- Hindi News »
- State »
- Prakash Ambedkars Vba Invited For Mva Meeting Sanjay Raut
प्रकाश आंबेडकर के VBA को MVA की बैठक के लिए किया गया आमंत्रित: संजय राउत
- Written By: शुभम सोनडवले

संजय राउत-प्रकाश आंबेडकर (फाइल फोटो)
पुणे. इस साल होने वाले लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर चर्चा के बीच, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाले वंचित बहुजन आघाड़ी को मंगलवार को मुंबई में होने वाली एमवीए के घटक दलों की बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है।
इस महीने की शुरुआत में, आंबेडकर ने शिवसेना (यूबीटी) से अपील की थी कि अगर विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के दल सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने में विफल रहते हैं, तो वह महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए वीबीए के साथ गठबंधन करे। इसके बाद आंबेडकर ने कहा था कि आगामी आम चुनावों में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और वीबीए (राज्य की कुल 48 लोकसभा सीटों में से) 24-24 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की जहरीली हवा सुधारने के लिए सरकार का ‘AI प्लान’, अनिल परब के सवाल पर फडणवीस और पंकजा मुंडे ने दिया जवाब
पुणे में नदी किनारे अवैध डंपिंग पर सख्त कार्रवाई, 8 वाहन और जेसीबी जब्त
जालना में खतरनाक इमारतों पर कार्रवाई तेज, मनपा ने दोबारा सर्वे के दिए आदेश; नियोजित विकास पर जोर
10वीं-12वीं परीक्षा में सख्ती बढ़ी, नकलमुक्त परीक्षा के लिए नई पहल, टोकन पद्धति से होगी छात्रों की जांच
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि शिवसेना (यूबीटी), राकांपा और कांग्रेस का गठबंधन एमवीए आगामी चुनावों के लिए गठबंधन बनाने के सिलसिले में वाम दलों और वीबीए से बात कर रहा है। महा विकास आघाड़ी के साथ वीबीए के गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर, राउत ने सोमवार को कहा कि एमवीए के घटक दलों की मंगलवार को मुंबई में अंतिम बैठक होगी और अन्य सभी दलों को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने कहा, “आंबेडकर के वीबीए को बैठक में सादर आमंत्रित किया गया है और उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।” राउत ने कहा, “आंबेडकर का रुख बहुत स्पष्ट है। उन्होंने पहले ही देश में मौजूदा तानाशाही नीतियों और संविधान के लगातार अपमान के खिलाफ अपने रुख की घोषणा कर दी है और एमवीए का भी यही रुख है।” (एजेंसी)
Prakash ambedkars vba invited for mva meeting sanjay raut
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nitin Nabin का कांग्रेस पर हमला, नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक किसी को नहीं छोड़ा
Feb 25, 2026 | 04:30 PMBMC Budget 2026: मुंबई का मेगा बजट पेश, इतिहास में पहली बार विकास के लिए तोड़ी जाएगी 36,000 करोड़ की FD
Feb 25, 2026 | 04:29 PMहोली से पहले धारणी में कचरा संकट की आहट; 9 महीने से नहीं हुआ भुगतान, ठेकेदार ने दी काम बंद करने की चेतावनी
Feb 25, 2026 | 04:27 PMICC T20I Rankings: गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, वरुण चक्रवर्ती शीर्ष पर बरकरार
Feb 25, 2026 | 04:24 PMAhilyanagar News: राजूर से उठा लाल तूफ़ान, अकोले से अहिल्यानगर तक किसानों-मज़दूरों का मार्च
Feb 25, 2026 | 04:21 PMदेवदास का गाना ‘मार डाला’ की शूटिंग बनी दर्दनाक याद, शाहरुख खान-माधुरी दीक्षित दोनों को लगी थी चोट
Feb 25, 2026 | 04:19 PMराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शेगांव में किया नेशनल आरोग्य मेले का उद्घाटन, कहा- औषधीय खेती से बढ़ेगी आय
Feb 25, 2026 | 04:15 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














