-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Csk Vs Dc Ipl 2026 19th Match 1st Inning Highlight Sanju Samson Century
CSK vs DC: चेन्नई ने दिल्ली के सामने खड़ा किया 212 रन का स्कोर, संजू सैमसन ने खेली 115 रन की शतकीय पारी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IPL 2026: आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए DC के सामने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। संजू सैमसन 115 रन की तेज-तर्रार शतकीय पारी खेली।

संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)
CSK vs DC 1st Inning Highlight IPL 2026 18th Match: आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन चेन्नई के बल्लेबाजों ने इस निर्णय को पूरी तरह गलत साबित कर दिया।
चेन्नई ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 212 रन बना डाले। टीम की शुरुआत से ही बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाया और दिल्ली के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। इस बड़े स्कोर ने मैच को बेहद रोमांचक बना दिया है।
Innings Break! Sanju Samson’s scintillating CENTURY propels #CSK to a strong total 💪💛 Will #DC chase it down? 🤔 Scorecard ▶️ https://t.co/BzGc6O65jX #TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvDC pic.twitter.com/gmnGB6Wh5B — IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
संजू सैमसन का शानदार शतक
इस मुकाबले में चेन्नई के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 56 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। सैमसन शुरुआत से ही बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनकी यह पारी टीम के लिए बेहद अहम साबित हुई।
आयुष म्हात्रे का मिला साथ
संजू सैमसन के अलावा आयुष म्हात्रे ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 36 गेंदों में 59 रन बनाए और सैमसन के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर चेन्नई की पारी को संभाला और स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
5 IPL ट्रॉफियां और 18 साल का सफर… चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, फैंस को लगा झटका
प्लेइंग XI में बदलाव
दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। विपराज की जगह आकिब नबी और नितीश राणा की जगह आशुतोष शर्मा को मौका दिया गया। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में डेवाल्ड ब्रेविस और गुरजपनीत सिंह की वापसी हुई, जिससे टीम का संतुलन बेहतर नजर आया।
दोनों टीमों की स्थिति
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन अब तक काफी निराशाजनक रहा है। टीम अपने शुरुआती तीनों मुकाबले हार चुकी है और पहली जीत की तलाश में है। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने तीन में से दो मैच जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया है।
ये भी पढ़ें- Sanju Samson Century: संजू सैमसन की शतकीय पारी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, MS Dhoni को इस मामले में पीछे छोड़ा
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निशांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एडगिनी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद।
Csk vs dc ipl 2026 19th match 1st inning highlight sanju samson century
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PMRDA का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन: मोई गांव में 680 अवैध टीन शेड ध्वस्त, भू-माफियाओं में हड़कंप
Jul 15, 2026 | 04:25 PMरेलवे का सबसे बड़ा ग्रीन प्रोजेक्ट! हरियाणा से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Jul 15, 2026 | 04:22 PMशिक्षा विभाग ने जारी किया खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर, अब खिलाड़ियों का फोटो-वीडियो रिकॉर्ड भी होगा सुरक्षित
Jul 15, 2026 | 04:20 PMउज्जैन: किसानों के खेतों से केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक और सामान बरामद
Jul 15, 2026 | 04:19 PMPOK में JAAC नेतृत्व पर खतरा! मार्च से पहले बढ़ा तनाव, आसिम मुनीर ने आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का दिया निर्देश
Jul 15, 2026 | 04:18 PMपरिसीमन बिल को लेकर मोदी सरकार को मिला शरद पवार का साथ, सुप्रिया सुले ने किया समर्थन का ऐलान, पर रख दी ये शर्त
Jul 15, 2026 | 04:17 PMभाई की आखिरी इच्छा थी कि हम साथ रहें… पवार परिवार और NCP की एकजुटता पर सुप्रिया सुले का बड़ा खुलासा
Jul 15, 2026 | 04:15 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














