- Hindi News »
- State »
- Fire Broke Out In Ancient Ram Temple In Yawal Maharashtra
प्राचीन राम मंदिर में लगी आग, महाराष्ट्र के यावल में हुआ हादसा
- Written By: अनिल सिंह

यावल: महाराष्ट्र (Maharashtra) के यावल (Yawal) तालुका के अमोदा गांव में स्थित प्राचीन राम मंदिर (Ram temple) में गुरुवार रात अचानक आग (Fire) लग गई। पूरा मंदिर आग की लपटों में घिर गया। साथ ही मंदिर के ऊपर स्थित जिला बैंक की शाखा भी आग की चपेट में आ गई। रात 2 बजे फायर ब्रिगेड ने आग को पूरी तरह से बुझाने में कामयाबी हासिल की। गुरुवार रात 10 बजकर 30 मिनट पर मंदिर में आग लगने की घटना हुई थी। शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है।
फैजपुर से 5 किमी दूर एक गांव अमोदा में दशकों से भगवान श्रीराम का प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर पूरी तरह से लकड़ी से बना हुआ था। साथ ही इस मंदिर की सबसे ऊपरी मंजिल पर एक जिला बैंक की शाखा भी है। गुरुवार रात करीब दस बजे इस मंदिर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग धधकने लगी, जिसकी वजह से अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।
इस आग में मंदिर के ऊपर स्थित जलगांव जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा भी जलकर खाक हो गई। अग्निशमन कर्मियों ने नागरिकों के साथ मिलकर आग बुझाने का अथक प्रयास किया। फैजपुर, सावदा, रावेर, यावल, भुसावल के करीब आठ दमकल की गाड़ियों ने मिलकर रात दो बजे तक आग को पूरी तरह बुझा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में रामलला ने भी मनाया मकर संक्रांति का पर्व; अर्पित की गई पतंग, सरयू में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
रावण के वध से पहले क्यों भगवान श्रीराम ने चलाए थे 32 बाण? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
राम मंदिर ध्वज की पहली झलक आई सामने, 161 फीट ऊंची चोटी पर फहराएगा 20 फीट का धर्म ध्वज, देखें तस्वीर
न्यूयॉर्क में ‘भारत दिवस परेड’ ने मोहा मन, राम मंदिर पर आधारित झांकी रही आकर्षण का केंद्र
Fire broke out in ancient ram temple in yawal maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में 27 फरवरी से विश्व मराठी सम्मेलन का आगाज, फडणवीस करेंगे उद्घाटन; दिग्गजों की रहेगी मौजूदगी
Feb 25, 2026 | 10:24 AMराहुल गांधी की याचिका पर Bombay HC ने फैसला सुरक्षित रखा, मानहानि केस रद्द करने की मांग पर HC में सुनवाई पूरी
Feb 25, 2026 | 10:20 AMGold-Silver Today: सोने-चांदी की कीमतों में लौटी रौनक, बाजार खुलते ही 6000 महंगा हुआ सिल्वर, गोल्ड में भी तेजी
Feb 25, 2026 | 10:11 AMमुंबई में प्रदूषण पर सख्ती, 1,000 से अधिक निर्माण स्थलों को काम रोकने के नोटिस
Feb 25, 2026 | 10:10 AMमहाराष्ट्र में सड़क हादसों पर सख्ती, बसों में स्पीड लिमिटर और ब्रेक एनालाइजर अनिवार्य
Feb 25, 2026 | 09:56 AMडोंगरी पुलिस की कार्रवाई, 8 साल बाद 17 वर्षीय किशोर की हिरासत में मौत मामले में 4 RPF कर्मियों पर केस दर्ज
Feb 25, 2026 | 09:47 AMShare Market: पिछले दिन की गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स करीब 500 पॉइंट्स उछला, निफ्टी 25,550 के पार
Feb 25, 2026 | 09:44 AMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














