Hrithik Roshan का बड़ा धमाका, ‘Mess’ से करेंगे कॉमेडी में एंट्री, OTT पर मचाएंगे बवाल

Hrithik Roshan New Movie: ऋतिक रोशन ने अपने नए प्रोजेक्ट ‘मेस’ की घोषणा कर फैंस को सरप्राइज दिया है। प्राइम वीडियो के साथ यह कॉमेडी फिल्म एक अनोखी कहानी लेकर आने वाली है।
Mess Movie Hrithik Roshan
ऋतिक रोशन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mess Movie Hrithik Roshan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को एक बार फिर बड़ा सरप्राइज दिया है। एक्टर ने प्राइम वीडियो के साथ मिलकर अपनी नई कॉमेडी फिल्म ‘मेस’ की घोषणा कर दी है। यह फिल्म उनके प्रोडक्शन बैनर एचआरएक्स फिल्म्स के तहत बनाई जाएगी, जिसमें उनके भाई ईशान रोशन भी शामिल हैं।

ऋतिक रोशन ने अपनी नई फिल्म का किया ऐलान

इस प्रोजेक्ट को लेकर ऋतिक रोशन ने कहा कि प्राइम वीडियो के साथ उनकी साझेदारी उन्हें नई और अलग तरह की कहानियां कहने का मौका देती है। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर राजेश की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें कॉमेडी और दमदार कहानी को जोड़ने की खास क्षमता है, जो इस फिल्म में भी देखने को मिलेगी।

वहीं प्राइम वीडियो भी इस फिल्म की घोषणा बड़े ही दिलचस्प अंदाज में की। उन्होंने बताया कि एचआरएक्स फिल्म्स और सोडा फिल्म्स सोडा के साथ मिलकर ‘मेस’ एक ऐसी कहानी पेश करेगी, जो दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देगी।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी काफी अनोखी है। इसमें चोरों का एक गिरोह एक ऐसे व्यक्ति के घर में घुस जाता है, जो ऑब्सेसिव-कम्पल्सिव डिसऑर्डर (OCD) से पीड़ित है। लेकिन जैसे-जैसे रात आगे बढ़ती है, हालात पूरी तरह बदल जाते हैं और चोरों को एहसास होता है कि वे जिस घर में आए हैं, वह उतना आसान नहीं है जितना उन्होंने सोचा था। कहानी में सस्पेंस और कॉमेडी का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा।

इस फिल्म की मूल कहानी अमेरिकी लेखक पॉल सोटर ने लिखी थी, जिसे भारतीय दर्शकों के लिए रूपांतरित किया गया है। इसकी स्क्रिप्ट और डायलॉग्स कपिल सावंत ने तैयार किए हैं। हालांकि, फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

हालिया इस फिल्म में नजर आए थे एक्टर

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन हाल ही में ‘वॉर 2’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर भी थे। इसके अलावा वह ‘कृष 4’ और ‘अल्फा’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी दिखाई देंगे। ‘मेस’ के ऐलान के बाद फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि यह फिल्म कॉमेडी के साथ एक अलग और ताजा कॉन्सेप्ट पेश करने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com