- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- China Open 2025 Defending Champion Coco Gauff Reaches Second Round
China Open 2025: डिफेंडिंग चैंपियन कोको गॉफ ने दिखाया दम, जीती पहला मुकाबला
अमेरिका की कोको गॉफ ने चाइना ओपन 2025 में शानदार शुरुआत की। उन्होंने रूस की कामिला राखिमोवा को 6-4, 6-0 से हराकर अपने खिताब की रक्षा की राह आसान कर दी।
- Written By: संजय बिष्ट

कोको गॉफ (फोटो- सोशल मीडिया)
अमेरिका की कोको गॉफ ने चाइना ओपन 2025 में शानदार शुरुआत की। उन्होंने रूस की कामिला राखिमोवा को 6-4, 6-0 से हराकर अपने खिताब की रक्षा की राह आसान कर दी। इस जीत के साथ गॉफ ने दूसरे दौर में प्रवेश किया और टूर्नामेंट में अपना दबदबा दिखाना शुरू कर दिया।
21 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी ने संयुक्त डब्ल्यूटीए और एटीपी टूर्नामेंट में पहले सेट में कड़े मुकाबले के बाद एक घंटे 42 मिनट में जीत हासिल की।
शुरुआत में तनाव था बाद में पकड़ी लय- कोको गॉफ
जीत के बाद गॉफ ने कहा, “मुझे उम्मीद थी कि मुकाबला कड़ा होगा। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और पिछले कुछ टूर्नामेंटों में उन्होंने शीर्ष खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन किया है। शुरुआत में मैं थोड़ी तनाव में थी, लेकिन फिर धीरे-धीरे लय में आ गई।”
सम्बंधित ख़बरें
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
फिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ भारतीय मूल के आरोन राय का नाम, गोल्फ के सबसे बड़े मंच पर लहराया परचम, फैंस गदगद
BAN vs PAK: बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने टीम के पहले बल्लेबाज
यूएस ओपन के बाद अपने पहले मैच में गॉफ ने दूसरे गेम में चार ब्रेक पॉइंट बचाने के लिए संघर्ष किया और फिर लय हासिल की। उन्होंने राखिमोवा की सर्विस तोड़कर 4-3 की बढ़त बना ली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और पहला सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया।
सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंच ओपन चैंपियन ने इसके बाद दूसरे सेट में भी शानदार प्रदर्शन किया, दो बार सर्विस तोड़ी और बिना किसी गंभीर प्रतिरोध का सामना किए मैच अपने नाम कर लिया।
गॉफ ने इस सीजन में उतार-चढ़ाव देखे हैं। क्ले कोर्ट पर, वह मैड्रिड और रोम में डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंटों के लगातार फाइनल में पहुंचीं और फिर रोलांड गैरोस में अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता, जहां उन्होंने फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया। विंबलडन में यूक्रेन की दयाना यास्त्रेम्स्का से हारकर पहले ही दौर में बाहर हो गईं और बाद में यूएस ओपन के राउंड ऑफ 16 में नाओमी ओसाका से हार गईं।
ये भी पढ़ें: IND vs SL सुपर ओवर ड्रामा, बढ़ा रोमांच, ICC के इस नियम से टीम इंडिया हैरान, देखें वीडियो
गॉफ ने बीजिंग वापसी के बारे में कहा, “किसी कारण से यहां दबाव कम महसूस होता है। जब आप किसी जगह अच्छा खेलते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ जाता है। जब ऐसे कठिन पल आते हैं, तो आपको सालों पहले की परिस्थितियों का अहसास होता है।” गॉफ का अगले दौर में सामना कनाडा की लेयला फर्नांडीज से होगा, जिन्होंने ग्रीस की मारिया सककारी को 6-2, 6-0 से हराया।
एजेंसी इनपुट के साथ
China open 2025 defending champion coco gauff reaches second round
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













