Chhatrapati Sambhajinagar में ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, पुलिस का बड़ा खुलासा; सूरत के सप्लायर गिरफ्तार

Sambhajinagar Drug Bust: संभाजीनगर में अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सूरत के 2 मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया। नशीली गोलियां व कोडीन सिरप बस के जरिए सप्लाई किया जा रहा था।
Drugs Network Busted in Sambhajinagar: Major Police Revelation; Surat Supplier Arrested
संभाजीनगर ड्रग्स नेटवर्क ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Sambhajinagar Interstate Drug Network: छत्रपति संभाजीनगर शहर में नशीली गोलियों और कोडीन युक्त सिरप की आपूर्ति करने वाले अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस की नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गुजरात से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने अदनान कपाडिया (29) और धीरुभाई लाठिया (60), दोनों निवासी सूरत, को हिरासत में लेकर छत्रपत्ति संभाजीनगर लाया। अदालत में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को 15 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

यह कार्रवाई 21 मार्च को छावनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में की गई थी। टास्क फोर्स ने उस समय 9 लाख 39 हजार रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ जब्त किया था।

इसमें नाइट्राजेपाम तत्व वाली एएडीपैम-10 की लगभग 2 हजार गोलियां और कोडीनयुक्त कायमोडीन-टी सिरप की 118 बोतलें शामिल थीं। यह माल ट्रैवल्स बस के जरिए सूरत से शहर में लाया जा रहा था। पुलिस ने नगर नाका क्षेत्र में जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।

बस के जरिए हो रही थी बिक्री

जांच में सामने आया कि नशीले पदार्थों की खेप ट्रैवल्स बस के माध्यम से शहर तक पहुंचाई जा रही थी, यहां पहुंचने के बाद इसे स्थानीय स्तर घर अवैध रूप से बेचा जाता था।

आरोपियों से पूछताछ में पता बता कि पूरा नेटवर्क गुजरात से संचालित हो रहा था, नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने के पुलिस उपअधीक्षक साईनाथ ठोंबरे ने बताया कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। साथ ही सातारा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई कार्रवाई से भी इस नेटवर्क के संबंध होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com