- Hindi News »
- State »
- After Diwali Preparations For Chhath Pooja And Dev Diwali Started
दीपावली के बाद अब छठ और देव दीपावली को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी
- Written By: अनिल सिंह

सांकेतिक तस्वीर
- मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के सभी पुलिस कप्तान, पुलिस कमिश्नर अपनी टीम के साथ अलर्ट
- छठ घाटों पर महिलाओं की सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने के निर्देश
- एंटी रोमियो टीम छठ घाटों पर रहेगी विशेष सतर्क, सादी वर्दी में तैनात होंगे पुलिसकर्मी
लखनऊ: धनतेरस, दीपोत्सव, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भइया दूज के सकुशल संपन्न होने के बाद योगी सरकार अब आगामी छठ पूजा और देव-दीपावली को लेकर अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीजीपी की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों और कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्तों को डाला छठ और देव दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा गया है। घाटों पर महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
सभी जिलों और कमिश्नरेट के आला पुलिस अधिकारियों को डाला छठ और देव दीपावली की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक करते हुए रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही ट्रैफिक रूट डायवर्जन और जाम से निपटने की स्थिति की समीक्षा के लिए भी कहा गया है। डीजीपी की ओर से सख्त निर्देश है कि पर्व-त्यौहार के दौरान यातायात नियमों के विरुद्ध वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही त्यौहारों की खरीदारी को देखते हुए बाजारों में भी एंटी रोमियो की टीम को हमेशा अलर्ट मोड में रखा जाए।
प्रदेश के सभी पुलिस कप्तानों और कमिश्नरेट के आयुक्तों को निर्देशित किया गया है कि वो अपने यहां थानों में लंबित मामलों में समय से विवेचना को निस्तारित कराएं। साथ ही सर्किलवार अपराध समीक्षा गोष्ठी में अपराधों की गहन समीक्षा करते हुए मातहत पुलिसकर्मियों को अभी से निर्देश जारी कर दें। इसके अलावा संवेदनशील मामलों में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करें और रिपोर्ट तैयार करते हुए आवश्यक कार्रवाई तय समय में सुनिश्चित करें।
सम्बंधित ख़बरें
चैती छठ पूजा में किन बातों का का रखें विशेष ध्यान, नोट कीजिए वरना एक गलती से टूट जाएगा व्रत!
किस दिन शुरू हो रही है चैती छठ? विधिवत व्रत से संतानप्राप्ति से लेकर आरोग्य का वरदान देंगी छठी मैया
यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर
पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम
इसके अलावा आईजीआरएस पोर्टल या जन शिकायत पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारण करें और निमयमित फीडबैक प्राप्त करें। साथ ही अपने अपने जिलों के असामाजिक तत्वों की निगरानी में और सख्ती बरतें। आपराधिक प्रवृति के लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। गुंडों, माफिया की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भी पुलिस कप्तानों और पुलिस कमिश्नरों को निर्देशित किया गया है। यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि निरोधात्मक कार्रवाई, गैंगेस्टर, गुंडा, एनडीपीएस, आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई थानों के माध्यम से सुनिश्चित कराई जाए। इसके अलावा पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास लगातार जारी रहे।
मुख्यमंत्री की ओर से सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को नियमित रूप से जनसुनवाई किये जाने के लिए भी निर्देशित किया गया है। साथ ही ऑपरेशन क्लीन, ऑपरेशन त्रिनेत्र, ऑपरेशन कान्वेक्शन आदि अभियानों को लेकर नियमित समीक्षा करने और बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नियमित फुट प्रेट्रोलिंग और रात्रि गश्त को बढ़ाने के भी निर्देश दिये गये हैं।
After diwali preparations for chhath pooja and dev diwali started
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 26 अप्रैल LIVE:
Apr 27, 2026 | 07:36 AMविदर्भ झुलसा, अकोला और अमरावती में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, 80 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी की चेतावनी
Apr 27, 2026 | 07:33 AM27 अप्रैल का इतिहास : मुगल सल्तनत से जुड़ी, तीन बड़ी घटनाओं का दिन जानिए पूरा इतिहास
Apr 27, 2026 | 07:32 AMPune Road Digging Repair: अब सड़क खुदाई के बाद मरम्मत सिर्फ रोड विभाग करेगा, गुणवत्ता पर लगेगा ब्रेक
Apr 27, 2026 | 07:29 AMपाकिस्तान मध्यस्थ बनने के लायक नहीं, ईरानी सांसद ने शहबाज-मुनीर को धोया, बोले- वो हमारे पड़ोसी लेकिन…
Apr 27, 2026 | 07:26 AMMohini Ekadashi: आज रखा जा रहा है मोहिनी एकदाशी व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, मनोकामनाएं होंगी पूरी!
Apr 27, 2026 | 07:16 AMनवभारत संपादकीय: बाल विवाह पर सख्ती से रोक लगाना जरूरी, महाराष्ट्र में बहस तेज
Apr 27, 2026 | 07:13 AMवीडियो गैलरी

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PM
क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PM
Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM














