- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Shubhra Ranjan Upsc Mentor Hostage Case Bhopal Priyank Sharma Arrested
शुभ्रा रंजन किडनैपिंग केस: मास्टरमाइंड प्रियंक शर्मा गिरफ्तार, हुए कई बड़े खुलासे; यह था पूरा प्लान
Bhopal News: UPSC मेंटर शुभ्रा रंजन को भोपाल में बंधक बनाकर 2 करोड़ की लूट। पूर्व छात्र ने रची साजिश, सुंदरकांड के शोर में वारदात को छिपाने की कोशिश, 6 आरोपी गिरफ्तार।
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी

आरोपी प्रियंक गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shubhra Ranjan Kidnapping Case Bhopal: भोपाल में यूपीएससी मेंटर शुभ्रा रंजन के साथ एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उनके पूर्व छात्र और कारोबारी सहयोगी प्रियंक शर्मा पर आरोप है कि उसने एमपी नगर क्षेत्र में उन्हें बंधक बनाकर उनके बैंक खाते से करीब 2 करोड़ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
इस मामले की गंभीरता को समझते हुए क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। बता दें कि इस मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं। बता दें कि मास्टरमाइंड प्रियंक शर्मा के अलावा भी 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दतिया और रीवा से बुलाए बदमाश
गौरतलब है कि, इस वारदात को अंजाम देने के लिए प्रियंक शर्मा ने दतिया और रीवा से बदमाशों को बुलाया था। जिन्होंने इस वारदात को अंजाम देने में उसकी मदद की थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने संचालिका को नया सेंटर खोलने का लालच देकर दिल्ली से भोपाल बुलाया। यहां उन्हें बंधक बनाकर हथियार के बल पर धमकाया गया और करीब 1.89 करोड़ रुपये जनकशिला सोसायटी तथा आरएस एंटरप्राइजेज के खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
अल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया Project-M
जबलपुर क्रूज एक्सीडेंट की जांच हुई तेज, मैकल रिजॉर्ट पहुंची टीम, पायलट और अन्य से की पूछताछ
कांग्रेसियों पर FIR को लेकर बोले रामेश्वर शर्मा, सड़क पर आ गई है पूरी कांग्रेस, जीतू से दूर हुए वरिष्ठ नेता
NCRB के आंकड़ों को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे कमलनाथ, कहा- आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे
संचालिका को डराने का यह था प्लान
आरोप है कि प्रियंक शर्मा ने पीड़िता को अपने एक सहयोगी के अपहरण का डर दिखाकर उसका वीडियो रिकॉर्ड किया जिससे वह पुलिस में शिकायत न करे और आगे भी पैसे देने के लिए दबाव में बनी रहे। गौरतलब है कि, कुछ ही घंटों में पूरी लूटी गई रकम होल्ड कर ली गई और मास्टरमाइंड समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
आरोपी ने एक दिन पहले ही लिया था किराये का मकान
आरोप है कि घटना से एक दिन पहले ही आरोपियों ने किराये पर मकान लिया था और उसी दिन सुंदरकांड का आयोजन कराया, जिससे शोर-शराबे के बीच पीड़ितों की आवाज किसी तक न पहुंच सके। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए बीमारी का बहाना बनाया और एम्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हो गया, जिससे पुलिस की कार्रवाई से दूर रह सके।
यह भी पढ़ें: दीदी थी, दीदी हैं और दीदी रहेंगी, नतीजों से पहले अखिलेश ने की भविष्यवाणी, कहा- BJP हरा नहीं सकती
आरोपी की मां और पत्नी ने किया हंगामा
बता दें कि एम्स अस्पताल में पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी की मां और पत्नी ने जमकर हंगामा किया। हालांकि मध्य प्रदेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्टल समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के बाद आरोपी विदेश भागने की तैयारी में था। मामले में उसकी पत्नी की संभावित भूमिका को लेकर भी जांच जारी है।
Shubhra ranjan upsc mentor hostage case bhopal priyank sharma arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पीएचडी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन तिथि, परीक्षा और पूरी प्रक्रिया
May 09, 2026 | 06:08 PMअल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया Project-M
May 09, 2026 | 06:01 PMसीबीएसई 12वीं रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कब आएगा नतीजा और कैसे करें चेक
May 09, 2026 | 06:00 PMMother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
May 09, 2026 | 05:59 PMइंटरनेट बंद फिर भी चलेगा AI, अब बिना ChatGPT-Gemini के भी आपका लैपटॉप बनेगा सुपर कंप्यूटर
May 09, 2026 | 05:57 PMमणिपुर बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 88.74 प्रतिशत छात्र पास, आधिकारिक वेबसाइट पर तुरंत करें चेक
May 09, 2026 | 05:52 PMबहुमत के खेल में थलापति को कैसे मिली ‘विजय’? VCK के बाद IUML भी आई साथ, यहां समझें सीटों का गणित
May 09, 2026 | 05:52 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM













