- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalna »
- Jalna Municipal Corporation Town Planning Review Meeting City Development Decisions
जालना में खतरनाक इमारतों पर कार्रवाई तेज, मनपा ने दोबारा सर्वे के दिए आदेश; नियोजित विकास पर जोर
Jalna Municipal Corporation: जालना मनपा की नगर रचना समीक्षा बैठक में खतरनाक इमारतों के पुनः सर्वे, अवैध निर्माण नियंत्रण, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और नियोजित शहर विकास को लेकर अहम फैसले लिए गए।
- Written By: अंकिता पटेल

Jalna Town Planning Department ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Jalna Town Planning Department: जालना मनपा में नगर रचना विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें शहर के सुनियोजित विकास, नागरिकों की समस्याओं के समाधान व आय बढ़ाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।
खतरनाक इमारतें हटाने, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की अनिवार्यता, लेआउट मंजूरी में गुणवत्ता पर जोर, अवैध निर्माण नियमित करने, ऑनलाइन प्रणाली व रिक्त पदों पर चर्चा की गई।
महापौर ने स्पष्ट किया कि शहर के समग्र व नियोजित विकास के लिए नियमों का सख्ती से पालन कर नागरिकों की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। बैठक की अध्यक्षता महापौर वंदना मगरे ने की।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में चरम पर मानव-वन्यजीव संघर्ष: 8 महीनों में 7.33 करोड़ नुकसान, 6,400 घटनाओं से दहशत
भंडारा नगरपालिका में सियासी संग्राम: विकास कार्यों पर भाजपा-शिवसेना आमने-सामने, समर्थन वापसी की चेतावनी
अंबरनाथ शिव मंदिर प्रोजेक्ट: पुनर्वास की मांग को लेकर नपा कार्यालय में धरना, कहा- पहले घर दो, फिर बुलडोजर चलाओ
महाराष्ट्र में ‘लव जिहाद’ सरकार का बड़ा प्रहार; कैबिनेट ने दी सख्त कानून को मंजूरी, जानें सजा के प्रावधान
उपमहापौर राजेश राऊत प्रमुखता से उपस्थित रहे। शहर में जर्जर व खतरनाक हो चुकी इमारतों का पुनः सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया कि जिन भवनों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं, उनका दोबारा निरीक्षण किया जाएगा।
नवीनीकरण किए गए भवनों को छोड़कर शेष खाली व खतरनाक इमारतों को तुरंत ढहाया जाएगा। मनपा की जमीन पर स्थित जोखिमपूर्ण इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट कर आगे की कार्रवाई प्रस्तावित करने के आदेश भी दिए गए हैं।
लेआउट मंजूरी में गुणवत्ता पर जोर
नए विकसित हो रहे लेआउट्स में सड़क, स्ट्रीट लाइट व जलापूर्ति आदि बुनियादी सुविधाएं उच्च गुणवत्ता की सुनिश्चित करने कहा गया।
स्पष्ट किया कि लेआउट मालिकों को विकास कार्य उच्च दर्जे के करवाने होंगे, ताकि अगले 10 वर्षों तक मनपा को अतिरिक्त खर्च न करना पड़े। शहर अभियंता विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना स्थल निरीक्षण के किसी भी विकास कार्य को मंजूरी न दें।
अवैध निर्माण नियमित कर बढ़ेगी आय
शहर में बिना अनुमति चल रहे अवैध निर्माणों का सर्वेक्षण कर उन पर जुर्माना लगाते हुए नियमितीकरण की प्रक्रिया अपनाने का निर्णय लिए जाने से मनपा की आर्थिक आय में वृद्धि होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:-10वीं-12वीं परीक्षा में सख्ती बढ़ी, नकलमुक्त परीक्षा के लिए नई पहल, टोकन पद्धति से होगी छात्रों की जांच
बैठक में बीपीएमएस पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को तत्काल दूर करने व नागरिकों को समय पर भवन निर्माण अनुमति देने के निर्देश दिए गए, नगर रचना विभाग में तकनीकी अधिकारियों व कर्मियों के रिक्त पदों के चलते प्रभावित हो रहे कार्य को देखते हुए ठेका तर्ज पर कर्मियों की भर्ती का प्रस्ताव शीघ्र सामान्य सभा के समक्ष रखने कहा गया।
रेन वॉटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य
- शहर में बढ़ती जल समस्या को देखते हुए सभी नए भवनों के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) अनिवार्य किया गया है।
- निर्देशानुसार, भवन मालिकों को छत का वर्षा जल बोरवेल में रिचार्ज करना होगा।
- नियमों का पालन न करने वाले भवनों को पूर्णत्व प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
Jalna municipal corporation town planning review meeting city development decisions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले….
Mar 05, 2026 | 10:21 PMNitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PMआदिल रशीद के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड, T20I में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
Mar 05, 2026 | 10:06 PMवर्धा में स्थापित होगी अत्याधुनिक फॉरेंसिक लैब: शराबबंदी और आपराधिक मामलों की जांच में आएगी तेजी, 67 पद मंजूर
Mar 05, 2026 | 09:53 PMIND vs ENG: बड़े मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा, फैंस का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर मीम्स की हुई भरमार
Mar 05, 2026 | 09:52 PM10 दिन में हरा-भरा हो जाएगा करी पत्ता, बस डालें ये फ्री की जादुई सफेद चीज़
Mar 05, 2026 | 09:46 PMअसम में क्रैश हुआ IAF लड़ाकू विमान SU-30 MKI…एक फाइटर पायलट हुआ लापता! वायुसेना ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
Mar 05, 2026 | 09:42 PMवीडियो गैलरी

नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM














