-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Neha Singh Rathore Arrest Rumours Denial
‘मैं फरार नहीं, घर पर हूं’, गिरफ्तारी और रेड की खबरों को नेहा सिंह राठौर ने बताया अफवाह, दिया जवाब
- Written By: अनिल सिंह
Neha Singh Rathore: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने गिरफ्तारी और फरार होने की खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि वे लखनऊ में अपने घर पर सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है।

पुलिस की तलाश वाली खबरें झूठी, नेहा सिंह राठौर ने वायरल नोटिस वाली तस्वीर को भी बताया फेक
Neha Singh Rathore Arrest Rumours: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर विवादों और खबरों के केंद्र में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि उत्तर प्रदेश पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न जिलों में रेड कर रही है, और यहां तक कि उनके घर पर नोटिस भी चस्पा किया गया है, जिसके कारण वह फरार हैं। इन तमाम दावों को नेहा सिंह राठौर ने सिरे से खारिज करते हुए इन्हें अफवाह करार दिया है।
आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में नेहा सिंह राठौर ने स्पष्ट किया है कि न तो वे फरार हैं, न ही उन्हें किसी पुलिस अधिकारी ने कोई नोटिस दिया है, और न ही उनके दरवाजे पर कोई नोटिस चिपकाया गया है।
देशद्रोह के केस से जुड़ी है अफवाह
गिरफ्तारी और रेड की खबरों पर बात करते हुए नेहा सिंह राठौर ने बताया कि ये अफवाहें आतंकवादी हमले से जुड़े एक पुराने केस से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा, “यह एफआईआर, मुझे लगता है, जून के महीने में फाइल की गई थी और यह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से जुड़ी थी। उस घटना के सिलसिले में मेरे खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया था।” उन्होंने यह भी बताया कि हजरतगंज और लंका पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ करीब 300-400 कंप्लेंट फाइल की गई थीं।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 Eviction: ‘लॉक अप 2’ से खत्म हुआ योगेश रावत का सफर, धीरज धूपर के एक वोट ने बदल दी पूरी बाजी
खेसारी लाल यादव विवाद के बीच अंजना सिंह का बदला अंदाज, गांव की सड़कों पर दिखीं बेफिक्र, फैंस बोले- जियो शेरनी
‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, तीसरे दिन की करोड़ों की कमाई, बॉलीवुड फिल्मों को दी कड़ी टक्कर
‘मैं उसे जानता ही नहीं’, शाहरुख खान पर बोले अन्नू कपूर- उससे पूछिए, उसने मेरे साथ काम करके कुछ सीखा या नहीं
ये भी पढ़ें- अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला ने की थी हेलन की मदद, पूर्व पति ने हड़प ली थी सारी संपत्ति
“11 मुल्कों की पुलिस” वाली खबर झूठी
नेहा सिंह राठौर ने उन वायरल खबरों पर प्रतिक्रिया दी, जिनमें कहा जा रहा था कि कई राज्यों की पुलिस (जिसे सोशल मीडिया पर ’11 मुल्कों की पुलिस’ कहा गया) उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि अचानक सोशल मीडिया और मीडिया में… यह रिपोर्ट क्यों आने लगी कि 11 मुल्कों की पुलिस नेहा सिंह राठौर की तलाश कर रही है, जगह-जगह पर वो भागती फिर रही है, वो फरार है।” उन्होंने इन सभी दावों को झूठ बताते हुए कहा कि वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और लखनऊ में अपने घर पर मौजूद हैं।
वायरल नोटिस वाली तस्वीर को बताया फेक
वाराणसी पुलिस द्वारा उनके फ्लैट पर नोटिस चस्पा किए जाने के दावों पर नेहा सिंह राठौर ने कहा, “यह पूरी तरह से झूठ है। मुझे कोई नोटिस ही नहीं मिला है।” उन्होंने उस वायरल तस्वीर का भी खंडन किया, जिसमें उनके दरवाजे पर नोटिस चिपका दिखाया गया था। उन्होंने कहा, “आप खुद देख सकते हैं, मेरे दरवाजे पर किसी भी तरह का कोई नोटिस नहीं है। और जब मैं यहीं हूँ, तो दरवाजे पर नोटिस चिपकाने की क्या जरूरत है? आप आकर सीधे मुझे दे सकते हैं।” उन्होंने पुलिस को साफ किया कि अगर पुलिस नोटिस लेकर आती है, तो वह उसे रिसीव करने के लिए घर पर मिलेंगी।
Neha singh rathore arrest rumours denial
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष की होगी पुराने मित्र से मुलाकात, मकर को मिलेगा व्यापार में लाभ, पढ़ें सोमवार का राशिफल
Jul 20, 2026 | 12:05 AMसोमनाथ यात्रा: कल 20 तारीख को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु, CM सम्राट चौधरी करेंगे विशेष यात्रा का शुभारंभ
Jul 19, 2026 | 11:13 PM‘विदेश में पार्ट-टाइम नौकरी को करियर मत बना लेना’, भारतीय महिला की सलाह वायरल; बोलीं- कंफर्ट जोन सबसे बड़ा जाल
Jul 19, 2026 | 11:09 PMमहाजन से अदावत खत्म करेंगे खडसे, भेजा 75 वें जन्मदिन का न्योता, तेज हुई घर वापसी की अटकलें
Jul 19, 2026 | 11:03 PM‘एफिल टॉवर पहुंचते-पहुंचते मिट्टी से सन गए…’ महिला का ईमानदार रिव्यू वायरल, भीड़, बदबू को लेकर कही ये बात
Jul 19, 2026 | 10:57 PMसोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी
Jul 19, 2026 | 10:53 PMLock Upp 2 Eviction: ‘लॉक अप 2’ से खत्म हुआ योगेश रावत का सफर, धीरज धूपर के एक वोट ने बदल दी पूरी बाजी
Jul 19, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM













