंह

Apple ने किया iPhone 17 Series को लॉन्च। (सौ. Design)
iPhone 17 Series Price In India: लंबे इंतजार के बाद Apple ने आखिरकार अपनी नई iPhone 17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने चार मॉडल पेश किए हैं iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max। खास बात यह है कि कंपनी ने Plus मॉडल को बंद कर उसकी जगह Air मॉडल पेश किया है। आइए जानते हैं इन मॉडलों की खूबियां और कीमत।
iPhone 17
iPhone 17 को 6.3 इंच के 120Hz ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इसका डिजाइन एल्युमिनियम और ग्लास फिनिशिंग वाला है, जिसकी मोटाई 7.3mm है। इसमें A19 चिपसेट और 8GB RAM दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 48MP+12MP डुअल कैमरा है, जबकि फ्रंट में सेंटर स्टेज कैमरा मौजूद है।
iPhone 17 Air
सबसे खास मॉडल iPhone 17 Air को सिर्फ 5.6mm मोटाई के साथ उतारा गया है, जो अब तक का सबसे स्लिम iPhone है। इसे मजबूत बनाने के लिए टाइटेनियम फ्रेम और सेरेमिक शील्ड दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे एनर्जी-एफिशिएंट iPhone है। इसमें A19 Pro चिपसेट, रियर में 48MP फ्यूजन कैमरा और फ्रंट में 18MP सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
iPhone 18 Pro में बड़ा धमाका, डिजाइन से कैमरा तक जबरदस्त अपग्रेड, क्या iPhone 17 Pro हो जाएगा पुराना?
iPhone खरीदने से पहले जरूर पढ़ें: iPhone 15, 16 या 17 कौन सा फोन आपके लिए है परफेक्ट?
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट: बैटरी 0% होते ही फोन हो रहा डेड, चालू करने में लग रहा लंबा समय
दुनिया का सबसे अमीर शख्स कौन सा फोन चलाता है? क्या है खास फीचर्स
iPhone 17 Pro
Pro Model को इस बार नए रियर डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 6.3 इंच का एंटी-रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले है, जो प्रोमोशन टेक्नोलॉजी और ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। इसकी मोटाई 8.7mm है। इसमें A19 Pro चिपसेट, 12GB RAM और वैपर चैंबर कूलिंग दी गई है। कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP+48MP+48MP ट्रिपल रियर कैमरा और 18MP फ्रंट कैमरा है। यह 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल कैमरा रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
ये भी पढ़े: नेपाल के बाद अब इस देश ने भी किया सोशल मीडिया को बैन, जानें क्या है वजह
iPhone 17 Pro Max
सीरीज का सबसे दमदार मॉडल iPhone 17 Pro Max है। इसमें 6.9 इंच का ऑलवेज-ऑन, एंटी-रिफ्लेक्टिव और प्रोमोशन डिस्प्ले दिया गया है। बाकी फीचर्स Pro Model जैसे ही हैं, जिनमें A19 Pro चिपसेट, वैपर चैंबर कूलिंग और प्रीमियम डिजाइन शामिल हैं।
कीमत और उपलब्धता
- iPhone 17: 799 डॉलर (भारत में: 70,431.47)
- iPhone 17 Air – 999 डॉलर (भारत में: 88,061.38)
- iPhone 17 Pro – 1099 डॉलर (भारत में: 96,876.33)
- iPhone 17 Pro Max – 1199 डॉलर (भारत में: 1,05,691.29)
इन मॉडलों की प्री-बुकिंग शुक्रवार से शुरू होगी और 19 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। जिनको आप Apple Store के साथ Online Shopping site से भी खरीद पाएंगे।
Apple event 2025 live updates iphone 17 series launched iphone air iphone 17 pro know all features and prices
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: देश का सियासी नक्शा भगवा, बीजेपी का अधिकांश राज्यों में वर्चस्व
May 06, 2026 | 07:43 AMनवभारत विशेष: तमिलनाडु में विजय ने लिखी कामयाबी की कथा, 108 सीटों के साथ TVK नंबर-1; राजनीति में नया समीकरण
May 06, 2026 | 07:36 AMविजय थलापति के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी! TVK के समर्थन में उतरी कांग्रेस, रखी ये मांग
May 06, 2026 | 07:28 AMMP के सबसे लंबे फ्लाईओवर का गिरने लगा प्लास्टर, बाल-बाल बची राहगीरों की जान, PWD ने शुरू की जांच
May 06, 2026 | 07:27 AMबंगाल-तमिलनाडु परिणामों का असर महाराष्ट्र पर, 2029 की तैयारी में जुटी महायुति सरकार
May 06, 2026 | 07:23 AMराष्ट्रपति तो लाम का ऐतिहासिक दौरा; रक्षा और सामरिक सहयोग पर रहेगी नजर, आज पीएम मोदी के साथ होगी अहम बैठक
May 06, 2026 | 07:21 AMसावधान! अगले 24 घंटे 14 राज्यों पर भारी, 65 की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा और होगी झमाझम बारिश
May 06, 2026 | 07:20 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














