- Hindi News »
- Sports »
- Wuhan Open Jessica Pegula Beats Hailey Baptiste To Reach Third Round
Wuhan Open: जेसिका पेगुला ने हैली बैप्टिस्ट को दी शिकस्त, किया तीसरे दौर में प्रवेश
Wuhan Open 2025: मैच तीन सेटों तक चला और पेगुला ने 6-4, 4-6, 7-6 (6) से जीत दर्ज की। यह मुकाबला कुल 2 घंटे 55 मिनट तक चला, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने कड़ी टक्कर दी।
- Written By: संजय बिष्ट

जेसिका पेगुला (फोटो- सोशल मीडिया)
Wuhan Open: अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी जेसिका पेगुला ने लगातार दूसरी बार ‘वुहान ओपन’ के तीसरे दौर में प्रवेश किया है। उन्होंने अपने हमवतन हैली बैप्टिस्ट को रोमांचक मुकाबले में हराया। मैच तीन सेटों तक चला और पेगुला ने 6-4, 4-6, 7-6 (6) से जीत दर्ज की। यह मुकाबला कुल 2 घंटे 55 मिनट तक चला, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने कड़ी टक्कर दी। पेगुला की जीत ने उन्हें टूर्नामेंट में आगे बढ़ने का मौका दिया, वहीं बैप्टिस्ट को इस बार टॉप खिलाड़ी को मात देने का सपना अधूरा रह गया।
पेगुला ने बैप्टिस्ट को लगातार तीन बार दी शिकस्त
पेगुला का लक्ष्य 23 वर्षीय बैप्टिस्ट के खिलाफ लगातार तीसरी जीत हासिल करना था। जीत के बाद उन्होंने कहा, “यह मुकाबला बहुत मुश्किल रहा। आप जानते हैं कि मेरे पास मैच प्वाइंट थे, और फिर बैप्टिस्ट ने अच्छा खेलना शुरू कर दिया। मुझे बहुत गर्व है कि मैंने कैसे खुद को संभाला, क्योंकि मुझे लगता है कि मैं मैच गंवा सकती थी, लेकिन मैंने डटकर मुकाबला किया। यह एक रोमांचक मैच था।”
उल्लेखनीय है कि पेगुला और बैप्टिस्ट तीन साल से भी ज्यादा समय बाद पहली बार कोर्ट पर आमने-सामने आई थीं। यह मैच पेगुला का लगातार पांचवां तीन सेटों का मुकाबला था। अब जेसिका पेगुला का सामना नौवीं वरीयता प्राप्त एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा से होगा, जिन्होंने दूसरे दौर में एक अन्य अमेरिकी खिलाड़ी एन ली को हराया था। दूसरी ओर, कोको गॉफ ने मोयुका उचिजिमा को 6-1, 6-0 से हराकर लगातार दूसरे साल तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। यह मुकाबला सिर्फ 51 मिनट तक चला।
सम्बंधित ख़बरें
ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
वर्ल्ड कप 2027 का रोडमैप तैयार! 12 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया
वाह रे PSL! लाइव मैच में शान से पी सिगरेट, पाकिस्तान सुपर लीग का है मामला, शर्मनाक करतूत का वीडियो हुआ वायरल
RCB के गेंदबाज ने अपने ही क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ ठोका मुकदमा, IPL 2026 खेलने के लिए पहुंचा कोर्ट
ये भी पढ़ें: Team India में अब नहीं होगा ‘कमबैक’, मोहम्मद शमी के भविष्य पर पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान
वर्ल्ड नंबर-3 कोको गॉफ का प्रदर्शन शानदार रहा, जिन्होंने 13 में से 12 गेम जीते और 77 में से 55 अंक हासिल किए। अमेरिकी खिलाड़ी की सर्विस ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। ‘डब्ल्यूटीए’ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने एक भी डबल फॉल्ट नहीं किया।
ये मैच मेरे लिए अच्छा रहा- कोको गॉफ
जीत के बाद कोको गॉफ ने कहा, “यह मैच मेरे लिए अच्छा रहा। मैंने शानदार खेला। मैं वुहान में वापस आकर और अगले दौर में आगे बढ़कर बेहद खुश हूं।” कोको गॉफ ने मुकाबले के दौरान अपने अनफोर्स्ड एरर्स को भी न्यूनतम रखा। पिछले तीन वर्षों में, गॉफ (18) ने डब्ल्यूटीए स्तर पर चीन की धरती पर सर्वाधिक जीत दर्ज की हैं। इस लिस्ट में झेंग चिनवेन (17) दूसरे स्थान पर हैं।
एजेंसी इनपुट के साथ
Wuhan open jessica pegula beats hailey baptiste to reach third round
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘आज मैं जो हूं, उनकी वजह से हूं…’, मां बबीता के संघर्ष को याद कर भावुक हुईं करिश्मा कपूर, कही ये बात
Apr 03, 2026 | 05:13 PMरुद्राक्ष का डिब्बा, हरा लिक्विड और ‘मंत्र जल’ का मायाजाल; अशोक खरात के दफ्तर से मिला पाखंड का सामान
Apr 03, 2026 | 05:10 PMआज से शुरू हुआ वैशाख का महीना, इस माह भूल से भी न करें ये काम
Apr 03, 2026 | 05:10 PMगोंदिया में मौसम का कहर, तूफान से झुकीं फसलें, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
Apr 03, 2026 | 05:05 PM‘संजय राउत ही करेंगे ठाकरे गुट के दो टुकड़े’, विधायक चंद्रकांत पाटिल का बड़ा दावा
Apr 03, 2026 | 05:02 PMबीड में पुलिस बनकर किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, 23 लाख की ठगी करने वाली पति-पत्नी की जोड़ी समेत 3 गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 05:01 PMIPL 2026: ‘पंजाब किंग्स के खिलाफ चलेगा संजू सैमसन का बल्ला’, भारत के पूर्व खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी
Apr 03, 2026 | 04:59 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














