- Hindi News »
- State »
- Lalitpur Of Bundelkhand Is A Suitable Place For Bulk Drug Park
बल्क ड्रग पार्क के लिए खरा सोना साबित हाेगा बुंदेलखंड का ललितपुर
- Written By: अनिल सिंह

- पार्क के लिए ललितपुर में मौजूद सभी संसाधनों को देखते हुए योगी सरकार ने लिया फैसला
- ललितपुर में पानी के लिए चेक डैम तो बिजली सप्लाई के लिए मौजूद हैं थर्मल और सोलर प्लांट
लखनऊ: योगी सरकार का बुंदेलखंड (Bundelkhand) के ललितपुर (Lalitpur) में बल्क ड्रग पार्क (Bulk Drug Park) बनाने का निर्णय काफी अहमियत रखता है क्योंकि प्रदेश में यह जगह (Place) ही ऐसी है, जो बल्क ड्रग पार्क के सारे मानकों पर खरी उतरती (Suitable) है। विशेषज्ञों की मानें तो बल्क ड्रग पार्क के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति, बढ़िया कनेक्टिविटी, जलापूर्ति, डिजिटल फाइबर कनेक्टिविटी समेत तमाम आवश्यक आधारभूत संरचनाओं की विशेष जरूरत होती है। इन सभी मानकों को योगी सरकार द्वारा बल्क ड्रग पार्क के लिए चुना गया ललितपुर बखूबी पूरा करता है।
जामनी नदी के चेक डैम से पानी की होगी सप्लाई
बल्क ड्रग पार्क के लिए शुरुआती अनुमान के अनुसार 25 एमएलडी पानी की जरूरत होगी, जिसमें केवल 15 एमएलडी शुद्ध ताजे पानी की आवश्यकता होगी जबकि 10 एमएलडी पानी को प्लांट के अंदर ही रिसाइकिल कर उपयोग में लाया जाएगा। बल्क ड्रग पार्क के ठीक बाहर चेक डैम स्थापित है, जो जामनी नदी पर बना हुआ है। इस चेक डैम से ही पार्क को जलापूर्ति की जाएगी। इसके अलावा ललितपुर में कई बड़े जलाशय हैं, जो पानी की कमी को सालभर पूरा करने में सक्षम हैं। बता दें कि जामनी नदी पर बांध बना हुआ है, जिसकी लंबाई 6.40 किमी और ऊचाई 19.18 मीटर है। इसका क्षेत्रफल 414 वर्ग किमी है और भंडारण क्षमता 92.89 एमसीएम है, जो पार्क के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करता है। इसी तरह पार्क के लिए अनुमानित बिजली की मांग लगभग 200 मेगावाट की होगी। इसके लिए पार्क में ट्विन फीडर का 220 केवी सबस्टेशन स्थापित किया जाएगा। ऐसे में पार्क के पास पहले से बिजली आपूर्ति स्रोत स्थित हैं। इनमें 1980 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट और 600 मेगावाट क्षमता का अल्ट्रा-मेगा सौर पार्क शामिल है, जिससे पार्क को बिजली की सप्लाई दी जाएगी।
ललितपुर से होकर गुजरता है देश का सबसे लंबा नेशनल हाइवे-44
पार्क के लिए रोड कनेक्टिविटी का काफी का महत्व है। ऐसे में पार्क से 25 किमी. की दूरी पर नेशनल हाइवे-44 स्थित है, जो देश का सबसे लंबा नेशनल हाइवे है। यह हाइवे श्रीनगर से कन्याकुमारी तक देश के 13 राज्यों को जोड़ता है। इससे ड्रग के आयात और निर्यात को काफी सहूलियत होगी। इसके साथ ही एयर कार्गो कनेक्टिविटी भी काफी अहम है। पार्क से 45 किमी. की दूरी पर एयर कार्गो एयरपोर्ट स्थित है। इसके अलावा सी पोर्ट, इनलैंड वॉटरवे और ड्राई पोर्ट का अपना विशेष महत्व है। पार्क के पास ही योगी सरकार ने ड्राई पोर्ट के लिए 60 एकड़ जमीन आवंटित की है। यहां पर कस्टम क्लीयरेंस सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
EXPLAINER: कर्क रेखा, शुष्क हवाएं या पथरीली जमीन? बांदा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के पीछे के 5 असली कारण
मां के अस्थि विसर्जन को निकले…तो रास्ते में मिल गई मौत, एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे ने ली 4 की जान
12 घंटे तक 12 गांवों में चलता है मौनी नृत्य, दिवाली के बाद गोवर्धन पर्व पर खास है ये परंपरा
बायोमास ऊर्जा उत्पादन में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी, 9 सोलर पार्कों में 528 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू
ड्राई पोर्ट में यह सुविधाएं होंगी मौजूद
आईसीडी के लिए यहां ऑफिस बनाया जाएगा। यहां कस्टम ऑफिस, एजेंसी के साथ शिपिंग लाइन्स और एजेंट के ठहरने की जगह होगी। कंटेनर स्टैकिंग एरिया, भारी उपकरणों के लिए मानक के अनुसार फुटपाथ, आयात-निर्यात के लिए लंबे समय के लिए गोदाम होंगे। इसके अलावा टर्मिनल में प्रवेश की प्रतीक्षा कर रहे वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थान, इलेक्ट्रॉनिक वेटब्रिज, कंटेनरों की लोडिंग/अनलोडिंग और कंटेनरों को भरने और खाली करने के लिए आधुनिक हैंडलिंग उपकरण आदि की सुविधा मिलेगी।
Lalitpur of bundelkhand is a suitable place for bulk drug park
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
EXPLAINER: शक्ति कानून होता, तो अपराधियों में खौफ होता, क्यों उठी लागू करने की मांग? जाने क्या है शक्ति कानून
May 03, 2026 | 07:44 PMमोरक्को में सैन्य अभ्यास के दौरान 2 अमेरिकी सैनिक लापता, तलाश के लिए जमीन से आसमान तक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
May 03, 2026 | 07:36 PMTimes Square पर दिखा महाराष्ट्र का जलवा, अब सात समंदर पार से खिंचे चले आएंगे पर्यटक
May 03, 2026 | 07:26 PMJabalpur Cruise Accident: ‘वो मंजर बार-बार याद आता है…’, क्रूज पायलट महेश पटेल ने क्या बताया खौफनाक सच
May 03, 2026 | 07:16 PM12 घंटे तक सड़क पर फंसे रहे हजारों वाहन, सौंदड़ ओवरब्रिज परिसर में लगा था जाम, प्रशासन नाकाम-जनता बेहाल
May 03, 2026 | 07:01 PMशुभ्रा रंजन किडनैपिंग केस: मास्टरमाइंड प्रियंक शर्मा गिरफ्तार, हुए कई बड़े खुलासे; यह था पूरा प्लान
May 03, 2026 | 06:55 PMPM मोदी की लीडरशिप से RSS के विचार तक, अब सबकुछ पढ़ेंगे छात्र; इस यूनिवर्सिटी ने शुरू किया नया कोर्स
May 03, 2026 | 06:54 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














