फिट लग रहा हूं ना..., NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल

MS Dhoni Video: आईपीएल 2026 के बीच एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एनएसजी कमांडोज के साथ दिखाई दे रहे हैं।
MS Dhoni Visit NSG Hub
महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

MS Dhoni Visit NSG Hub: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अब तक स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। बावजूद इसके वो हर दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां पर वो किसी खेल के मैदान पर नहीं बल्कि नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) कैंप पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो वहां मौजूद कमांडोज से मजाकिया अंदाज में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं और कैंप में मौजूद जवानों के साथ वक्त बिताते हुए नजर आ रहे हैं।

धोनी का NSG कैंप वाल वीडियो हुआ वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार विकेटकीपर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी बीते 17 मई को चेन्नई स्थित NSG रीजनल हब पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कैंप में मौजूद कंमाडोज के साथ मुलाकात की और यहां की गतिविधियों में हिस्सा भी लिया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि धोनी कैंप की फायरिंग रेंज में आधुनिक हथियारों के साथ शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने स्टाइलिस ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी हुई है। वो वीडियो में काफी फिट दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो का सबसे खास पल तब आया जब धोनी ने एक कमांडोज से कहा- फिट लग रहा हूं न, धोनी की ये बात सुनते ही जगह पर मौजूद कमांडो ने कहा सर आप पहले से भी ज्यादा फिट लग रहे हैं। धोनी की इस बात पर वहां मौजूद सभी जवानों का चेहरा खिल उठा। अब धोनी का यही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी मौजूदा वक्त में एकमात्र ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जो आएदिन आर्मी कैंप या फिर उससे जुड़ी हुई चीजों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। एक हिसाब से कह सकते हैं कि माही का भारतीय सेना के साथ पहले से ही करीबी रिश्ता रहा है और जब भी उन्हें मौका मिलता है वो जवानों के साथ वक्त बिताते हैं।

इससे पहले साल 2011 में धोनी को भारतीय सेना ने टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधी दी थी। धोनी ने इस सम्मान को सिर्फ ओपचारिकता तक न रखते हुए सेना के सभी ट्रेनिंग मॉड्यूल पूरे किए। उन्होंने जम्मू कश्मीर जैसी संवेदनशील जगह पर गॉर्ड की ड्यूटी तक निभाई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com