Gautam Adani: हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अदाणी, परिवार संग रामलला का लिया आशीर्वाद

Gautam Adani: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर परिवार के संग फोटो शेयर करते हुए गौतम अदाणी ने लिखा कि आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
adani group chairman gautam adani visit ayodhya ram temple with family
परिवार के साथ गौतम अदाणी, (सोर्स- X)
Published on
Updated on

Gautam Adani at Ayodhya Ram Temple: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर की। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन मर्यादा, करुणा और कर्तव्य का प्रतीक है और उनके आदर्श हमें निरंतर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इसके साथ ही गौतम अदाणी ने हनुमान जयंती के मौके पर कहा कि प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें।

'मर्यादा और करुणा के प्रतीक हैं श्रीराम'

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर परिवार के संग फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज अयोध्या जी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। श्रीराम का जीवन मर्यादा, करुणा और कर्तव्य का प्रतीक है और उनके आदर्श हमें निरंतर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि हनुमान जयंती के पावन अवसर पर इस पवित्र भूमि पर परिवार सहित आकर मन को असीम संतोष मिला। प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें। सियावर रामचंद्र की जय।

'प्रगति के पथ पर आगे बढ़े हमारा देश'

इससे पहले गौतम अदाणी ने भगवान रामलला के दर्शन करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे और मेरे परिवार को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। यह एक भावुक पल है, एक गर्व का क्षण है। यह मंदिर न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है। भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा देते हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हमारा देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

gautam adani at ram temple
अयोध्या राम मंदिर में परिवार के साथ गौतम अदाणी

Gautam Adani ने गुरुकुल का किया दौरा

इसके साथ ही अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी अपने परिवार संग गुरुकुल महाविद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने छात्रों और अध्यापकों से मुलाकात की। यहां गुरुकुल के पदाधिकारियों की ओर से गौतम अदाणी को एक पुस्तक भी भेंट की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com