-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Upi New Rules Implemented From 15 September Know Big Changes
UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, आज से नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव; जानें किसे फायदा-किसे नुकसान
- Written By: मनोज आर्या
UPI Payment: NPCI ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस लिमिट बढ़ोतरी पर किसी भी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा। यानी यूजर्स अब बड़ी राशि का भुगतान भी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
UPI New Rules: डिजिटल पेमेंट करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। आज सोमवार, 15 सितंबर से नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी है। इसी के साथ अब यूपीआई के जरिए बड़ा लेनदेन करना और भी आसान हो गया है। यह फैसला खासतौर पर उन सेक्टर्स से जुड़े लोगों की मदद के लिए लिया गया है, जिन्हें पहले लिमिट कम होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता था।
नए बदलाव के बाद शेयर मार्केट में निवेश और इंश्योरेंस प्रीमियम की पेमेंट की भी लिमिट को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। हालांकि, एक दिन में अधिकतम 10 लाख रुपये से अधिक पेमेंट नहीं किया जा सकेगा।
नए नियमों में क्या-क्या बदला?
नए नियमों के मुताबिक, कैपिटल मार्केट, इंश्योरेंस प्रीमियम, क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट, ट्रैवल और सरकारी ई-मार्केंटप्लेस (GeM) जैसी कैटेगरीज में प्रति ट्रांजैक्शन की सीमा 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये कर दी गई है। इनमें से आप एक दिन में 10 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन कर पाएंगे। इसी तरह से यूपीआई के जरिए ज्वेलरी खरीद की सीमा बढ़ाकर 2 लाख रुपये प्रति लेनदेन (पहले 1 लाख रुपये) कर दी गई है। इस कैटेगरी में आप एक दिन में अधिकतम 6 लाख रुपये से ज्यादा ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
आम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
बुल्स और बियर्स की जंग के बाद संभला बाजार,152 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; जानिए किन शेयरों ने भरी उड़ान
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
नहीं लगेगा कोई एक्स्ट्रा चार्ज
नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस लिमिट बढ़ोतरी पर किसी भी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा। यानी यूजर्स अब बड़ी राशि का भुगतान भी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज कर सकेंगे। यह बदलाव केवल पर्सन टू मर्चेंट (पी2एम) पेमेंट पर लागू है।
- क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट: अब एक बार में 5 लाख रुपये तक का भुगता संभव है। रोजाना की लिमिट छह लाख रुपये रखी गई है।
- लोन की EMI: हर एक ट्रांजैक्शन की लिमिट पांच लाख और रोजाना लिमिट 10 लाख रुपये।
- सोने की खरीदारी: एक लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख प्रति लेनेदेन हो जाएगा। रोजाना लिमिट छह लाख रुपये हुई है।
- बैंकिंग सर्विस (टर्म डिपॉोजिट): डिजिटल पेमेंट अब 5 लाख तक संभव है, पहले यह सीमा दो लाख रुपये थी।
ये भी पढ़ें: GST कटौती ऐतिहासिक सुधार, पीयूष गोयल ने PM मोदी को दिया क्रेडिट; बोले- किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
कंज्यूमर्स और कारोबारी दोनों को फायदा
डिजिटल ऑनबोर्डिंग के जरिए फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी बैंकिंग सेवाओं के लिए भी प्रति लेनदेन प्रतिदिन 5 लाख रुपये की गई है। हालांकि, P2P पेमेंट की सीमा प्रतिदिन 1 लाख रुपये ही रहेगी। UPI ट्रांजैक्शन की लिमिट बढ़ाना NPCI की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत वह बड़े लेनदेन को आसान बनाकर यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनानना चाहता है। इस कदम से कई अलग-अलग सेक्टर्स में पेमेंट की प्रक्रिया आसान होगा, जिससे कंज्यूमर्स और कारोबारी दोनों को ही लाभ पहुंचेगा।
Upi new rules implemented from 15 september know big changes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMआम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 08:54 PMबाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMRussian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Aug 05, 2026 | 08:45 PMअयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
Aug 05, 2026 | 08:43 PM‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Aug 05, 2026 | 08:42 PMMP हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत; हलफनामे में संपत्ति छिपाने की याचिका खारिज
Aug 05, 2026 | 08:34 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM













