-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Amazing Smartphones Will Be Launching In February From Samsung To Apple
फोन लेने से पहले रुक जाइए, फरवरी में लॉन्च होंगे धांसू स्मार्टफोन, Samsung से iPhone तक मचेगा तहलका
- Written By: सिमरन सिंह
Smartphone Launch: स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो फरवरी का महीना आपके लिए बेहद खास होने वाला है। अगले महीने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम से लेकर मिड-रेंज तक कई नए फोन लॉन्च होगे।

February Phone Sell (Source. IQOO)
February Phone Launches: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो फरवरी का महीना आपके लिए बेहद खास होने वाला है। अगले महीने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम से लेकर मिड-रेंज तक कई नए फोन लॉन्च होने जा रहे हैं। सैमसंग, एप्पल, वीवो, iQOO और गूगल जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए मॉडल पेश करने की तैयारी में हैं। ऐसे में फोन खरीदने से पहले यह जानना जरूरी है कि फरवरी में कौन-कौन से स्मार्टफोन दस्तक देने वाले हैं।
Samsung Galaxy S26 Series का सबसे ज्यादा इंतजार
फरवरी के आखिरी सप्ताह में Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च की जाएगी, जिसकी बिक्री मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। इस सीरीज में एक साथ Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra पेश किए जाएंगे।
हालांकि Galaxy S25 सीरीज की तुलना में कोई बड़ा डिजाइन बदलाव नहीं होगा, लेकिन कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में कई छोटे लेकिन अहम रिफाइनमेंट देखने को मिल सकते हैं। यही वजह है कि फ्लैगशिप फोन चाहने वाले यूजर्स इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Waste To Wealth: जहरीला पानी साफ करने का हथियार बनेगा कोल गैंग्यू, एक नई रिसर्च से जगी उम्मीद
दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500, जानिए आवेदन से लेकर स्टेटस चेक की पूरी प्रक्रिया
Meta, Google, X और Snapchat की आज संसद में बड़ी पेशी, PM मोदी का वीडियो हटाने के बाद एक्शन मोड में सरकार
iQOO 15 Ultra और 15R भी होंगे लॉन्च
iQOO फरवरी के पहले हफ्ते में अपने iQOO 15 Ultra और iQOO 15R को चीन में लॉन्च करेगा। भारत में इनकी एंट्री 24 फरवरी को तय मानी जा रही है। iQOO 15 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 7,400mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। यह फोन खासतौर पर गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस यूजर्स को टारगेट करेगा।
Vivo V70 Series मिड-रेंज में मचाएगी धूम
Vivo भी फरवरी में भारत में अपनी V70 सीरीज लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में Vivo V70 और Vivo V70 Elite दो मॉडल शामिल होंगे। दोनों स्मार्टफोन में Snapdragon प्रोसेसर और Zeiss-पावर्ड रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा 6,500mAh की बैटरी के साथ ये फोन कैमरा और बैटरी पसंद करने वाले यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प बन सकते हैं।
ये भी पढ़े: अगर Mac या Chrome चलाते हैं तो सावधान, CERT-In की चेतावनी, अपडेट नहीं किया तो डेटा हो सकता है चोरी
iPhone 17e: सस्ता iPhone लेने का मौका
Apple का किफायती iPhone पसंद करने वालों के लिए iPhone 17e बड़ी खुशखबरी हो सकता है। यह iPhone 17 सीरीज का बजट वर्जन होगा, जिसमें A19 चिपसेट, Dynamic Island और कुछ नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि इसे भी फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है।
Google Pixel 10a भी करेगा एंट्री
Google अपने किफायती स्मार्टफोन Pixel 10a को भी फरवरी में लॉन्च कर सकता है। इसमें 6.3 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले, Tensor G4 चिपसेट, 8GB RAM और 5,100mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेक्शन में 48MP का प्राइमरी और 13MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। कुल मिलाकर फरवरी का महीना स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है।
Amazing smartphones will be launching in february from samsung to apple
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उपजाऊ खेत बचाने गडचिरोली के किसान पहुंचे उपराष्ट्रपति के द्वार, जमीन अधिग्रहण का किया साफ विरोध
Aug 04, 2026 | 02:39 PMनागपुर के खापरखेड़ा में गैंगवार से दहशत! नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों-चाकुओं से बोला हमला, 3 गंभीर घायल
Aug 04, 2026 | 02:38 PMBen Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 02:33 PMरूस के दो बड़े शहरों में यूक्रेन का ड्रोन हमला, धू-धूकर जली रिफाइनरी और वेयरहाउस; 5 लोगों की मौत
Aug 04, 2026 | 02:26 PMपीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
Aug 04, 2026 | 02:19 PMवर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
Aug 04, 2026 | 02:15 PMFasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Aug 04, 2026 | 02:14 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














