
पटना: बिहार सरकार में मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी मुकेश साहनी को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के तीनों विधायक मिश्री लाल यादव, राजू सिंह और स्वर्णा सिंह वीआईपी को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। राज्य सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की मौजूदगी में तीनों विधायक भाजपा दल का दामन थामा।
ज्ञात हो कि, उत्तर प्रदेश चुनाव में मुकेश साहनी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। तभी से भाजपा और वीआईपी के बीच सब सही नहीं चल रहा है। इसी के मद्देनजर बोचहां सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने अपना प्रत्याशी उतार दिया। वीआईपी के विधायक की मौत होने के बाद यहां पर उपचुनाव हो रहा है।
तीनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर तारकिशोर प्रसाद ने कहा, “वीआईपी के तीनों विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कोई नाराजगी नहीं है, वे अभी-अभी अपने घर लौटे हैं।”
साहनी के मंसूबों को लगा झटका
मुकेश साहनी और भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू था। शाहनी लगातार गठबंधन में अपनी उपेक्षा करने का आरोप लगते रहे हैं। इसी मद्देनजर पिछले दिनों खबर आई की साहनी महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। लेकिन भाजपा के इस गुगली से वीआईपी के पूरे मंसूबे टूट गए हैं।






