- Hindi News »
- State »
- Action On Big Fraud In Bhayandar In The Name Of Job In Israel And Foreign Country
इजरायल भेजने के नाम पर 200 बेरोजगारों से ठगी, भायंदर में बड़े फर्जीवाड़ा पर एक्शन
- Written By: अनिल सिंह

भायंदर: विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 200 से अधिक बेरोजगारों से लाखों रुपए की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय विधायक गीता भरत जैन की मध्यस्थता के बाद नवघर पुलिस ने भायंदर पूर्व के जैसल पार्क स्थित ईगल प्लेसमेंट कंपनी के साहिल शेख, सुरुचि, नरसुल्लाह अहमद शेख के खिलाफ भादवि की धारा 419, 420, 406, 34 और इमिग्रेशन एक्ट 1983 की धारा 10 व 24 के तहत एफआईआर दर्ज की है। साथ ही आरोपियों से संबंधित दो बैंक खातों को भी सील कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर विज्ञापन देख फंसे लोग
दरअसल सोशल मीडिया पर नौकरी का विज्ञापन देख कर यूपी, बिहार, उत्तराखंड ,केरल, बंगाल, हैदराबाद आदि विभिन्न राज्यों के बेरोजगार युवकों ने इजरायल, रूस, न्यूजीलैंड ,दक्षिण अफ्रीका आदि विदेशों में नोकरी के लिए अपने आवेदन, पासपोर्ट , वीजा और टिकट के पैसे ईगल जॉब प्लेसमेंट कंपनी में जमा कराए थे।
सपना दिखाकर हुए फरार
आरोपियों ने उन सभी के पासपोर्ट अपने पास जमा करा लिए थे और उन्हें बकायदा वीजा और हवाई जहाज का टिकट भी निकाल कर उन्हे भेजा था और प्रति व्यक्ति 70 हजार रुपए जमा करवाए थे, लेकिन विदेश जाने के तय दिन फ्लाईट के समय से 2 घंटे पूर्व आरोपियों ने उनके टिकट रद्द करवा कर पैसे रिफंड करा लिए थे। इसके बाद 27 अप्रैल शनिवार को जब सभी ईगल प्लेसमेंट के कार्यालय पर पहुंचे तो वहां ताला लटक रहा था। आरोपियों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे थे। तब सभी को अपने ठगे जाने का एहसास हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: वैश्विक संघर्षों में भारत व पाकिस्तान की कूटनीतिक दिशा अलग
अमेरिका और ईरान के बीच हुआ सीजफायर, दो हफ्ते तक नहीं होंगे हमले, होर्मुज पर भी बनी बात
इस्तांबुल में इजरायली कौंसुलेट के पास ताबड़तोड़ फायरिंग; 3 की मौत, बाल-बाल बचे राजनयिक
ईरान पर हमला टाल सकते हैं ट्रंप! अल्टीमेटम खत्म होने से पहले आएगी खुशखबरी? जेडी वेंस ने जगाई उम्मीद
पुलिस ने शिकायत लेने से किया इंकार, तब विधायक जैन से लगाई गुहार
ठगी का शिकार हुए युवकों के अनुसार इसकी शिकायत नवघर पुलिस थाने में दर्ज कराने पहुंचे, दो दिनों तक पुलिस थाने के चक्कर लगाए लेकिन पुलिस ने सबूत के अभाव में उनके शिकायत लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद सभी विधायक गीता जैन के कार्यालय पर पहुंच कर उनसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी। उनकी परेशानियों को समझते हुए जैन ने पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे से बात कर सारी परिस्थिति बताई और नवघर पुलिस थाने जाकर ठगी के शिकार हुए युवकों की शिकायत दर्ज करवाई।
हरकत में आई पुलिस
शिकायत दर्ज होने के बाद नवघर पुलिस फौरन हरकत में आई और प्लेसमेंट कंपनी के कार्यालय पर छापा मारकर वहां से 135 युवकों के पासपोर्ट हासिल की और जिनके पासपोर्ट थे उन्हें वापस दिए। कारवाई पूरी होने तक सभी युवकों के रहने की व्यवस्था विधायक जैन ने की और कितने जल्दी युवकों के पैसे वापस मिले इसके लिए प्रयत्न किए जा रहे हैं।
Action on big fraud in bhayandar in the name of job in israel and foreign country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar जलापूर्ति पाइपलाइन योजना में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, ठेकेदार को फटकार
Apr 11, 2026 | 09:20 AMSambhajinagar में मॉडिफाइड बाइक पर कार्रवाई तेज, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त एक्शन; 705 साइलेंसर जब्त
Apr 11, 2026 | 09:07 AMOpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन के घर पर पेट्रोल बम से हमला, बाल-बाल बची जान, एक संदिग्ध गिरफ्तार
Apr 11, 2026 | 09:03 AM20 सालों तक विपक्ष में बैठ जाएंगे, लेकिन… हुमायूं कबीर के वायरल वीडियो पर मचा घमासान, अमित शाह ने किया पलटवार
Apr 11, 2026 | 09:02 AMPregnancy Stretch Marks: गर्भावस्था में स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान? तुरंंत शुरू कर दें ये खास देखभाल
Apr 11, 2026 | 09:00 AMDhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत जारी, 23वें दिन भी बरकरार जलवा
Apr 11, 2026 | 08:59 AMSambhajinagar में ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, पुलिस का बड़ा खुलासा; सूरत के सप्लायर गिरफ्तार
Apr 11, 2026 | 08:55 AMवीडियो गैलरी

Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM














